411 REFERENCE · Wikipedia
यान सोमर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
यान सोमर (अंग्रेज़ी: Yann Sommer) एक स्विस पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी हैं, जो बतौर गोलरक्षक सेरी ए क्लब इंटर मिलान और स्विट्ज़रलैण्ड की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते हैं।
सोमर ने बसेल में अपना प्रशिक्षण पूरा किया, जहाँ उन्होंने लगातार चार बार स्विस सुपर लीग जीता। सन् 2014 में वो ज़र्मन फुटबॉल क्लब बोरशिया मौनचेंगलाडबाख में शामिल हो गए और क्लब के साथ नौ साल तक खेले। उन्होंने वाडुज़ क्लब के साथ अस्थायी खिलाड़ी के रूप में रहते हुए स्विस चैलेंज लीग और दो लिकटेंस्टीन फुटबॉल कप भी जीते।
सोमर ने 2012 में स्विट्जरलैंड की राष्ट्रीय टीम के लिए पदार्पण किया। उन्होंने 2014, 2018 और 2022 में फीफा विश्व कप तथा 2016, 2020 और 2024 में यूएफ़ा यूरोपीय चैम्पियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व किया।
== क्लब करियर ==
=== बसेल ===
मोर्गेस वो कैन्टन में जन्मे सोमेर ने बचपन में हर्लिबर्ग और कॉनकॉर्डिया बसेल की युवा टीमों से खेला। वो 2003 में बसेल में शामिल हो गए। उन्होंने 2005 में बेसल के साथ अपना पहला पेशेवर अनुबंध किया और अंडर-21 टीम के गोलकीपर बन गए। सन् 2007 में वो लोन पर फुटबॉल क्लब वाडुज़ में शामिल हो गए। बसेल के गोलकीपर फ्रेंको कोस्टान्ज़ो के चोटिल होने के बाद, सोमर को 7 जनवरी 2009 को बेसल में वापस बुलाया गया। सोमर ने 7 फरवरी 2009 को बसेल के लिए अपना सुपर लीग पदार्पण किया। इस सीजन के अंत तक उन्होंने बसेल के लिए छह मैच खेले।
2012-13 यूएफ़ा लीग में बसेल सेमीफाइनल में पहुंचा। सेमीफाइनल में बसेल गत चैंपियन चेल्सी से हारकर बाहर हो गया।
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
इंटर मिलान के वेबसाइट पर प्रोफ़ाइल Archived 2023-10-04 at the वेबैक मशीन