Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अमीरात

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

राजनैतिक क्षेत्र अमीरात एयरलाइन एमीरेट्स एयरलाइन अमीरात (अरबी: {{|Nastaliqur|إمارة}}, इमाराह, बहुवाची: इमारात; अंग्रेज़ी: Emirate) ऐसे राजनैतिक क्षेत्र को कहते हैं जिस पर अमीर की उपाधि रखने वाला वंशानुगत तानाशाह राज करता है। इसकी तुलना हिन्दी के 'सल्तनत' शब्द से की जा सकती है जो किसी ऐसे राज्य को कहते हैं जहाँ 'सुलतान' का राज्य हो। इसी तरह 'बादशाहत' में 'बादशाह' का, 'रियासत' में किसी 'रईस' का और 'ख़ानत' में किसी 'ख़ान' का राज होता है। नाम अर्थ शब्दोत्पत्ति के हिसाब से अमीरात या एमीरेट (إمارة, इमाराह ; बहु०: إمارات, इमारात) एक अमीर (राजकुंवर या राज्यपाल, इत्यादि) का एक उच्चस्तरीय कार्यालय या क्षमता होती है। तानाशाह रूप में संयुक्त अरब अमीरात एक संघ राज्य है, जिसमें सात (७) संघीय अमीरातें हैं, जो कि प्रत्येक एक वंशनुगत अमीर द्वारा शासित हैं। यही सात अमीर इस संघ के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का चुनाव अपने सात में से करते हैं। वर्तमान युग में जब कि अधिकांश अमीरातें गायब होकर या तो किसी संघ का भाग बन गई हैं, या किसी बड़े आधुनिक राज्य या देश का हिस्सा; या फिर उन्होंने अपनी शासन शैली को बदल कर मालिक या सुलतान बना दिया है, ऐसे मूल अमीरात राज्य अब विरले ही बचे हैं। प्रांत रूप में यहाँ कहना उचित होगा कि, अरबी भाषा में यह शब्द सामान्यीकृत अर्थ में किसी देश का प्रांत होता है, जिसे अभी भी शासक वर्ग ही शासन करते हैं, खासकर शाही परिवार का सदस्य (सामान्यतः अमीर), जैसे कि सउदी अरब के गवर्नोरेट्स में। स्वतंत्र अमीरातों की सूची कुवैत कतर संयुक्त अरब अमीरात पूर्व और एकीकृत अमीरातों की सूची आर्मेनिया की अमीरात : आर्मेनिया सिसली की अमीरात, सिसली 965-1072 : इटली ग्रेनेडा की अमीरात, स्पेन 1228-1492 : ग्रेनेडा कॉकेशन अमीरात : चेचनिया ट्रार्ज़ा की अमीरात, आधुनिक दक्षिण पश्चिम : मौरिशियाना 1640s-1910s अफगानिस्तान की इस्लामी अमीरात : अफगानिस्तान वज़ीरिस्तान की इस्लामी अमीरात : वज़ीरिस्तान अज़ ज़ुबेर : अज़ ज़ुबेर बहरीन, 2002 में राज्य बन गया इन्हें भी देखें ख़ानत अमीर श्रेणी:अमीरात श्रेणी:सामंतवाद श्रेणी:तानाशाही श्रेणी:अरबी शब्द श्रेणी:सरकार के रूप