Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नगला मोहन, जुगसना, मथुरा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नगला मोहन, उत्तर प्रदेश का एक गाँव है जो मथुरा जिले में पड़ता है। यह ग्राम पंचायत जुगसना में पड़ता है। यह गाँव मथुरा से करीब 30 km की दूरी पर तथा बलदेव से मात्र 9 km की दूरी पर स्थित है। यमुना नदी यहाँ से से कुछ ही km की दूरी पर है। यह उत्तर प्रदेश के गोकुल विधान सभा क्षेत्र में पड़ता है। यहाँ की जनसंख्या लगभग 1500 है। यह गाँव यहाँ के कॉलेज " श्री जे पी मिश्रा स्मारक इंटर कॉलेज" के लिए काफी दूर-दूर तक प्रसिद्द है। आवागमन अगर यहाँ के परिवहन एंवं सड़कों की बात की जाए तो यह गाँव मथुरा शहर से पक्की सड़क से जुदा हुआ है , इस गाँव तक पहुँचने के लिए मथुरा से बलदेव तक बस, ऑटो, एवं बलदेव से नगला मोहन तक पहुँचने के लिए ऑटो मिलते हैं। आर्थिक इस गाँव में अधिकांश लोग खेती करते हैं। यहाँ का किसान वर्ष में 3 फसलें उगाता है जो क्रमश: गेंहू , चावल एवं आलू हैं इनके अतिरिक्त यहाँ सरसों, बाजरा, जौ, ईख, दालें इत्यादि फसलें भी आंशिक रूप में उगाई जाती हैं। यहाँ का हर व्यक्ति पक्के घरों में निवास करता है एवं दो वक़्त की रोटी कमाने में उसे कोई खासा दिक्कत नहीं आती। यहाँ आधे से अधिक गाँव में मीठा पानी उपलब्ध है तथा दिन 12 से 18 घंटे यहाँ बिजली रहती है। सन्दर्भ श्रेणी:मथुरा ज़िले के गाँव