411 REFERENCE · Wikipedia
ले रॉयल मेरीडिएन चेन्नई
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ले रॉयल मेरीडिएन चेन्नई शहर के अन्ना सलाई इलाक़े मे गुइनदी-कतिपरा स्टेशन के समीप स्थित एक पाँच सितारा होटेल है। शुरू मे इस होटेल को १६५ करोड़ रुपये की लागत से मद्रास हिल्टन के नाम से बनाया गया था पर इसका उद्घाटन के ले रॉयल मेरीडिएन चेन्नई के नाम से ही हुआ
इतिहास
इस होटेल को पी जी पी समूह द्वारा हिल्टन समूह के साथ प्रशासनिक अनुबंध के साथ विकसित किया गया था। परंतु उद्घाटन के पूर्व ही २००० ईस्वी मे यह अनुबंध ख़त्म हो गया और पी जी पी ने ले मेरीडिएन होटेल्स आंड रिज़ॉर्ट्स समूह के साथ एक नया अनुबंध किया जिसके तहत इस होटेल का नाम ले रॉयल मेरीडिएन चेन्नई हो गया। http://www.thehindubusinessline.com/2000/04/13/stories/14136078.htm ले रॉयल मेरीडिएन चेन्नई होटल बैनर तले पीजीपी समूह ने परियोजना बनाई दहिन्दूबिज़नेसलाइन.कॉम १३ अप्रैल २००० इस होटेल का संकेतिक उद्घाटन १२ अप्रैल २००० को किया गया और ३० दिसंबेर २००० से यह व्यावसायिक रूप से कार्य करने लगा और इसी दिन तमिल नाडु के तत्कालीन मुख्य मंत्री एम करुणानिधि के द्वारा इसका विधिवत उद्घाटन किया गया। http://www.thehindubusinessline.com/2000/12/31/stories/1431362q.htm मुख्यमंत्री एम.करुणानिधि ने होटल ले रॉयल मेरीडिएन चेन्नई का उद्घाटन किया दहिन्दूबिज़नेसलाइन.कॉम ३१ दिसमबर २०००
२००५ ईस्वी मे इस होटेल के लोकप्रिय तरणताल स्थित बार्बिक्यू अस्क का उद्घाटन किया गया। http://www.thehindubusinessline.com/todays-paper/tp-corporate/article2177636.ece ले रॉयल मेरिडियन चेन्नई में लोकप्रिय तरणताल बार्बिक्यू अस्क शुरू किया दहिन्दूबिज़नेसलाइन.कॉम १५ मई २००५ २००६ में यह होटेल स्टार वुड होटेल्स आंड रिज़ॉर्ट्स वर्ल्डवाइड समूह का अंग बन गया जिसने ले रॉयल मेरीडिएन ब्रांड को अधिग्रहित कर लिया था।
होटेल के बारे मे
यह होटेल ३.४४ एकर के दायरे मे बनाया गया है जिसमे की करीब एक तिहाई हिस्सा इमारतों वाला है। इस होटेल मे २४० कमरे हैं जिनमे ११२ स्टॅंडर्ड रूम, ५७ डेलक्स रूम और ४१ रॉयल क्ल्ब बेडरूम हैं। http://www.cleartrip.com/hotels/info/le-royal-meridien-chennai-40254 ले रॉयल मेरीडिएन चेन्नई होटल के बारे में क्लिरट्रिप.कॉम १ मार्च २०१६ https://web.archive.org/web/20160304074719/http://www.cleartrip.com/hotels/info/le-royal-meridien-chennai-40254 4 मार्च 2016 live इनके अलावा २२ डेलक्स सूयीट, ७ एग्ज़िक्युटिव सूयीट, ३ रॉयल सूयीट और १ प्रेसीडेंसियाल सूयीट भी है। होटेल के बॅंक्वेट हॉल मे करीब १५०० लोगों के सामूहिक भोज की व्यवस्था है। साथ हीं इस होटेल मे १२ मीटिंग स्थल भी हैं। इस होटेल के तीन प्रसिद्ध रेस्तराँ हैं - नवरत्ना (जिसमे शाही भारतीय भोजन परोसा जाता है), सीलनत्रो (जिसमे आप भारतीय, कॉन्टीन्नेटल, चयनीज और दक्षिण पूर्व एशिया के व्यंजनो का २४ घंटे मज़ा ले सकते हैं) और कौउअल (जिसमे खास तौर पर मेडिटरेनीयन सी फुड मिलता है)। इसके अलावा द डोम बार, फ्लेम ले क्लब और ले गौरमंडिसे नाम के बार भी हैं। इस होटेल मे ९२०० वर्ग फीट मे बना हुआ विशाल ग्रांड मद्रास बॉलरूम है जो कि अपने निर्माण के समय शहर का बिना खंभो वाला सबसे बड़ा बॉलरूम माना जाता था। २००९ ईस्वी मे इस होटेल का नवनिर्माण किया गया और इसमे १५ नये कमरे भी जोड़े गये। http://www.hotelsinchennai.org/hotel-leroyal-meridien-chennai.html होटल ले रॉयल मेरीडिएन का अवलोकन होटल्सइनचेन्नई.ऑर्ग १ मार्च २०१६ https://web.archive.org/web/20160303214846/http://www.hotelsinchennai.org/hotel-leroyal-meridien-chennai.html 3 मार्च 2016 dead
लोकेशन
यह होटेल चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से ७ किलो मीटर और चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से १४ किलो मीटर की दूरी पर स्थित है। ले रॉयल मेरीडिएन चेन्नई के आस पास शहर के कुछ लोकप्रिय स्थल जैसे कि कोडम्बक्कम, टी नगर और गुइन्डे रेस कोर्स बने हुए है। इस होटेल मे रुकने वाले पर्यटक आसानी के साथ कुछ दूसरे पर्यटक स्थलों जैसे कि सिडको औद्योगिक क्षेत्र, मरीना बीच और गुइन्डे राष्टीय अभयारण्य भी आ-जा सकते हैं।
पुरस्कार और सम्मान
इस होटेल को २००२ मे पेसिफिक एरिया ट्रॅवेल राइटर्स असोसियेशन ने "बेस्ट बिज़्नेस होटेल इन एशिया पेसिफिक" का पुरस्कार प्रदान किया था। http://www.thehindu.com/2003/04/15/stories/2003041501901906.htm ले रॉयल मेरीडिएन चेन्नई होटल ने पुरस्कार जीता दहिन्दू.कॉम १५ अप्रैल २०0३ https://web.archive.org/web/20040929134556/http://www.thehindu.com/2003/04/15/stories/2003041501901906.htm 29 सितंबर 2004 live
इसे २००३ मे डेक्कन हेराल्ड आवन्यू द्वारा "इनोवेटिव एच. आर. प्रॅक्टिसस 2003" अवॉर्ड भी मिला था।
सन्दर्भ