Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गोविन्द स्वरुप

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गोविन्द स्वरुप एक रेडियो खगोलशास्त्र के जाने-माने वैज्ञानिक थे। उनका जन्म २३ मार्च १९२९ को ठाकुरद्वारा, उत्तर प्रदेश में हुआ था।अंगूठाकार|232x232पिक्सेल|गोविन्द स्वरुप (मध्य में) शिक्षा एवं कैरियर 1950 में उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एम॰एस॰सी॰ की डिग्री ली। फिर उन्होंने 1961 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पी॰एच॰डी॰ की डिग्री ली। 1963 में डॉ॰ होमी जहांगीर भाभा से बातचीत के बाद भारत आने पर उन्होंने टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (टी॰आइ॰एफ॰आर॰) जॉयन कर लिया और रेडियो एस्ट्रोनोमी ग्रुप की स्थापना की। वह 1987 में जायंट मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोसप (जी॰एम॰आर॰टी॰) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर बने, फिर 1993 में टी॰आइ॰एफ॰आर॰ के नेशनल सेंटर फॉर रेडियो एस्ट्रोफिजिक्स (एन॰सी॰आर॰ए॰) के सेंटर डायरेक्टर और 1994 में टी॰आइ॰एफ॰आर॰ से रिटायर हुए। आजतक वेब 8.9.20 इंडियन एक्सप्रेस वेब 8.9.20 उन्होंने पुणे के पास दुनिया को सबसे बड़े टेलिस्कोपों में से एक- जायंट मीटरवेव रेडियो टेलिस्कोप (जी॰एम॰आर॰टी॰) को स्थापित किया। इसी के साथ उन्होंने ऊटी में भी एक रेडियो टेलिस्कोप (Ooty Radio Telescope) (ओ॰आर॰टी॰) की स्थापना की। पुरस्कार १९७२ में अपने कार्यों के लिए उन्हें शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार और 1973 में पद्म श्री सम्मान प्राप्त हुआ। वह फेलोशिप ऑफ रॉयल सोसायटी सहित कई प्रतिष्ठित संस्थाओं के फैलो थे। मृत्यु ७ सितम्बर २०२० को ९१ वर्ष की उम्र में पुणे में उनकी मृत्यु हो गई। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Govind Swarup श्रेणी:1929 में जन्मे लोग श्रेणी:विज्ञान और इंजीनियरिंग में पद्मश्री के प्राप्तकर्ता श्रेणी:अभियांत्रिकी विज्ञान में शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार विजेता श्रेणी:उत्तर प्रदेश के लोग श्रेणी:२०२० में निधन