411 REFERENCE · Wikipedia
राष्ट्रमण्डल के प्रमुख
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
प्रमुख राष्ट्रमण्डल Personal flag of Queen Elizabeth II.svg 100px एलिज़ाबेथ द्वितीय का व्यक्तिगत ध्वज 165px उनकी महिमा महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय 6 फ़रवरी 1952 जीवन भर 28 अप्रैल 1949 जॉर्ज सष्टम thecommonwealth.org
thumb|right|260px|राष्ट्रमण्डल के प्रमुख के रूप में राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक को संबोधित करती हुई महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय; पर्थ; २०११
राष्ट्रमण्डल के प्रमुख, का पद, ५३ राष्ट्रों के राष्ट्रमण्डल का एक औपचारिक अध्यक्षात्मक पद है। राष्ट्रमण्डल या राष्ट्रकुल, ५३ मुख्यतः राष्ट्रों का एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है, जो पूर्वतः यूनाइटेड किंगडम के उपनिवेश या परिराज्य हुआ करते थे। यह पद केवल एक रितिस्पद पद है, जिसके पदाधिकारी का इस संगठन के दैनिक कार्यों में किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं है। इस पद के कार्यकाल की कोई समय-सीमा नहीं है, और परंपरागत रूप से इस पद को ब्रिटिश संप्रभु पर निहित किया गया है।
ब्रिटिश संप्रभु को पूर्वतः, राष्ट्रमण्डल के सारे देशों के शासक होने का दर्जा प्राप्त था, परंतु भारत की स्वतंत्रता के बाद, भारत ने स्वयं को एक गणराज्य घोषित कर दिया, और भारत के सम्राट के पद को खत्म कर दिया गया। बहरहाल, भारत ने राष्ट्रमण्डल का एक सदस्य रहना स्वीकार किया। इसके पश्चात, राष्ट्रमण्डल के प्रमुख के इस पद को एक गैर-राजतांत्रिक, औपचारिक अध्यक्षात्मक उपदि के रूप में स्थापित किया गया था। कथित तौर पर, राष्ट्रमण्डल के प्रमुख को, "स्वतंत्र सदस्य राष्ट्रों की मुक्त सहचार्यता का प्रतीक" माना गया है।
उपादि
इस उपादि को १९४८ में राष्ट्रमंडल के प्रधमंत्रियों की बैठक के बाद, लंदन घोषणा में प्रकल्पित किया गया था।http://www.thecommonwealth.org/files/214257/FileName/TheLondonDeclaration1949.pdf London Declaration 1949 Commonwealth Secretariat 2 April 2013 https://web.archive.org/web/20120927031216/http://www.thecommonwealth.org/files/214257/FileName/TheLondonDeclaration1949.pdf 27 सितंबर 2012 live और १९५३ से, यह, प्रत्येक प्रदेश में एक शाही खिताब के रूप में उपयोग किया जाता है। इस ख़िताब के विभिन्न रूप या अनुवाद, राष्ट्रमंडल देशों में एक पद के रूप में, तथा उन समस्त देशों में, जिनमे ब्रिटिश संप्रभु शासक का स्थान रखते हैं (जिन्हें राष्ट्रमंडल प्रजाभूमि या राष्ट्रमंडल राजभूमि कहा जाता है) में संप्रभु (वर्त्तमान में महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय) के शाही ख़िताब की तरह उपयोग किया जाता है। उदाहरण के लिए कनाडा में संप्रभु का सम्पूर्ण शाही ख़िताब, अंग्रेज़ी में पूर्ण शाही ख़िताब है:
Elizabeth the Second, by the Grace of God of the United Kingdom, Canada and of Her other Realms and Territories Queen, Head of the Commonwealth, Defender of the Faith
तथा उसका फ़्रांसिसी भाषा का संस्करण है:
Elizabeth Deux, par la grâce de Dieu Reine du Royaume-Uni, du Canada et de ses autres royaumes et territoires, Chef du Commonwealth, Défenseur de la Foi1985 Loi sur les titres royaux Ottawa Queen's Printer for Canada R.S., 1985, c. R-12 http://laws-lois.justice.gc.ca/fra/lois/R-12/page-1.html 3 May 2009 https://web.archive.org/web/20131105041628/http://laws-lois.justice.gc.ca/fra/lois/R-12/page-1.html 5 नवंबर 2013 dead
अर्थात, हिंदी में:
एलिज़ाबेथ द्वितीय, ईश्वर की कृपा से यूनाइटेड किंगडम, कनाडा और अपनी अन्य प्रदेशों और क्षत्रों की रानी, राष्ट्रमण्डल की प्रमुख, धर्म की रक्षक
विभिन्न भाषाओँ में इसके विभिन्न संस्करण हैं जो राष्ट्रमंडल के विभिन्न देशों में आधिकारिक तौरपर उपयोग किये जाते हैं:
विभिन्न भाषाओं में प्रयोगभाषाउपादिउपयोग अफ्रिकान भाषा af Hoof van die Statebond (शाब्दिक अर्थ 'महासंघ के प्रमुख') दक्षिण अफ़्रीका चीनी भाषा zh-Hans-SG 共和联邦元首(Gònghé Liánbāng Yuánshǒu)Written in Simplified Chinese. Mandarin Hanyu Pinyin: Gònghé Liánbāng Yuánshǒu. Mandarin is one of the four official languages of Singapore and Simplified Chinese is the official script. n (शाब्दिक अर्थ 'गणराज्य परिसंघ के प्रमुख')सिंगापुर अंग्रेज़ी भाषा Head of the Commonwelth अनेक फ़्रांसिसी भाषा fr Chef du Commonwealth कैमरून, कनाडा, सेशेल्स, वानुअतु, तथा जर्सी और ग्वेर्नसे यूनानी el Αρχηγός της सायप्रस गणराज्य हिंदी hi राष्ट्रमंडल के प्रमुख भारत लैटिन भाषा la Consortionis Populorum Princeps विभिन्ननन देशों में, ओरंपरिक उपदि के रूप मेंIn the United Kingdom, the sovereign's titles in Latin have been regulated by laws. nhttp://www.archontology.org/nations/uk/king_uk/elizabeth2.php Biography of Elizabeth II (UK) archontology.org 10 अगस्त 2016 https://web.archive.org/web/20161107221544/http://www.archontology.org/nations/uk/king_uk/elizabeth2.php 7 नवंबर 2016 dead ) मलय भाषा ms Ketua Komanwel ब्रूनेई, मलेशिया, सिंगापुर मोलतिज़ भाषा mt Kap tal-Commonwealth माल्टा माओरी भाषा mi Upoko o Nga Herenga ki Ingarangihttp://www.maoridictionary.co.nz/word/1756 Translation of Ingarangi at Māori Dictionary Online 17 December 2013 https://web.archive.org/web/20131217042322/http://www.maoridictionary.co.nz/word/1756 17 दिसंबर 2013 dead न्यूज़ीलैण्ड पुर्तगाली भाषा pt Chefe da Commonwealthमोज़ाम्बीक
पृष्ठभूमि व इतिहास
thumb|right|ब्रिटिश साम्राज्य, १९२१
thumb|right|वर्त्तमान राष्ट्रमण्डल प्रमंडल
१८ वीं और १९वीं सदी के दौरान ब्रिटेन के औपनिवेशिक विस्तार द्वारा, ब्रिटेन ने विश्व के अन्य अनेक भू-भागों वे क्षेत्रों पर अपना कब्ज़ा जमा लिया। जिनमें से अधिकतर देशों ने मध्य २०वीं सदी तक ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल कर ली। हालाँकि उन सभी देशों ने यूनाइटेड किंगडम की सरकार की अधिपत्यता को नकार दिया, परंतु उनमें से कई राष्ट्र, ब्रिटिश शासक को अपने अधिराट् के रूप में मान्यता देते हैं। ऐसे देहों राष्ट्रमण्डल प्रदेश या राष्ट्रमण्डल प्रजाभूमि कहा जाता है। वर्त्तमान काल में, यूनाइटेड किंगडम के अधिराट् केवल यूनाइटेड किंगडम के ही नहीं बल्कि उसके अतिरिक्त कुल १५ अन्य राष्ट्रों के अधिराट् भी हैं। हालांकि इन राष्ट्रों में भी उन्हें लगभग सामान पद व अधिकार प्राप्त है जैसा की ब्रिटेन में, परंतु उन देशों में, उनका कोई वास्तविक राजनीतिक या पारंपरिक कर्त्तव्य नहीं है, शासक के लगभग सारे कर्त्तव्य उनके प्रतनिधि के रूप में उस देश के महाराज्यपाल(गवर्नर-जनरल) पूरा करते हैं। ब्रिटेन की सरकार का राष्ट्रमण्डल प्रदेशों की सरकारों के कार्य में कोई भी भूमिका या हस्तक्षेप नहीं है। ब्रिटेन के अलावा राष्ट्रमण्डल आयाम में: एंटीगुआ और बारबुडा, ऑस्ट्रेलिया, बहामा, बारबाडोस, बेलिज, ग्रेनेडा, जमैका, कनाडा, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, सोलोमन द्वीप, सेंट लूसिया, सेंट किट्स और नेविस, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस और तुवालु जैसे देश शामिल हैं।
पूर्वतः राष्ट्रों के राष्ट्रमण्डल के सारे देश राष्ट्रमण्डल प्रजाभूमि के हिस्सा हुआ करते थे, परंतु १९५० में भारत ने स्वतंत्रता के पश्चात स्वयं को गणराज्य घोषित किया, और ब्रिटिश राजसत्ता की राष्ट्रप्रमुख के रूप में संप्रभुता को भी खत्म कर दिया। परंतु भारत ने राष्ट्रमण्डल की सदस्यता बरक़रार राखी। उसके बाद से, राष्ट्रमण्डल देशों में, ब्रिटिश संप्रभु को (चाहे राष्ट्रप्रमुख हों या नहीं) "राष्ट्रमण्डल के प्रमुख" का पद भी दिया जाता है, जो राष्ट्रमण्डल के संगठन का नाममात्र प्रमुख का पद है। इस पद का कोई राजनैतिक अर्थ नहीं है।http://www.thecommonwealth.org/files/214257/FileName/TheLondonDeclaration1949.pdf London Declaration 1949 Commonwealth Secretariat 29 July 2013 https://web.archive.org/web/20120927031216/http://www.thecommonwealth.org/files/214257/FileName/TheLondonDeclaration1949.pdf 27 सितंबर 2012 live
धारकों की सूची
चित्र नाम जन्मतिथी मृत्युतिथी पदग्रहण की तिथी पदत्याग की तिथी पूर्व पदग्रही से संबंध( विवरण)80pxमहाराज जाॅर्ज (षष्ठ)14 दिसंबर 18956 फ़रवरी 195228 अप्रैल 19496 फऱवरी 1952निःशून्य(प्रथम धारक)80pxमहारानी एलिज़ाबेथ (द्वितीय)http://www.thecommonwealth.org/Internal/34493/150757/head_of_the_commonwealth/ Head of the Commonwealth Commonwealth Secretariat 10 अगस्त 2016 https://web.archive.org/web/20120331201736/http://www.thecommonwealth.org/Internal/34493/150757/head_of_the_commonwealth/ 31 मार्च 2012 live21 अप्रैल 19266 फ़रवरी 1952पदस्थजॉर्ज षष्ठ की पुत्री
इन्हें भी देखें
ब्रिटिश राजतंत्र
राष्ट्रमण्डल
राष्ट्रमण्डल प्रजाभूमि
सन्दर्भ
नोट
n
बाहरी कड़ियाँ
ब्रिटिश राजशाही: महारानी और राष्ट्रमंडल
श्रेणी:ब्रिटिश राजतंत्र
श्रेणी:राष्ट्रमण्डल