411 REFERENCE · Wikipedia
अजयराजा प्रथम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
शाकंभरी के चाहमान राजा 721-734 चौहान वंश नरदेव विग्रहराज प्रथम
अजयराज प्रथम (शासन ७२१-७३४ सीई) शकम्भरी (आज का सांभर) के चौहान राजवंश से संबंधित एक राजा था। उन्होंने वायव्य भारत में आज के राजस्थान के कुछ हिस्सों पर शासन किया। उन्हें जयराजा, अजयपाल चकवा या अजयपाल चकरी के नाम से भी जाना जाता है।R. B. Singh 1964 86
जीवन
अजयराज प्रथम ने नरदेव राजा के बाद चौहान सिंहासन पे बैठे।Shyam Singh Ratnawat Krishna Gopal Sharma 1999 95 १२वीं शतक के इतिहास पृथ्वीराज विजय के अनुसार, वह एक महान योद्धा थे, जिन्होंने कई शत्रुओं को हराया था।R. B. Singh 1964 86
एक सिद्धांत के अनुसार, अजयराज प्रथम ने अजयमेरु (आज की अजमेर) शहर की स्थापना किया। इतिहास प्रबंध-कोश के अनुसार, उन्होंने अजयमेरु किले को चालू किया, जिसे बाद में अजमेर के तारागढ़ किले के रूप में जाना जाने लगा।R. B. Singh 1964 87 अकबर उल-अख्यार इसे भारत का पहला पहाड़ी किला कहते हैं। हालाँकि, पृथ्वीराज विजय अजमेर की स्थापना का श्रेय उनके वंशज; अजयराज द्वितीय (१२वीं शतक) को देता है।R. B. Singh 1964 87 इतिहासकार आर. बी. सिंह के अनुसार, अजमेर के संस्थापक होने की अधिक संभावना है, क्योंकि ८वीं शतक के शिलालेख अजमेर में पाए गए हैं।R. B. Singh 1964 88 सिंह का मानना है कि अजयराज द्वितीय ने बाद में अजमेर का महत्वपूर्ण विकास किया और राज्य की राजधानी को शकम्भरी से अजमेर में स्थानांतरित किया।R. B. Singh 1964 131-132 श्याम सिंह रत्नावत और कृष्ण गोपाल शर्मा जैसे अन्य इतिहसिकार का मानना है कि अजमेर की स्थापना अजयराजा द्वितीय ने ही की थी।Shyam Singh Ratnawat Krishna Gopal Sharma 1999 95
अजयराज प्रथम के बाद उनके पुत्र विग्रहराज प्रथम ने चौहानी सिंहासन पर बैठ गए।R. B. Singh 1964 55
संदर्भ
ग्रंथ सूची
https://books.google.com/books?id=TKs9AAAAIAAJ History of the Chāhamānas R. B. Singh N. Kishore 1964 11038728
https://books.google.com/books?id=6yNuAAAAMAAJ History and culture of Rajasthan: from earliest times upto 1956 A.D. Shyam Singh Ratnawat Krishna Gopal Sharma Centre for Rajasthan Studies, University of Rajasthan 1999
श्रेणी:8वीं सदी के भारतीय सम्राट