Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शिव मंदिर, अंबरनाथ

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|2023 में मंदिर thumb|बाईं ओर बगल से छोटा शिखर और एक पार्श्व बरामदा दिख रहा है thumb|उदयपुर, मध्य प्रदेश में उदयेश्वर मंदिर अंबरनाथ का शिव मंदिर 11वीं शताब्दी का एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर है, जिसकी पूजा अभी भी भारत के महाराष्ट्र में मुंबई के पास अंबरनाथ में की जाती है। इसे अम्बरेश्वर शिव मंदिर के रूप में भी जाना जाता है, और स्थानीय रूप से पुरातन शिवालय के रूप में जाना जाता है। यह अंबरनाथ रेलवे स्टेशन से 2 किमी. दूर वृंदावन (वल्धुनी) नदी के तट पर स्थित है। यह मंदिर 1060 ईस्वी में बनाया गया था।हार्ले, 232 मंदिर के पत्थरों में खूबसूरती से नक्काशी की गई थी। यह संभवत: शिलाहार राजवंश के राजा छित्तराज द्वारा बनवाया गया था। ऐसा अनुमान है कि इसका पुनर्निर्माण उनके पुत्र मुमुनि ने भी किया था।http://www.templeadvisor.com/temples-in-india/hindu-temples/ambreshwar-shiva-temple अंबरेश्वर शिव मंदिर, शिव मंदिर www.templeadvisor.com en 2017-08-03 4 अगस्त 2017 https://web.archive.org/web/20170804013919/http://www.templeadvisor.com/temples-in-india/hindu-temples/ambreshwar-shiva-temple dead इस मंदिर को पांडवकालीन मंदिर भी बताया जाता है। मंदिर के बारे में कहा जाता है कि इस मंदिर जैसा पूरे विश्व में कोई मंदिर नहीं है।पांडवों ने एक ही रात में किया था भगवान शिव के इस मंदिर का निर्माण, फिर... https://navbharattimes.indiatimes.com/astro/religion-rituals/pilgrimage/know-about-interesting-facts-of-ambernath-shiva-temple-built-in-maharashtra/articleshow/91303364.cms?story=4 नवभारत टाइम्स 29 जून 2023 मंदिर का गर्भगृह जमीन के नीचे है। यह मंडप से लगभग 20 सीढ़ियां नीचे की ओर है और आकाश के तरफ खुला है। इसका शिखर मंडप की ऊंचाई से थोड़ा ऊपर की ओर तक है जो स्पष्ट रूप से कभी पूरा नहीं हुआ था। यह भूमिजा रूप में है और अगर पूरा हो जाता तो उदयपुर, मध्य प्रदेश में उदयेश्वर मंदिर, जिसे नीलकंठेश्वर मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, जो 1059 में प्रारंभ हुआहार्ले, 232 और गोंदेश्वर मंदिर, सिन्नरमिचेल, 346 के करीब होता। जो कुछ भी बनाया गया था, उससे यह स्पष्ट है कि शिखर ने गवाक्ष-मधुकोश के चार कोनों वाले पट्टियों का अनुसरण किया होगा, जो मीनार की पूरी ऊंचाई तक निर्बाध रूप से फैला हुआ है। यूनेस्को ने अंबरनाथ शिव मंदिर को सांस्कृतिक विरासत घोषित किया है। पांडवों ने एक ही रात में किया था भगवान शिव के इस मंदिर का निर्माण, फिर... https://navbharattimes.indiatimes.com/astro/religion-rituals/pilgrimage/know-about-interesting-facts-of-ambernath-shiva-temple-built-in-maharashtra/articleshow/91303364.cms?story=4 नवभारत टाइम्स 29 जून 2023 चित्रदीर्घा सन्दर्भ श्रेणी:महाराष्ट्र में स्थापत्य श्रेणी:अंबरनाथ