411 REFERENCE · Wikipedia
बाजपेयी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सितंबर 2014
"बाजपेयी" या "वाजपेयी" विशेष रूप से उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश का एक प्रमुख उत्तर भारतीय ब्राह्मण उपनाम है| यह ब्राह्मणों के कान्यकुब्ज उपवर्ग में अवस्थी, दीक्षित, तिवारी, त्रिपाठी उप्रेती, अग्निहोत्री आदि उपनामों के साथ आता है| बाजपेयी व्यापक रूप से वाजपेयी के पर्याय समझा जाता उपनाम है।
बाजपेयी या वाजपेयी वो हैं जो वाजपेय यज्ञ करते हैं (यज्ञ)| वाजपेय यज्ञ का विशिष्ट धार्मिक एवं वैदिक महत्व है| यह सोमा यज्ञों का सबसे महत्वपूर्ण है| यज्ञ आमतौर पर उच्च स्तर और बड़े पैमाने पर किया जाता है|
भारतीय इतिहास के अध्ययन से पता चलता है कि सवाई जय सिंह ने कम से कम दो यज्ञ प्रदर्शन किये जो कि वैदिक साहित्य में "वाजपेय" तथा "अश्वमेध" नामों से वर्णित हैं| 'ईश्वरविलाश महाकाव्य' के अनुसार 'जय सिंह प्रथम वाजपेय यज्ञ किया और "सम्राट" सम्राट उपाधि धारण की| आधुनिक भारत में बाजपेयी लोगों ने अभिनय शिक्षा, साहित्य, कूटनीति, राजनीति में महत्वपूर्ण सम्मान अर्जित किया है|
दुनिया भर में बाजपेयी एक ही गोत्र, "उपमन्यु" से है और इसी नाम से एक ऋषि के वंशज माने जाते है| एक ही गोत्र के होने के कारण ये आपस में भाई और बहन माने जाते हैं और इनका आपस में विवाह नहीं किया जा सकता|
उल्लेखनीय बाजपेयी या वाजपेयी
इस उपनाम के साथ उल्लेखनीय व्यक्तियों में शामिल हैं:
आचार्य किशोरी दास वाजपेयी (15 दिसंबर 1895-11 अगस्त 1981) हिन्दी पाणिनि- हिन्दी शब्दानुशासन के रचयिता
अटल बिहारी वाजपेयी (बी. 1925), भारत के पूर्व प्रधानमंत्री
डॉक्टर राजेंद्र कुमारी बाजपेयी (1925-1998), भारतीय राजनीतिज्ञ, प्रतिनिधित्व सीतापुर (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र)
मनोज बाजपेयी, भारतीय अभिनेता
श्रद्धानंद बाजपेई,( जन्म १९६८) मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एक्सप्रेस नूज़्पेपर्ज़ प्रा॰ लिमिटेड, मुंबई
गिरिजा शंकर बाजपेयी, नाइट की उपाधि दी, पहले विदेश मंत्री
संतोष कुमार बाजपेई, वकील, उन्नाव, उत्तर प्रदेश
अंबिका प्रसाद बाजपेयी, शिक्षाविद एवं साहित्यकार, कानपुर
मधु सूदन वाजपेयी 'माधव' (7 जुलाई 1930-10 दिसंबर 1992) वरिष्ठ पत्रकार, संत लेखक
अर्जुन वाजपेयी एवरेस्ट पर चढ़ने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही
लल्लू बाजपेई , प्रसिद्द आल्हा गायक
टिया बाजपेई प्रसिद्द बॉलीवुड अभिनेत्री व् गायिका
लक्ष्मीकांत बाजपेई राजनीतिज्ञ व् पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष , उत्तर प्रदेश
शिव प्रकाश बाजपेयी, अधिवक्ता, उन्नाव उत्तर प्रदेश उपभोक्ता क्षेत्र में विधि विशेषज्ञ
स्वतन्त्र बाजपेयी , राजनीतिज्ञ,कवि,पत्रकार एवं मीडिया विभाग प्रमुख, अवध क्षेत्र भाजपा, उत्तर प्रदेश।
शुभांष वाजपेयी, भारतीय सूक्ष्मजीव विज्ञानिक, लेखक, जीवाजी विश्वविध्यालय, ग्वालियर, मध्य प्रदेश
अंचल बाजपेयी, शिक्षाविद, उच्च माध्यमिक शिक्षक (अर्थशास्त्र), शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय , अमरपाटन, मैहर, मध्य प्रदेश
शिवम् बाजपेयी, Motivational Panktiyaan पेज के संस्थापक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर, मोटिवेशनल वक्ता और समाजसेवी हिंदी में प्रेरणा और मानसिक स्वास्थ्य के लिए कार्यरत, ग्राम रहिमापुर राय साहब, विकासखंड दरियाबाद, पुलिस स्टेशन दरियाबाद तहसील रामसनेहीघाट बाराबंकी, उत्तर प्रदेश, भारत l