Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सी-डैक मुंबई

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार ने इलेक्ट्रानिक्स रिसर्च ऍण्ड सेंटर फॉर इलेक्ट्रानिक्स डिज़ाइन, भारत (ई आर ऍण्ड डी सी आइ), नैशनल सेंटर फॉर सॉफ्टवेयर टेक्नोलोजी (एन सी एस टी) और सेंटर फॉर इलेक्ट्रानिक्स डिज़ाइन और प्रौद्योगिकी, भारत (सी ई डी टी इ), मोहाली को सी-डैक के साथ विलय कर दिया। सी-डैक में सोसाइटियों का विलय दिनांक 16 दिसम्बर 2002 से प्रभावी हुआ। प्रगत संगणन विकास केंद्र (जो पहले राष्ट्रीय सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी केंद्र के नाम से जाना जाता था) सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की वैज्ञानिक सोसाइटी है। यह सोसाइटी सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अनुसंधान और विकास का कार्य करती है। इसका उद्देश्य आर ऍण्ड डी सोसाइटियों के लिए प्रगत सूचना प्रौद्योगिकी, उच्च स्तर की शिक्षा और प्रशिक्षण पर बिंदु (फोकस) उत्पन करना है। उद्देश्य - * सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी में भारत की प्रमुख भूमिका के लिए वचनबध्द। * प्रयोगात्मक प्रभाव के साथ अनुसंधान और विकास (आर ऍण्ड डी) का कार्य करना। * आइ टी उद्योग को सहायता प्रदान करना। * भारत में आइ टी उद्योग के लिए व्यवसायकों का उच्च स्तर की शिक्षा और प्रशिक्षण के लिए महत्वपूर्ण योगदान। https://web.archive.org/web/20101126041014/http://cdacmumbai.in/hindi/index.html श्रेणी:भारत सरकार के संस्थान