411 REFERENCE · Wikipedia
नेताजी सुभाष राष्ट्रीय क्रीड़ा संस्थान, पटियाला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|300px|मोती बाग महल, जिसमें नेताजी सुभाष राष्ट्रीय क्रीडा संस्थान स्थित है।
नेताजी सुभाष राष्ट्रीय क्रीडा संस्थान पटियाला में स्थित एशिया का सबसे बड़ा खेल संस्थान है। यह भारतीय खेल प्राधिकरण का शैक्षणिक संस्थान है। पहले इसका नाम 'राष्ट्रीय खेल संस्थान' था।
परिचय
यह संस्थान 268 एकड़ के क्षेत्र में बना हुआ है। इस संस्थान में शैक्षणिक कार्यक्रमों तथा खेल प्रशिक्षण की विशाल सुविधायें हैं और विद्यार्थियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों तथा प्रशिक्षकों को सुविधाजनक ठहराने के लिये चार छात्रावास हैं। संस्थान में 115 कमरे हैं जिनमें कार्यालय, पुस्तकालय, संग्रहालय, क्लास रूम तथा स्टाॅफ क्लब बनाये गये हैं। http://nsnis.org/hindi/%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%9C%E0%A5%80-%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B7-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%AF/ नेताजी सुभाष राष्ट्रीय क्रीड़ा संस्थानः पटियाला 15 जून 2020 https://web.archive.org/web/20190406174603/http://nsnis.org/hindi/%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%9C%E0%A5%80-%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B7-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%AF/ 6 अप्रैल 2019 dead
पहले यह स्थान पटियाला के महाराजा का घर था। यह पुराने मोती बाग पैलेस में है, लेकिन अब यह भारतीय खेल प्राधिकरण की एकेडमिक विंग है। 7 मई, 1961 को इसे भारत सरकार द्वारा खेलों को विकसित करने और विभिन्न खेलों में प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करने के मुख्य उद्देश्य के साथ स्थापित किया गया था। 23 जनवरी, 1973 को इसका नाम बदलकर नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान (NSNIS) कर दिया गया।
विभाग
खेल औषधि विभाग
व्यायाम कार्यिकी (Exercise Physiology) विभारत पंजाब पटियाला राजकीय खेल महाविद्यालय 07 मई 1961 https://nsnis.org/ भारतीय खेलों का मक्का नेताजी सुभाष राष्ट्रीय क्रीड़ा संस्थान,पटियाला भाग
जैवरसायन विभाग
नृमिति (Anthropometry) विभाग
क्रीडा मनोविज्ञान (Sports Psychology) विभाग
क्रीडा-पोषण विभाग
सामान्य सिद्धान्त एवं प्रशिक्षण विधि विभाग
जैवयांत्रिकी (Biomechanics) विभाग
खेल सुविधाएँ
व्यायामशाला और तरण ताल
कुश्ती, भारोत्तोलन, बॉक्सिंग]], बास्केटबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस के लिए तीन अन्तःभवन (इनडोर) हाल
वॉलीबाल, हैंडबाल और जूडो
स्क्वाश (squash) के दो मैदान
सायकिल चालन के लिए वेलोड्रोम
हॉकी का मैदान और तीन घास के मैदान
दौड़ का पथ - सिन्थेटिक (8 लेन), घास (4 लेन) और सिन्डर (8 लेन
फेंकने के लिए क्षेत्र
बास्केटबाल के दो सीमेन्ट के मैदान
फुटबाल के दो मैदान
हैंडबाल के दो मैदान
टेनिस (3 कठोर और 3 घास के मैदान)
वॉलीबाल के चार मैदान
टर्फ क्रिकेट का मैदान तथा ६ क्रिकेट नेट
धनुर्विद्या (Archery) का मैदान
जॉगिंग (अंगुलिगमन) के पाँच लेन तथा क्रास-कन्ट्री ट्रैक
वुशु प्रशिक्षण केन्द्र
फेंसिंग प्रशिक्षण स्थल
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा विश्वविद्यालय, ग्वालियर
बाहरी कड़ियाँ
नेताजी सुभाष राष्ट्रीय क्रीडा संस्थान, पटियाला का जालघर
श्रेणी:भारत के शैक्षणिक संस्थान
श्रेणी:खेल