Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

टर्बोफैन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पाठ=Turbofan|अंगूठाकार|एक आधुनिक टर्बोफैन इंजन टर्बोफैन एक प्रकार का जेट इंजन है जो कि आमतौर पर जेट विमानों में पाया जाता है।https://www.grc.nasa.gov/www/k-12/airplane/aturbf.html Turbofan Engine www.grc.nasa.gov 2019-10-22 https://web.archive.org/web/20191022204426/https://www.grc.nasa.gov/www/k-12/airplane/aturbf.html 22 अक्तूबर 2019 dead यह एक प्रकार का आंतरिक दहन इंजन होता है। बनावट बाएँ|अंगूठाकार|टर्बोफैन की बनावट एक टर्बोफैन इंजन मुख्य रुप से एक हल्का गैस टर्बाइन होता है, जिसके ठीक आगे एक पंखा लगा होता है। ये पंखा ही इसे बाकी जेट इंजनों से भिन्न बनाता है।https://www.machinedesign.com/motorsdrives/what-s-difference-between-turbine-engines What’s the Difference Between Turbine Engines? 2016-05-25 Machine Design en 2019-10-27 https://web.archive.org/web/20180708095736/http://www.machinedesign.com/motorsdrives/what-s-difference-between-turbine-engines 8 जुलाई 2018 dead ये पंखा अंदर के संपीडक से अपेक्षाकृत थोड़ा (कम बाइपास) या ज्यादा चौड़ा (अधिक बाइपास) होता है।आजकल ज्यादातर टर्बोफैन उच्च बाइपास वाले होते हैं।http://www.boldmethod.com/learn-to-fly/aircraft-systems/how-does-a-jet-engine-turbofan-system-work/ How Does A Turbofan Engine Work? www.boldmethod.com 2019-10-27http://www.flyingmag.com/how-it-works-turbofan-engine/ Turbofan Engine: How It Works Flying en 2019-10-27 https://web.archive.org/web/20190610210619/https://www.flyingmag.com/how-it-works-turbofan-engine/ 10 जून 2019 live पंखा (फैन ब्लेड्स) यह आमतौर पर टाइटेनियम का बना होता है और इसकी एक अपनी स्वतंत्र टर्बाइन होती है। चूकि इस पंखे का व्यास आजकल के यात्री विमानों मे ज्यादा बड़ा होता है, यह अपनी घूर्णन गति (घूमने कि गति) बदलने में कुछ समय (१-२ सेकेंड) लेता है। यही कारण है कि ये विमान उड़ान भरने से पहले ब्रेक लगा कर इंजन की ताकत बढ़ाते हैं, ताकि पंखे सुरक्षित रूप से अपनी उच्चतम गति प्राप्त कर लें। केन्द्र (गैस जेनरेटर) एक टर्बोफैन के केन्द्र में गैस टर्बाइन होती है, जिसे गैस जेनरेटर कहते है। गैस जेनरेटर से निकलने वाली गर्म गैसें वायुमंडल से उच्च दबाव पर होती हैं, और इंजन के पिछले हिस्से में लगी 'कम दबाव वाली टर्बाइन' को घुमाती हैं, जो कि एक शाफ्ट के सहारे सीधे मुख्य पंखे को चलाती है। बाइपास रेशियो (अनुपात) इंजन के केन्द्र के अनुपात में सिर्फ पंखे द्वारा गुजरने वाली "हवा के बहाव" को बाइपास अनुपात कहते हैं। आमतौर पर अधिक बायपास अनुपात इंजन की कार्य-कुशलता बढ़ाता है, क्योंकि उर्जा के अनुपात में गैसों का संवेग बढ़ता है। दक्षता हालाँकि गैस टरबाइन की उष्मीय दक्षता अपेक्षाकृत कम ही होती है, फिर भी टर्बोफैन इंजन मध्यम से उच्च गति (माक ०.५ से १.५ तक) विमानन के लिये उपयुक्त होते हैं। अपने शुरुआती दौर में, टर्बोफैन इंजन ज्यादा कार्यकुशल नही थे। इसका मुख्य कारण उच्च तापमान और दाब में काम कर सकने वाली धातुओं की कमी थी। टर्बोफैन इंजन टर्बोजेट की अपेक्षा में काफी कम शोर उत्पन्न करते हैं, इसका मुख्य कारण निकलने वाली गैसों की कम गति है।https://history.nasa.gov/SP-468/ch10-3.htm ch10-3 history.nasa.gov 2020-03-26 https://web.archive.org/web/20190714122123/https://history.nasa.gov/SP-468/ch10-3.htm 14 जुलाई 2019 dead इन्हें भी देखें टर्बोजेट गैस टर्बाइन टर्बोप्रॉप टर्बोशाफ्ट संदर्भ श्रेणी:वैमानिकी श्रेणी:वैमानिक अभियान्त्रिकी श्रेणी:विकिपरियोजना वैमानिकी