Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मुरारी शर्मा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मुरारी शर्मा Murarilal1381.gif मुरारीलाल (जन्म:१९०१-मृत्यु:१९८२) मुरारीलाल 1901 01 01 yes शाहजहाँपुर, ब्रिटिश भारत 1982 04 02 1901 01 01 yes शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश, भारत भारतीय भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम हिन्दुस्तान रिपब्लिकन ऐसोसिएशन मुरारीलाल गुप्त काकोरी काण्ड स्वतंत्रता सेनानी मुरारी शर्माजगदीश जगेश पृष्ठ १५७भगवान दास माहौर पृष्ठ ३० (अंग्रेजी: Murari Sharma, जन्म: १ जनवरी १९०१, मृत्यु: २ अप्रैल १९८२) विश्वविख्यात काकोरी काण्ड में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लेने वाले क्रान्तिकारी थे जिन्हें अन्त तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पायी।जगदीश जगेश पृष्ठ १५८ इनका वास्तविक नाम मुरारीलाल गुप्त था परन्तु मुरारी शर्मा के छद्म नाम से इन्होंने हिन्दुस्तान रिपब्लिकन ऐसोसिएशन की सदस्यता ली, काकोरी काण्ड में भाग लिया और फरार हो गये। यह रहस्योद्घाटन उनके यशस्वी पुत्र दामोदर स्वरूप 'विद्रोही' ने १९ जून १९९७ को हिन्दी अकादमी, दिल्ली द्वारा राजेन्द्र भवन दिल्ली में आयोजित "राम प्रसाद 'बिस्मिल' जयन्ती" समारोह में बोलते हुए किया था। मुरारीलाल जी कुछ दिनों दिल्लीअभ्युदय प्रयाग ४ मई १९२९ जाकर छिपे रहे फिर शाहजहाँपुर जनपद स्थित अपने गाँव मुडिया पँवार चले गये। आप पक्के आर्य समाजी थे कभी भी रिक्शे पर नहीं बैठे। कहा करते थे इसे आदमी खींचता है मैं एक आदमी होकर एक आदमी से अपना बोझा उठवाऊँ यह नहीं हो सकता। २ अप्रैल १९८२दामोदर स्वरूप 'विद्रोही' पृष्ठ ८० को आपने अपने घर पर स्वेच्छा से प्राण त्याग दिये। सन्दर्भ जगदीश 'जगेश' कलम आज उनकी जय बोल १९८९ हिन्दी प्रचारक संस्थान पो०बॉ० ११०६ वाराणसी दामोदर स्वरूप 'विद्रोही' दीवार के साये में (आत्मकथा) २००५ गान्धी पुस्तकालय शाहजहाँपुर इन्हें भी देखें राम प्रसाद 'बिस्मिल' काकोरी काण्ड बाहरी कड़ियाँ Daredevilry of sons of the soil -टाइम्स ऑफ इण्डिया का लेख हिसाब माँग रही शहीदों की सरजमीं https://web.archive.org/web/20200918081855/https://www.livehindustan.com/news/up/analysis/article1-up-election-2012-349-349-211464.html 18 सितंबर 2020 - Liveहिन्दुस्तान.com में आनन्द शर्मा का लेख श्रेणी:भारतीय क्रांतिकारी श्रेणी:उत्तर प्रदेश श्रेणी:1901 में जन्मे लोग