411 REFERENCE · Wikipedia
वेलकम बैक (फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वेलकम बैक अनीस बाज़मी फ़िरोज़ नाडियाडवालाएफ एम खान स्विस एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड अनीस बाज़मी नाना पाटेकरअनिल कपूरजॉन अब्राहमपरेश रावलश्रुति हासन अनु मलिकआनंद राज आनंद कबीर लाल स्टीवन बर्नार्ड बेस इंडस्ट्रीज़ ग्रुप 11 सितम्बर 2015 भारत हिंदी
वेलकम बैक एक आने वाली भारतीय कॉमेडी फ़िल्म है। इसका निर्देशन अनीस बाज़मी ने किया है व निर्माणफ़िरोज़ नाडियाडवाला और एफ एम खान स्विस एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया है। ये 2007 की फ़िल्म वेलकम (फ़िल्म) का सीक्वल है। और यह वेलकम फिल्म सीरीज की दूसरी किश्त है
पहले इसकी रिलीज़ दिसंबर 2014 में थी लेकिन बाद में रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा कर 29 मई 2015 कर दिया गया। लेकिन फिर भी यह अफवाह है कि अब ये 17 जुलाई 2015 को रिलीज़ होगी।
पटकथा
उदय शेट्टी (नाना पाटेकर) और मजनू पांडे (अनिल कपूर) अपराध का जीवन समाप्त कर ईमानदार व्यवसायी बन जाते हैं। और दुबई में बस जाते हैं। भारत से दो ठग महिलाएं, पूनम (डिंपल कपाड़िया) और बबीता (अंकिता श्रीवास्तव), खुद को नजफगढ़ की महारानी पद्मावती और राजकुमारी चांदनी के रूप में पेश करती हैं ताकि उदय और मजनू से पैसे ऐठे जा सकें। बबीता उदय और मजनू दोनो को अपने प्यार में फसा लेती है। बाद में, यह पता चलता है कि उदय की एक और बहन रंजना शेट्टी(श्रुति हासन) है, जो उसके पिता की तीसरी शादी से होती है। उसके पिता और मजनू और उदय को रंजना का विवाह किसी अच्छे परिवार में करने के लिये मर जाता है।
फिल्म तब राजीव के चाचा, डॉ. दयालय घुंगरू (परेश रावल) के पास चली जाती है, जिसे पता चलता है कि उसकी पत्नी की पिछली शादी से एक सौतेला बेटा अज्जू / अजय बरसी (जॉन अब्राहम) है जिससे वह अनजान था। अज्जू मुंबई का एक गुंडा होता है, और रंजना और वो शादी करना चाहते है। इस बीच, मजनू और उदय ने डॉक्टर घुँघरू के सौतेले बेटे के साथ रंजना के विवाह की व्यवस्था करते है, यह जानते हुए कि वह एक सज्जन है। हालांकि, सगाई समारोह में, अज्जू की सच्चाई का खुलासा हो जाता, जिसमें अज्जू उसकी रंजना से शादी न कराने पर उनको धमकी देता है।
अज्जू को सबक सिखाने के लिए, उदय और मजनू वांटेड भाई / मंसूर शरीफ (नसीरुद्दीन शाह) से मिलने जाते हैं, जो एक कुख्यात अंधा डॉन है। वे अज्जू को मारने के लिए अपने पुराने, हिंसक तरीकों पर भी लौट आते हैं। दोनों भाई यह जानकर हैरान हैं कि वांटेड का बेटा हनी शरीफ (शाइनी आहूजा) रंजना को पसंद करता है और उससे शादी करना चाहेगा। वे अज्जू के साथ-साथ वांटेड के बेटे को दरकिनार करने के लिए रंजना की शादी किसी और सभ्य आदमी से कराने का फैसला करते हैं। हालांकि, अज्जू और डॉ. घुंगुरो के कारण, जो बबीता और पूनम के साथ मिले होते हैं, वे वांटेड भाई द्वारा पकड़े जाते हैं, जो उन्हें अपने द्वीप पर ले आते है।
वहां, अज्जू और डॉ. घुंगरू ने हनी को समझाने की कोशिश की कि वह अब रंजना से प्यार नहीं करता और बबिता उसका सच्चा प्यार है। इस बीच, उदय और मजनू अज्जू को मारने की कोशिश करते हैं, लेकिन डॉ. घुंगुरो, अज्जू और रंजना द्वारा नाकाम रहते हैं। उन सभी के अनजाने, उनकी सारी गतिविधियाँ कैमरा द्वारा रिकॉर्ड हो जाता है, जिसके कारण वांटेड भाई और हनी सभी को खत्म करने की योजना बनाते हैं। हालांकि, हनी को उन सभी द्वारा अपहरण कर लिया जाता है और वे रेगिस्तान की ओर भागते हैं जहां वांटेड भाई द्वारा उनका पीछा किया जाता है। खुद को बचाने के बीच में, डॉ. घुंगरू वांटेड भाई को धक्का मार देता है, जिससे वह बेहोश हो जाता है। इस बीच, ऊंटों का एक समूह वहां आ जाता है। अज्जू वांटेड भाई को ऊंटों की भगदड़ से बचाता है और चोट लगने से उसकी दृष्टि वापस आ जाती है। वांटेड भाई खुद कृतज्ञता के रूप में, रंजना के साथ अज्जू के विवाह की व्यवस्था करता हैं, अज्जू को उसका 'दूसरा बेटा' मानता हैं।
पात्र
जॉन अब्राहम- फ्रीडम फाइटर अजय बरसी / अज्जु भाई
श्रुति हासन रंजना शेट्टी
नाना पाटेकर- उदय भाई/उदय शेट्टी
अनिल कपूर- मजनू भाई/सागर पाटिल
जावेद हेदर - जावेद गूंगा
परेश रावल- डॉ॰ घुँगरू सेठ
नसीरुद्दीन शाह मंसूर शरीफ / वांटेड भाई
रामपाल यादव ट्रेलर
डिम्पल कपाड़िया महारानी
शाइनी आहूजा हनी शरीफ
साक्षी मग्गो (साक्षी मग्गो)http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/bollywood/news-interviews/Delhi-girl-Sakshi-to-debut-with-Welcome-Back/articleshow/26858312.cms?utm_source=twitter.com&utm_medium=referral&utm_campaign=TOIEntertain संग्रहीत प्रति 4 दिसंबर 2013 https://web.archive.org/web/20160322174721/http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/bollywood/news-interviews/Delhi-girl-Sakshi-to-debut-with-Welcome-Back/articleshow/26858312.cms?utm_source=twitter.com&utm_medium=referral&utm_campaign=TOIEntertain 22 मार्च 2016 live
निर्माण
एक्टर नाना पाटेकर, परेश रावल, व अनिल कपूर इस पार्ट में भी उन्ही रोल्स में दिखाई देंगे जिनमें पहले थे। लेकिन इस बार लीड रोल में अक्षय कुमार के स्थान पर जॉन अब्राहम हैं पर वे किसी और भूमिका में दिखाई देंगे।John gets pricey, pockets Rs 15 cr for Welcome Back : Bollywood, News – इंडिया टुडे https://web.archive.org/web/20150708025237/http://indiatoday.intoday.in/story/john-gets-pricey-pockets-15-cr-for-welcome-back/1/267066.html 8 जुलाई 2015 . Indiatoday.intoday.in (22 April 2013).John signs Welcome Back, says Akshay happy for him : Bollywood, News – इंडिया टुडे https://web.archive.org/web/20130713075614/http://indiatoday.intoday.in/story/john-signs-welcome-back-says-akshay-happy-for-him/1/267390.html 13 जुलाई 2013 . Indiatoday.intoday.in (24 April 2013). कैटरीना कैफ जिन्होंने पिछली फ़िल्म में फीमेल लीड रोल किया था इस बार उन्हें सोनाक्षी सिन्हा ने रिप्लेस कर दिया पर शीघ्र ही सोनाक्षी ने ये फ़िल्म डेट न मिलने की समस्या के कारण छोड़ दी।Sonakshi Sinha cast opposite John Abraham in Welcome 2 https://web.archive.org/web/20131127020919/http://www.indianexpress.com/news/sonakshi-sinha-cast-opposite-john-abraham-in-welcome-2/1120874 27 नवंबर 2013 . Indian Express (26 May 2013). Sonakshi Sinha opts out of John Abraham's Welcome 2 https://web.archive.org/web/20130906165441/http://www.indianexpress.com/news/sonakshi-sinha-opts-out-of-john-abrahams-welcome-2/1134083/ 6 सितंबर 2013 . Indian Express (26 June 2013). https://web.archive.org/web/20131212075245/http://www.bangaloremirror.com/entertainment/south-masala/Brahmanandam-to-dub-himself-in-Hindi/articleshow/25655383.cms 12 दिसंबर 2013 . Bangalore Mirror( 12 Nov 2013). सोनाक्षी के बाद असिन को भी इस रोल के लिए चुना गया पर डेट की समस्या के कारणAsin's dad becomes deal breaker https://web.archive.org/web/20130827203527/http://www.mid-day.com/entertainment/2013/aug/240813-asins-dad-becomes-deal-breaker.htm 27 अगस्त 2013 . Mid-day.com (24 August 2013). असिन ने भी फ़िल्म छोड़ दी और इसके बाद श्रुति हासन ने इन्हें रिप्लेस किया।Jha Subhash K. Sonakshi bows out, its Shruti Haasan with John in Welcome Back http://www.bollywoodhungama.com/news/2039194/Sonakshi-bows-out%2C-its-Shruti-Haasan-with-John-in-Welcome-Back Bollywood Hungama 20 अगस्त 2013 https://web.archive.org/web/20130823062632/http://www.bollywoodhungama.com/news/2039194/Sonakshi-bows-out,-its-Shruti-Haasan-with-John-in-Welcome-Back 23 अगस्त 2013 liveShraddha says no to John http://www.filmfare.com/news/shraddha-says-no-to-john-3648.html 19 August 2013 Filmfare 10 July 2013 https://web.archive.org/web/20130820114709/http://www.filmfare.com/news/shraddha-says-no-to-john-3648.html 20 अगस्त 2013 dead
सारा लॉरेन इस फ़िल्म में एक आइटम सांग करेंगी।
संगीत
फ़िल्म का संगीत अनु मलिक, आनंद राज आनंद, मीत ब्रदर्स अंजन द्वारा बनाया गया है। अनु मलिक ने एक इंटरव्यू में कहा कि हल ही में उन्होंने इसके 2 गाने जिनका इन्होंने निर्माण करा है वे फिल्माये हैं। कुछ समय पहले दिए गए इंटरव्यू के अनुसार इस फ़िल्म का एक गाना अनु मलिक ने भी गाया है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:भारतीय फ़िल्में