411 REFERENCE · Wikipedia
मैक्स पेन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
March 2010
विडिओ गेम विडिओ गेम सिलसिले मैक्स पेन (श्रंखला) 2008 की फ़िल्म मैक्स पेन (फ़िल्म)
मैक्स पेन Maxpaynebox.jpg Remedy Entertainment (WIN)Rockstar Toronto (PS2)Rockstar Vienna (एक्सबॉक्स) Gathering of Developers (WIN)रॉक्सटार गेम्स (PS2, एक्सबॉक्स, GBA)(BR)</small> Capcom (JP) MacSoft (मैक ओएस) मैक्स पेन MAX-FX 23 जुलाई 2003 Third-person shooter एकल खिलाड़ी विंडोज़, एक्सबॉक्स, प्लेस्टेशन 2, Game Boy Advance, मैक ओएस, एंड्रॉइड, आईओएस सैम लेक
मैक्स पेन Finnish Remedy Entertainment के ज़रिये तैयार, 3D Realms के ज़रिये निर्मित और Gathering of Developers के ज़रिये 2001 में विंडोज़ के लिए जारी एक BAFTA अवार्ड विजयीhttp://www.3drealms.com/press/maxwinsbafta.html Max Payne wins prestigious BAFTA Award! October 28, 2001 3D Realms 2008-12-23 https://archive.today/20121206031043/http://www.3drealms.com/press/maxwinsbafta.html 6 दिसंबर 2012 dead थर्ड-पर्सन शूटर वीडियो गेम है। उसी साल बाद में रॉक्सटार गेम्स के ज़रिये एकसबॉक्स, प्लेस्टेशन 2 और GameBoy Advance के लिए जारी किये गए। जुलाई 2002 में उत्तर अमेरिकाhttp://uk.mac.ign.com/articles/362/362274p1.html Max Payne Ships to Stores July 16th June 14, 2002 Rick Sanchez 2007-06-07 https://web.archive.org/web/20120517083737/http://uk.mac.ign.com/articles/362/362274p1.html 17 मई 2012 dead के MacSoft तथा Feral Interact के ज़रिये शेष दुनिया में एक मैकिनटोश पोर्ट जारी किया गया। मैक्स पेन की ड्रीमकास्ट वर्ज़न के लिए भी इरादे थीं लेकिन ढांचे की अनिरंतरता के वजह से उन्हें कैन्सल कर दिया गया।http://uk.dreamcast.ign.com/articles/132/132175p1.html Max Payne Dreamcast details July 27, 1999 IGN 2007-06-07 https://web.archive.org/web/20071026145011/http://uk.dreamcast.ign.com/articles/132/132175p1.html 26 अक्तूबर 2007 dead 29 अप्रैल 2009 में मैक्स पेन को एक्सबॉक्स 360 के लिए एक्सबॉक्स ऑरिजिनल्स कार्यक्रम में एक डाउनलोड करने योग्य गेम के रूप में दोबारा रिलीज़ किया गया।Ryan Treit Max Payne is an Xbox Original http://www.xbox.com/en-US/games/m/maxpayne2/20090424-payneoriginal.htm Xbox.com 2009-04-24 2009-08-26 https://web.archive.org/web/20090601181648/http://www.xbox.com/en-US/games/m/maxpayne2/20090424-payneoriginal.htm 1 जून 2009 live
मैक्स पेन उन पहले वीडियो गेमों में से एक है जिसने अपने गेमप्ले में द मैट्रिक्स ट्रियोलोजी से प्रसिद्धि प्राप्त "बुलेट टाइम" का समावेश किया हो, जिसमें गनप्ले गोलियों को चकमा देने के लिए वक़्त की स्पीड धीमी करने कर देता है। इस गेम में एक रेतीले फिल्म नॉयर शैली को दिखाया गया है और गेम का वर्णन करने के लिए कटसीन की बजाय ग्राफिक नोवेल पैनलों का इस्तेमाल किया गया है। मैक्स पेन हॉन्गकाँग एक्शन सिनेमा शैली, ख़ास तौर पर डायरेक्टर जॉन वू के काम से तथा साथ ही मिकी स्पिलेन जैसे मुसन्निफ़ों के कठोर जासूसी उपन्यासों से गहरे तौर पर प्रभावित है। http://www.examiner.com/x-1039-Los-Angeles-Game-Culture-Examiner~y2008m10d16-The-noir-of-Max-Payne The noir of Max Payne Examiner.com 2008-12-10अगस्त 2021 InternetArchiveBot इस गेम में नॉर्स पौराणिक कथाओं, ख़ास तौर पर राग्नारोक के मिथक के बहुत से सन्दर्भ शामिल हैं और इस गेम में प्रयुक्त बहुत से नाम नॉर्स देवों तथा आस्था से जुड़े हुए हैं।
मैक्स पेन को आलोचकों से सकारात्मक जायज़ा मिलीं तथा इसे अपने रोमांचक गनप्ले और नॉयर कथावाचन शैली के उपकरणों के इस्तेमाल के लिए सराहना मिली. टेक-टू इंटरैक्टिव के मुताबिक़ 12 मार्च 2008Grand Theft Auto series has sold 66 million units to date GamesIndustry.biz 2008-03-12 http://www.gamesindustry.biz/articles/grand-theft-auto-series-has-sold-66-million-units-to-date 2008-04-01 Matt Martin https://web.archive.org/web/20170813083449/http://www.gamesindustry.biz/articles/grand-theft-auto-series-has-sold-66-million-units-to-date 13 अगस्त 2017 live तक मैक्स पेन के विशेष विक्रय अधिकार ने 7 मिलियन से ज़्यादा प्रतियों की बिक्री की.http://taketwovalue.com/documents/TTWO_Value.pdf#page=15 Recommendation of the Board of Directors to Reject Electronic Arts Inc.'s Tender Offer 2008-04-01 2008-03-26 Take-Two Interactive Software, Inc. 15 PDF https://web.archive.org/web/20080626142151/http://taketwovalue.com/documents/TTWO_Value.pdf#page=15 26 जून 2008 dead
गेमप्ले
मैक्स पेन एक तीसरे पक्ष का शूटर है जिसमें खिलाड़ी इसके शीर्षकधारी चरित्र मैक्स पेन की भूमिका ग्रहण करता है। तकरीबन पूरे गेमप्ले में खेल के दुश्मनों को हराने के लिए बुलेट टाइम बन्दूक-लड़ाई शामिल है। इसके स्तर आमतौर पर सीधे-सपाट हैं और केवल कुछ ही स्तरों में चबूतरे बिठाए गए हैं एवं पहेली सुलझाने के तत्व शामिल हैं। खेल की कहानी को खिलाड़ी मैक्स के आतंरिक एकालाप का अनुसरण करते हुए आगे बढ़ाता है, चूंकि वह खिलाड़ी का अगला क़दम क्या होना चाहिए यह दोहराता रहता है। खेल के कई स्तरों में पेन के यथार्थपरक-सांकेतिक डरावने सपने तथा नशा-संबंधी भ्रम शामिल हैं।
प्रारम्भिक तौर पर एक 9mm अर्द्ध-स्वचालित पिस्तौल ही खिलाड़ी का एकमात्र हथियार होता है। जैसे-जैसे खिलाड़ी आगे बढ़ता है, उसे बेरेटा 92 एवं डेज़र्ट ईगल हैंड, पम्प एक्शन, सॉन-ऑफ एवं स्वचालित पैंकर जैकहैमर शॉटगन्स, इनग्राम एवं कॉल्ट कमांडो उप-मशीन गन्स, M79 ग्रेनेड लॉन्चर, एक स्कोप बोल्ट-एक्शन राइफल, एवं मेली तथा हथगोलों सहित अन्यान्य हथियारों तक पहुंच हासिल होती जाती है। खेल के कुछ हथियार दोधारी हो सकते हैं। मैक्स खिलाड़ी द्वारा इकठ्ठा किये गए दर्दनिवारकों की सहायता से स्वास्थ्य लाभ करता है। इस खेल का आधार पूर्व-लिखित कमानों पर व्यापक रूप से निर्भर है: दुश्मनों के बुद्धिमत्ता भरे ज़्यादातर व्यवहार पूर्व-निर्धारित होते हैं, मसलन - कवर लेना, खिलाड़ी से पीछे हटना, या ग्रेनेड फेंकना आदि.
मैक्स पेन का गेम प्ले व्यापक तौर पर धीमी गति के एक रूप बुलेट टाइम के आस-पास घूमती है - जब बन्दूक का घोड़ा दबाया जाता है तो समय की रफ़्तार इतनी धीमी हो जाती है कि बुलेट की हरक़तों को खुली आंखो से भी देखा जा सकता है और वह मैक्स को विशेष युद्ध की मुद्राएं करने में सक्षम बनाता है। हालांकि पेन की हरकतें भी धीमी हो जाती हैं लेकिन खिलाड़ी तब भी दुश्मनों पर अद्वितीय लाभ लेते हुए लक्ष्य की तरफ स्थिति बनाने तथा सही वक़्त में प्रतिक्रिया देने योग्य होता है। कभी-कभार जब शत्रु-पक्ष का आखिरी पात्र मारा जाता है तो उसके गिरते शरीर के चारों और तीसरे-व्यक्ति को घूमते हुए दिखाया जाता है; उसी तरह कैमरा स्निपर राइफल से निकली गोली के रास्ते का अनुसरण करता है।
खिलाड़ी का चरित्र कुछ पिस्तौल एवं राइफल की गोलियां खाने या सटीक शॉटगन विस्फोट के बाद मर जाता है। ज़्यादातर दुश्मनों की सहनशक्ति खिलाड़ी के चरित्र से अधिक होती है, जिसमें भरपूर नुकसान पहुंचाए जाने के बावजूद दुश्मन मैक्स की तुलना में दो से तीन बार तक बच निकल सकते हैं। दूसरे तरीक़ों से वार करने पर भी दुश्मनों पर कोई असर नहीं पड़ता. अधिक कठिनाइयों वाले स्तर बेहद चुनौती भरे हैं; "डेड ऑन अराइवल" गेम मोड खिलाड़ी को प्रति अध्याय केवल सात बचाव की सीमा में बांध देता है और "न्यू यॉर्क मिनट" मोड खिलाड़ी को आवंटित समय से पहले प्रत्येक अध्याय पूरा करने को बाध्य करता है - दुश्मनों का सफाया करते-करते वह थक जाता है। "डेड ऑन अराइवल" का खेल ख़तम करने पर खिलाड़ी "द लास्ट चैलेंज" (अलग-अलग संस्करणों में "एंड कॉम्बैट" या "फाइनल बैटल") को खोलता है, जिसमें पैंकर जैकहैमर से सशस्त्र "किलर सुइट"is this meant to be: "guys in suits with guns"? March 2010 हिटमेन के विरुद्ध सतत बुलेट टाइम में लड़ाई दिखाई जाती है।
कथावस्तु
thumb|200px|गेम का बयान करने और "फिल्म नॉइर" एहसास को शामिल करने के लिए काटे गए दृश्यों की जगह ग्राफिक उपन्यास पैनलों का उपयोग किया जाता है।
कहानी घटनाओं के बीच बीच में कही गयी है और इसमें "द अमेरिकन ड्रीम", "अ कोल्ड दे इन हेल", एवं "अ बिट क्लोज़र टू हेवेन" नामक तीन मुख्य अध्याय हैं। यह खेल 2001 की सर्दियों में शुरू होती है, जब न्यू यॉर्क शहर अपने इतिहास के सबसे ख़राब बर्फानी तूफ़ान के अनुभव से उबरता है। भूमिका उपक्रम में मैक्स पेन को मोस्ट-वांटेड पूर्व पुलिस अधिकारी के रूप में दिखाया गया है, जो पुलिस इकाई के पहुंचने पर हाथ में राइफल लिए स्काईस्क्रेपर की चोटी पर खड़ा है। उसके बाद उसे तीन साल पहले की घटनाएं याद आती हैं। विगत 1998 में मैक्स घर लौट कर देखता है कि तीन नशेड़ी उसके घर में घुस आये हैं और वाल्किर नामक नए डिज़ाईनर नशे में धुत्त हैं। मैक्स अपने परिवार कि मदद करने के लिए दौड़ता है लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी होती है - उसकी पत्नी और उनकी नवजात बेटी की बेरहमी से हत्या की जा चुकी होती है। अपने परिवार के दाह संस्कार के बाद पेन का तबादला DEA (नशा प्रवर्तन प्रशासन) में हो जाता है।
तीन साल बाद मैक्स पेन को वाल्किर की तस्करी के लिए ज़िम्मेदार पंशिनेलो माफिया परिवार के भीतर एक गुप्त कार्यकर्ता के रूप में नियुक्त किया जा सकता है। उसका DEA सहकर्मी B.B उसे दूसरे DEA एजेंट और मैक्स के घनिष्ठ मित्र एलेक्स बाल्डर से न्यू यॉर्क शहर के NYC सबवे स्टेशन में मिलने के लिए कहता है। मैक्स के सबवे में पहुंचने पर वहां भूमिगत गोली-बारी हो जाती है। चूंकि वहां वह पंशेनिलो अपराध गिरोह के एक माफिया सरगना मौबस्टर जैक लुपिनो को अपनी गोली का निशाना बनाता है, जिसने उस स्टेशन में एक बैंक लूटने की कोशिश की थी। सतह पर वापस लौटते वक़्त मैक्स की मुठभेड़ एलेक्स से हो जाती है, जिसे तब एक अज्ञात हत्यारा मार डालता है। चूंकि मैक्स की गुप्त पहचान से केवल बाल्डर ही वाकिफ़ था, पेन अपनी NYPD (न्यू यॉर्क सिटी पुलिस डिपार्टमेंट) की पहचान खो बैठता है और इस क़त्ल की शक़ की सुई उसकी और घूम जाती है। इसके अलावा माफिया को यह पता चल जाता है कि वह पुलिस का आदमी है और उसके नाम की सुपारी दे दी जाती है।
आगे की जांच और लुपिनो की खोज के दौरान मैक्स एक वाल्किर ड्रग सौदे पर छापा मारता है और उसे पता चलता है कि रूसी मौबस्टर व्लादिमिर लेम पंशिनेलो के आदमियों के साथ लड़ाई में लगा हुआ है। अंत में मैक्स को ल्यूपिनो का खासमखास आदमी विनी गॉगनिटी मिलता है; वह पूरे शहर में गॉगनिटी का पीछा करता है और उसे घायल करता है और आखिरकार उसे ल्यूपिनो के ठिकाने का पता चल जाता है। पागल ल्यूपिनो को गोली मारने के बाद पेन एक महिला हत्यारिन मोना सैक्स से मिलता है, जो अपने शराब के प्याले में वाल्किर मिलाया करती है। इस हालत में मैक्स को माफिया ढूंढ निकालती है और उसपर अत्याचार करती है।
मैक्स माफिया के चंगुल से बच कर भाग निकलता है और व्लादिमिर लेम के एक छोटे से समूह में शामिल हो जाता है। वह ब्रुकलिन नदी किनारे माल वाहक जहाज़ शैरोन में सवार व्लादिमीर के धोखेबाजों को मार गिराने के लिए राजी होता है। इस जहाज़ में रूसी लोगों के उच्च-शक्ति युक्त आग्नेयास्त्र हैं, जिन्हें मैक्स बदल देता है। माफिया रेस्तरां कासा दी एंजेलो में एक बम विस्फोट को बचाने के बाद मैक्स डौन पंशेनिलो के निवासियों को खदेड़ने के लिए नव-निर्मित रूसी हथियारों का इस्तेमाल करता है, जहां पर उसे मोना की बहन लीज़ा पंशिनेलो की लाश मिलती है। जब पेन कि आंखों के सामने रहस्यमय एसिर कॉर्पोरेशन का क्रूर CEO निकोल हॉर्न माफियोसो को मार रहा होता है, तब मैक्स को पता चलता है कि डौन वाल्किर बाज़ार का एक कठपुतली मात्र है। हॉर्न मैक्स को वाल्किर की एक अतिरिक्त मात्रा की सुई लगा देता है और उसे मरने के लिए छोड़ देता है। तब उसे नशे की हालत में एक डरावना सपना आता है और वह अपने परिवार को न बचा पाने की आतंरिक पीड़ा और ग्लानि से गुज़रता है। साथ ही तथाकथित रूप से उसकी पत्नी द्वारा लिखी गयी चिट्ठियां उसे कहती हैं कि वह एक वीडियो गेम का और ग्राफिक उपन्यास का एक पात्र है।
नशे की अत्यधिक मात्रा से उबरने और जागने के बाद पेन अपने एकमात्र मकसद को पूरा करने को उद्यत होता है, जो उसे एक गुप्त सैन्य अनुसन्धान कंपनी के ऊपर स्थित एक स्टील फाउंड्री तक ले जाता है। वहां उसे पता चलता है कि वाल्किर वलहाला परियोजना का नतीजा है, जिसे पूर्ववर्ती लैडर प्रयोग के बाद 1990 के दशक में सैनिकों की सहनशक्ति और मनोबल में सुधार लाने के लिए अमेरिकी सेना द्वारा तैयार किया गया था। यह परियोजना ख़राब परिणामों की वजह से तेज़ी से रोक दी गयी लेकिन इसे हॉर्न तथा एसिर ने पुनः शुरू कर दिया. उसे यह भी पता चलता है कि उसकी पत्नी को संयोगवश उस परियोजना के बारे में पता चल गया था तथा हॉर्न ने वाल्किर परीक्षण के मत्त लोगों को उसके घर में छोड़ दिया था। एसिर वैज्ञानिकों सहित सबूतों और गवाहों से छुटकारा पाने के लिए भूमिगत बंकर का आत्मघाती "ऑपरेशन डेड आइज़" शुरू करता है। मैक्स आखिरी पल में उस बंकर से भाग खड़ा होता है।
तब मैक्स को B.B. से एक फ़ोन मिलता है, जो एक गराज स्थल में एक बैठक आयोजित करता है। B.B. बताता है कि एलेक्स को उसने मार गिराया था और उसकी मौत के लिए उसी ने मैक्स को फंसा दिया था। इसके बाद मैक्स उसका पीछा करता है और पूरे गराज में एक बन्दूक की लड़ाई शुरू हो जाती है। उस गद्दार को मारने के बाद मैक्स को अल्फ्रेड वोडेन नामक एक व्यक्ति का फ़ोन आता है, जो उसे एस्गर्ड बिल्डिंग में आने के लिए कहता है। अल्फ्रेड अपने-आपको "इनर सर्कल" नामक एक शक्तिशाली गुप्त सोसाइटी का अंग बताता है, जिसके सरकार के साथ गहरे ताल्लुकात हैं। इनर सर्कल के सदस्य मैक्स को निकोल हॉर्न की पहचान के बारे में बताते हैं और कहते हैं कि "अपने हाथ बंधे" होने के कारन वे खुद उसका पीछा नहीं कर सकते थे। वे मैक्स से हॉर्न को मारने को कहते हैं, जिसके बदले वे उसके विरुद्ध लगाये गए किसी भी आपराधिक आरोप से उसे मुक्त कर सकते थे। एस्गर्ड पर तब एसिर के एजेंट हमला कर देते हैं और गोली लगने का भान कर लेटे मैक्स तथा वोडेन को छोड़ कर बैठक में मौजूद हर इंसान को मार डालते हैं। मैक्स लड़ कर अपना रास्ता निकालता है।
मैक्स एसिर कॉर्पोरेशन के बेहद संरक्षित उच्च-प्रद्योगिकी वाले सुरक्षा कार्यालय में पहुंचता है और एक सशस्त्र हेलीकॉप्टर के हवाई हमले से बचते-बचाते बिल्डिंग के टॉप तक पहुंच जाता है। वह पुनः लिफ्ट में मोना सैक्स से मिलता है लेकिन मैक्स को गोली मारने से इनकार करने पर उसके सिर पर हॉर्न के लोगों द्वारा गोली मार दी जाती है। जब मैक्स लिफ्ट में वापस जाता है तो उसकी लाश गायब हो चुकी होती है। आख़िरकार मैक्स का सामना निकोल से होता है, जो छत के रास्ते भाग कर हेलीकाप्टर में सवार हो जाता है। मैक्स इमारत के तारों को उड़ाता है जो टूट कर हेलिकॉप्टर पर गिरते हैं और हॉर्न को मार डालते हैं। खेल का कथानक अपने प्रारम्भिक बिंदु पर आ पहुंचता है। न्यू यॉर्क सिटी पुलिस डिपार्टमेंट इमरजेंसी सर्विस यूनिट दृश्य में आती है और मैक्स को गिरफ्तार कर उसे इमारत के बाहर लाती है, जहां उसे अल्फ्रेड वोडेन मिलता है। यह जानकर मैक्स की मुस्कुराहट फूट पड़ती है कि वोडेन मैक्स को न्यायिक प्रणाली से सुरक्षित बरी करवा लेगा.
मैक्स पेन
मैक्स पेन (जेम्स मैककैफ्री की आवाज़ में) एक भगोड़ा DEA एजेंट और पूर्व NYPD जासूस है, जिसकी पत्नी मिशेल और उनकी नवजात बेटी का क़त्ल वाल्किर ड्रग मामले में कर दिया गया था। मैक्स भीड़ में गुप्त रूप से जाता है और अंततः पनिशेर की तरह ही एकमात्र निगरानी सेना सदस्य बन जाता है।similar how? March 2010March 2010 Link to Punisher described as one-man-army vigilante, would probably suffice अपने परिवार की मौत के ज़िम्मेदार लोगों से प्रतिशोध लेने के उसके जूनून को रोकने में लगी पुलिस से बचते-बचाते वह सैकड़ों अपराधियों और षड्यंत्रकारियों को मार गिराता है।
मैक्स एक भोले-भाले लड़के की फिल्म नॉयर की परिभाषा है - एक ऐसा इंसान जो अपनी मर्जी के खिलाफ बुरे हालातों में फंस जाता है। मैक्स बहुत एकाकी है और वास्तविकता के प्रति उनकी भावना बहुत ही नाटकीय और शैलीपूर्ण है। वह एक अंतर्मुखी है और अपनी हरकतों, माहौल और परिस्थिति के बारे में अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए अर्द्ध लाक्षणिक आत्म-कथनों का प्रयोग करते हुए अपने गुणों को चरम पर ले जाता है। खेल की शुरुआत में मैक्स अलग तरह का दिखता है - एक उज्जवल व्यक्तित्व वाला बहिर्मुखी, खुशहाल शादी-शुदा इंसान. हत्याओं के बाद मैक्स अपने जीवन का अर्थ खो बैठता है और वह अपने जीवन के एकमात्र मकसद - प्रतिशोध - के लिए आंख मूंद कर काम करता रहता है। पेन हर समय अपने ज़िंदा बच जाने का अपराधबोध दर्शाता है और अपनी स्थिति को विरोधाभासी बना लेता है - हालांकि वह अपनी ज़िन्दगी का ख़ात्मा "एक न्यूयॉर्क् मिनट" में होना ही मानता है, लेकिन दुनिया के प्रति उसके नितांत विषादमय और अंधकारमय दृष्टिकोण को अभिव्यक्त करते उसके आतंरिक एकालाप के बावजूद उसमें एक तीव्र जिजीविषा है। जहां एक ओर अपने परिवार के पास पहुंचने के लिए उसमें मरने की तीव्र इच्छा है, वहीं वह अपना प्रतिशोध लेने के लिए ज़िंदा भी रहना चाहता है।
पेन एक प्रतिनायक है, जैसा कि वह कहता है "मैं उनमें से एक नहीं था, मैं नायक नहीं था". दूसरी ओर, मैक्स नैतिक रूप से एक संदिग्ध पक्षपोषक नहीं है - वह दरकिनार विनी गॉगनिटी की हत्या नहीं करता और फिनिटो ब्रदर्स से "बोगर्ट खेलते हुए" जानकारी लेने की कोशिश करता है न कि दरवाज़े से हाथ में गन लेकर गोलियां दागते हुए. मैक्स सिर्फ एक ही चीज़ की कोशिश करता है - और वह है अपने प्रियजनों का बदला लेने की, जो उसकी नज़र में जायज़ है। हालांकि उसने अपनी भावनाओं का गला पूरी तरह से नहीं घोंट दिया - वह पहली बार मिलने पर मोना सैक्स के साथ जाता है और अपराधी व्लादिमीर लेम का दोस्त बनता है, जिसका कोई साथी नहीं. बहरहाल इसे विपरीत रूप से भी देखा जा सकता है: हो सकता है मैक्स मोना से इसलिए घुला मिला हो क्योंकि उसने उसकी जान बख्शी और अपनी पत्नी के हाल ही में मरने के बावजूद उसे एक साथी की तलाश हो; और व्लादिमीर से दोस्ती की क्योंकि वह उसके दुश्मनों का दुश्मन था.
अपनी परिस्थिति और आसपास की दुनिया को व्यक्त करते उसके रूपकों एवं शब्दक्रीड़ाओं का जटिल और विचित्र उपयोग ही मैक्स की पहचान है, बहरहाल वह इनका उपयोग अपने सहकर्मियों और दूसरे लोगों के साथ नहीं करता. रूपकों का उसका उपयोग "आतंरिक" होता है और वह वाह्य रूप से कभी अभिव्यक्त नहीं होता; मैक्स सच कहता है और अक्सर पेन के आतंरिक विचार लोगों से उसकी बातचीत के विपरीत होते हैं। यह खेल कहानी को मैक्स के नज़रिए से दोबारा कहे जाने द्वारा प्रस्तुत करता है।
मैक्स पेन के चरित्र निर्माण में 3D रियल्म्स ने "एक और मज़बूत चरित्र विकसित करना चाहा था, जो एक नए खेल के विशेष अधिकार के लिए नींव बनता. लगभग उसी तरह जैसे हमने (3D रियल्म्स) ड्यूक न्यूकेम के साथ किया था।" खेल को शीर्षक चरित्र को खेल के लेखक सैम लेक की तर्ज़ पर बनाया गया था; लेक ने ग्राफिक उपन्यास कट सीनों के लिए भी कपड़े पहने तथा यह भूमिका निभाई. ऐसा मजाक है कि मैक्स में एक कब्ज़ जैसा असहज आधा मुस्कुराता, आधा नकचढ़ा भाव है; यहां तक कि इस मज़ाक का ज़िक्र अगली कड़ी में भी है। बहरहाल मैक्स पेन 2 के लिए लेक ने इस भूमिका को त्याग दिया और पात्र चयन की गहन प्रक्रिया के उपरान्त डेवलपरों ने मैक्स पेन के मॉडल के लिए अभिनेता तिमोदी गिब्स को चुना। दोनों ही खेलों में मैक्स पेन के किरदार को अभिनेता जेम्स मैककैफ्री ने आवाज़ दी है।
अन्यान्य पात्र
मोना सैक्स (जूलिया मुरने की आवाज़ में): लीज़ा पंशेनिलो की जुडवां बहन एवं सुपारी लेकर हत्याएं करने वाली मोना इस खेल की क़ातिलाना आकर्षक महिला है। उसके मन में अपनी बहन लीज़ा के बदमाश पति माफिया सरगना एंजेलो पंशिनेलो के लिए एक बैर भाव है और वह उसे ख़त्म करना चाहती है। पंशिनेलो की हत्या के बाद वह निकोल हॉर्न के दल में शामिल हो जाती है, जो उसे मैक्स को मारने की सुपारी देती है। उसे ऐसा कर पाने में असमर्थ पाकर हॉर्न के अनुयायी उसके सिर पर गोली मार देते हैं और वह लिफ्ट में ही मर जाती है। अगली कड़ी में वह एक खिलाड़ी के रूप में पुनः नज़र आती है।
निकोल हॉर्न (गेनारो की आवाज़ में): खेल की प्रमुख प्रतिपक्षी जिसने वलहाला नामक एक गुप्त सैन्य कार्यक्रम कोड बनाया था। एक कागज़ात देखने के बाद उसने मिशेल पेन को मार डाला, जिसमें दर्शाया गया था कि इस परियोजना को निरस्त करने के बावजूद वह वाल्किर नामक दवा का उत्पादन कर रही थी। खेल के अंत में मैक्स के हाथों हॉर्न की हत्या हो जाती है।
अल्फ्रेड वोडेन (जॉन रेंडोल्फ जोन्स की आवाज़ में): खेल के ज़्यादातर हिस्से में वह एक अदृश्य किरदार बना रहता है। वह केवल फ़ोन पर मैक्स के साथ बातचीत करता है और या तो उसे आने वाली किसी मुसीबत की चेतावनी देता है या जानकारी मुहैया करता है। खेल के अंत में वह मैक्स से रूबरू होता है और उसका परिचय इनर सर्कल नाम से परिचित एक उज्जवल समाज से करवाता है। वोडेन पेन को बताता है कि हॉर्न ही असल दुश्मन है और चाहता है कि पेन उसके चंगुल से छूट जाए. उसे संभवतः मैक्स के साथ हो रही एक बैठक में हॉर्न के आदमियों ने मार गिराया, लेकिन बाद में उसे एक सुरक्षा टर्मिनल में देखा गया जहां वह अपने मृत साथियों को अंतिम विदाई दे रहा था। वह अगली कड़ी में एक अमेरिकी सीनेटर के रूप में पुनः दिखता है।
एंजेलो पंशेनिलो (जो रैग्नो की आवाज़ में): एक इतालवी गिरोह का सरगना जो वाल्किर का वितरण करता है और रूसी लोगों के साथ गिरोह युद्ध में शामिल है। लगभग पूरे खेल में वह मुख्य खलनायक बना रहता है, जब तक कि यह नहीं पता चल जाता है कि दरअसल उसकी चाबी हॉर्न के हाथों में थी। बाद में, इससे पहले कि वह मैक्स को ज़्यादा जानकारी दे पाता, हॉर्न के गुंडे उसे मार डालते हैं।
विनी गॉगनिटी (जो डेलो की आवाज़ में): ल्यूपिनो के लिए काम करने वाला एक गुस्सैल मौब्स्टर है जो इस बात से खौफ खाया हुआ है कि ल्यूपिनो के वाल्किर प्रेरित मनोविकृति की वजह से उसका मालिक उसे मार डालेगा. ल्यूपिनो का पाता ठिकाना ढूंढने के लिए मैक्स उसका सामना करता है लेकिन इस मुठभेड़ में पेन के हाथों गॉगनिटी की अंतड़ियों में गोली चल जाती है और उसके बाद इमारतों और छतों से होकर वह उसका पीछा करता है। जब मैक्स उसे पकड़ता है तो वह गॉगनिटी से जानकारी उगलवाने के लिए ज़ोर डालता है और एक गली में उसे खून बहता हुआ छोड़ देता है। वह अगली कड़ी में एक माफिया उपसरगना के रूप में फिर नज़र आता है।
व्लादीमिर लेम (डोमनिक हौक्सले की आवाज़ में): एक रूसी गिरोह सरगना और प्रमुख मह्सूलमार जो फिलहाल एंजेलो पंशेनिलो के विरुद्ध युद्धरत है। वह मैक्स के साथ दल बनाता है और उसे खेल के एक हिस्से में हथियार मुहैया कराता है और कभी-कभार उसे मुख्य स्थानों की सैर भी कराता है। अगली कड़ी में वह एक करिश्माई होटल मालिक के रूप में पुनः नज़र आता है, जो अपराध की दुनिया से अपने गठबंधन को बरकरार रखता है।
जैक ल्यूपिनो (जेफ़ गार्नर की आवाज़ में): एक माफिया उप-सरगना और एक जादूगर, जो पंशिनेलो अपराध गिरोह के लिए वाल्किर के वितरण पर निगरानी रखता है। अपने वाल्किर की लत के कारण वह पागल हो जाता है और एक शैतानी पुजारी बन जाता है, जिसपर शैतानों के साथ मिलकर कोई खतरनाक समझौता करने का जुनून सवार है। जिस वक़्त मैक्स उसका सामना करता है वह एक शैतानी प्रार्थना में लीन रहता है। एक बन्दूकी लड़ाई शुरू होती है और ल्यूपिनो पेन के हाथों मारा जाता है।
बी.बी.हेन्सले (एडम ग्रपर की आवाज़ में): एक भ्रष्ट DEA एजेंट और मैक्स का एक दोस्त. हॉर्न से वेतन लेते हुए वह मैक्स को रेलवे स्टेशन पर एजेंट एलेक्स बाल्डर से मिलने को कहता है और फिर बाल्डर को गोली मार देता है और मैक्स को उसके क़त्ल के जुर्म में फंसा देता है। खेल के अंतिम दौर में वह मैक्स से मिलता है और हॉर्न के लिए काम करने वाले वाले एक गद्दार के रूप में उसका पर्दाफोश हो जाता है। पेन उसे एक बन्दूकी लड़ाई में मार डालता है।
उप-प्रमुख जिम ब्रावूरा (पीटर एपल की आवाज़ में): वह खेल के ज़्यादातर हिस्से में मैक्स का पीछा करता रहता है और ज़्यादातर टिप्पणीकारों द्वारा हिंसा को गलत चीज़ के रूप में न देखने के बावजूद उसे गिरफ्तार करने में नहीं हिचकिचाता, चूंकि असल पीड़ित मॉबस्टर ही होते हैं। आख़िरकार वह मैक्स को गिरफ्तार कर लेता है। खेल की अगली कड़ी में वह मैक्स का मालिक बनता है।
मिशेल पेन (हेवीलैंड मॉरिस की आवाज़ में): ज़िला न्यायवादी के कार्यालय में कार्यरत मिशेल एक फाइल देखती है जिसमें हॉर्न के अपराधों का ब्यौरा है। इसकी वजह से उसकी और उसके बच्चे की हत्या कर दी जाती है। वह पूरे खेल में अक्सर पुरानी यादों या दुस्वप्नों की श्रृंखला में नज़र आती है।
नॉर्स पौराणिक संदर्भ
खेल के ज़्यादातर तत्वों के नाम नॉर्स पौराणिक कथाओं के व्यक्तित्वों पर रखे गए हैं। हालांकि इसे अक्सर खेल के फिनिश डेवलपमेंट कंपनी, रेमेडी इंटरटेनमेंट (Remedy Entertainment) के स्कैनडीनैवियन विरासत के हुक्म के रूप में देखा जाता है। यह एक गलत धारणा है; हालांकि फिनलैंड को अक्सर अन्य नौर्डिक देशों के साथ मिलाया जाता है, पर फिनिश पौराणिक कथाएं वास्तव में अपने समकक्ष नॉर्स से काफी अलग हैं। संभव है कि अपनी विशेष स्थिति के लिए प्रशंसा के मद्देनज़र ये विषय साधारण रूप से खेल में शामिल कर लिए गए हों.
खेल में बहुधा उल्लिखित होने वाले तथा वाल्किर दवा के मुख्य स्रोत द एसिर कॉर्पोरेशन का नाम नॉर्स देवों के मंदिर पर द एसिर पर रखा गया है। एसिर कॉर्पोरेशन की मुखिया निकोल हॉर्न है; रैग्नारोक मिथक में ग्जालारहॉर्न ने रैग्नारोक के प्रारम्भ की घोषणा की थी। इस खेल की घटनाओं के दौरान होने वाला हिमपात रैग्नारोक के पहले होने वाले महाकाव्यीय सर्दी फिम्बुलवेट्र के सन्दर्भ में है।मैक्स पेन का निर्माण https://web.archive.org/web/20090618015616/http://www.edge-online.com/magazine/the-making-max-payne?page=0%2C0 18 जून 2009 , एज, 2 नवम्बर 2008 वाल्किर नशा एक काल्पनिक सैन्य प्रदर्शन वर्धक है जो इसके उपयोगकर्ताओं को एड्रिनैलिन से मत्त हत्यारों में परिणत कर देता है, जिन्हें मृत्यु की भ्रमात्मक छवियों की अनुभूति होती है। नॉर्स पौराणिक कथाओं के वाल्किरिज़ महिला योद्धाएं हुआ करती थीं, जिनका काम युद्धस्थल 'मृत्य चुननेवाले' पर निगरानी रखना था। वे वीरता से शहीद हुए लोगों को ले जाती थीं। मैक्स पेन में वलहाला परियोजना एक सरकार-पोषित षड्यंत्र है, जिसने खाड़ी युद्ध के दौरान अमेरिकी सैनिकों की युद्ध क्षमता में वर्धन करने के लिए वाल्किर को विकसित किया। नॉर्स पौराणिक कथाओं में वलहाला वाल्किरीज द्वारा चुने गए लोगों की जीवनोपरांत अवधि थी; वलहाला की आबादी वाले लोग देवों के युद्ध में नॉर्स देवों की ओर से युद्ध करेंगे। वलहाला बेस के कंप्यूटर नेटवर्क का नाम यगड्रासिल रखा गया है, जो उस पेड़ के सन्दर्भ में है, जो नॉर्स ब्रम्हाण्ड विज्ञान के नौ दुनियाओं को आपस में जोड़ता है।
जैक ल्यूपिनो के गोथिक नाइटक्लब राग्नारॉक नॉर्स आकाशवाणी राग्नारोक की तर्ज़ पर रखा गया है; एसिर और रक्षकों के बीच का एक युद्ध जिसके परिणामस्वरूप बहुत सी देवियों की मृत्य हो गयी और उन्होंने इस दुनिया में वापस जन्म लिया। ल्यूपिनो का उपनाम फेनरिस वोल्फ का सन्दर्भ दिलाता है, चूंकि ल्यूपिनो भेड़िये के लैटिन नाम ल्यूपस का एक सन्दर्भ है। नॉर्स पौराणिक कथाओं में फेनरिस वोल्फ देवों द्वारा बांधा गया एक विशाल भेड़िया है, लेकिन यह अंततः इतना विशाल हो जाता है कि राग्नारोक के दौरान बंधन छुड़ा कर भाग खड़ा होता है। अल्फ्रेड वोडेन का उपनाम वोडेन को संदर्भित करता है। वोडेन नॉर्स देवालय के एक प्रमुख देव ओडिन का एंग्लो-सेक्सोन संस्करण है; वोडेन के आंख का धब्बा भी ओडिन को संदर्भित करता है जिसने बुद्धिमत्ता और ज्ञान के लिए अपनी आंखों का बलिदान दिया था। मैक्स एस्गर्ड इमारत में वोडेन और इनर सरकल से मिलता है: एस्गर्ड नॉर्स रियल्म है, जिसमें देवतागण निवास करते हैं। मैक्स के साथी DEA एजेंट एलेक्स बाल्डर को उसका साथी B.B. गोली मार देता है। नॉर्स पौराणिक कथाओं में बाल्डर (या बाल्डुर) की छाती में जब अमरबेल का झरना या तीर मारा जाता है, तो वह मर जाता है। बाल्डर की मृत्यु की योजना धोखे और अव्यवस्था के देव लोकी ने बनायीं थी, ठीक उसी तरह जैसे B.B. ने एलेक्स और मैक्स को धोखा दिया था। मैक्स की बुलेट टाइम क्षमता उन नॉर्स योद्धाओं का आइना प्रतीत होती है। बर्स्कर नॉर्स (या विकिंग) योद्धा, जिन्होनें युद्ध में प्रवेश करते समय अपने-आपको ऐसे उन्माद से भर लिया था कि वे शक्तिशाली, तीव्र, अथक और पीड़ा का अनुभव करने में असमर्थ महामानव प्रतीत हो रहे थे; उसके गले के हार में स्कैंडेनेवियाई जलदस्यु के समुद्री पोत की तस्वीर है।
गेम बॉय एडवांस संस्करण
इस खेल का GBA संस्करण 2003 में मोबियस इंटरटेनमेंट लिमिटेड (Mobius Entertainment Ltd)(अब रॉकस्टार लीड्स के रूप में परिचित) द्वारा विकसित किया गया। चूंकि इसका विकास तुलनात्मक रूप से एक बेहद कम शक्तिशाली प्लैटफॉर्म पर किया गया था, यह संस्करण कंप्यूटर संस्करण और इसके एक्सबॉक्स एवं प्लेस्टेशन 2 पोर्ट से काफी अलग है: 3D शूटर के बजाय यह खेल स्प्राईट ग्राफिक पर आधारित है और इसे एक चित्रसम परिप्रेक्ष्य से दिखाया गया है। हालांकि परिप्रेक्ष्य के अलावा इस खेल की विशेषताएं इसके पात्रों के लिए बहुभुज क्षेत्र संबंधी ग्राफिक सहित इसके मूल से काफी हद तक मिलती-जुलती हैं। हालांकि मूल खेल के कुछ पड़ावों को मिटा दिया गया है, पर कहानी PC और कंसोल संस्करणों में भी ऐसी ही रहती है और खेल अब भी मूल खेल के ग्राफिक उपन्यास खंड के बड़े हिस्से को कुछ पार्श्व-ध्वनियों के साथ पूर्ण करते हुए दर्शाती है।
विकास
रेमेडी इंटरटेनमेंट (Remedy Entertainment) ने 1996 के उत्तरार्द्ध में डेथ रैली (उनका पहला खेल) पूरा करने के बाद एक 'तीसरे पक्ष की एक्शन लड़ाई" का विचार विकसित किया। यह पहले लोडेड से और तदनंतर टॉम्ब रेडर (हालांकि इसके "भीषण कैमरा प्रणाली" को दरकिनार करने की दृढप्रतिज्ञा के साथ) की सफलता से प्रेरित था।http://www.rinkworks.com/apogee/s/2.8.17.shtml चरमोत्कर्ष FAQ: मैक्स पेन और मैक्स पेन 2 11 जून 2010 https://web.archive.org/web/20120309145011/http://www.rinkworks.com/apogee/s/2.8.17.shtml 9 मार्च 2012 live खेल की कहानी एवं पटकथा लेखक सैम लेक के अनुसार उनके लिए "प्रारम्भिक बिंदु निजी दृष्टि, कठोरतम शिखर का असली नमूना था" जिसे एक खेल में "अधिक गहरे, अधिक मनोवैज्ञानिक" कहानी के साथ इस्तेमाल किया जाता. डार्क जस्टिस एवं मैक्स हीट (इस पर एक शब्द क्रीड़ा डिक जस्टिस नामक एक टीवी कार्यक्रम और मैक्स हीट नामक एक अश्लील फिल्म है, दोनों को मैक्स पेन 2 में दिखाया गया है) के कार्यकारी शीर्षक के साथ परियोजना के एक खेल प्रोटोटाइप और डिज़ाइन कागज़ात जल्द ही निर्मित किये गए और 3D रियल्म्स में दिखाए गए, जिसने एक विकास समझौता पर हस्ताक्षर किये और निर्माण चालू हुआ।http://www.remedygames.com/company/company_history.html रेमिडी एंटरटेनमेंट - कंपनी का इतिहास 11 जून 2010 https://web.archive.org/web/20080705163225/http://www.remedygames.com/company/company_history.html 5 जुलाई 2008 dead
रेमेडी ने अपना निजी खेल इंजिन का इस्तेमाल किया, जिसे उन्होंने MaxFX (या MAX-FX) में डब किया। इसे केवल मैक्स पेन और इसकी अगली कड़ी में इस्तेमाल किया गया; रिलीज़ में MaxFX स्तर के एक संपादक को भी शामिल किया गया। खेल की कहानी और गेमप्ले का एक प्रारम्भिक संस्करण दिखाने वाला पहला सार्वजनिक ट्रेलर 1993 में E3 में प्रदर्शित किया गया। इसके अभिनव विषयवस्तु और प्रभाव के कारण इसे खूब आकर्षण मिला, हालांकि बाद में 3D रियल्म्स के निर्माताओं ने यह दावा किया कि उन्होंने जान-बूझकर खेल को अत्यधिक प्रचार से बचा रखा था।http://dukenukem.typepad.com/game_matters/2003/11/max_payne_the_m.html गेम के मामले: मैक्स पेन: एक फ़्रैन्चाइज़ का निर्माण 11 जून 2010 https://web.archive.org/web/20131007040905/http://dukenukem.typepad.com/game_matters/2003/11/max_payne_the_m.html 7 अक्तूबर 2013 dead मूलतः मैक्स पेन को 1999 की गर्मियों में रिलीज़ किया जाना तय हुआ था, बहरहाल यह बार-बार विलंबित होता गया और 2000 में इसका भारी पुनरुत्थान किया गया (विशेष तौर पर खेल के ग्राफिक में पहले से अधिक यथार्थवादी बुनावट लाते हुए सुधार किया गया). अंततः यह खेल 23 जुलाई 2001 को रिलीज़ हुआ।
प्रतिक्रिया
89.24%http://www.gamerankings.com/pc/913964-max-payne/index.html Max Payne GameRankings 25 मार्च 2010 https://web.archive.org/web/20100415073410/http://www.gamerankings.com/pc/913964-max-payne/index.html 15 अप्रैल 2010 live 4.5 5http://www.gamepro.com/games/pc/105295/max-payne/ Max Payne Review GamePro 25 मार्च 2010 https://web.archive.org/web/20110607062243/http://www.gamepro.com/games/pc/105295/max-payne/ 7 जून 2011 live 9.2http://uk.gamespot.com/pc/action/maxpayne/review.html?om_act=convert&om_clk=gssummary&tag=summary;read-review Max Payne Review GameSpot Greg Kasavin 25 मार्च 2010 July 28, 2001 जून 2020 InternetArchiveBot 9.2http://gameboy.gamezone.com/gzreviews/r12089.htm Max Payne Review GameZone 25 मार्च 2010 December 16, 2003 https://web.archive.org/web/20090502190356/http://gameboy.gamezone.com/gzreviews/r12089.htm 2 मई 2009 live 9.5http://uk.pc.ign.com/articles/161/161645p1.html Max Payne - PC Review IGN 25 मार्च 2010 July 27, 2001 https://web.archive.org/web/20090813025534/http://uk.pc.ign.com/articles/161/161645p1.html 13 अगस्त 2009 live JustRPG 70%http://www.just-rpg.com/default.asp?pid=1018 Max Payne Review JustRPG 25 मार्च 2010 July 25, 2001 Nimish Dubey https://web.archive.org/web/20101104064255/http://www.just-rpg.com/default.asp?pid=1018 4 नवंबर 2010 dead BAFTA Best PC Game of 2001 जनवरी 2010
मैक्स पेन को आलोचकों ने अच्छे हाथों लिया और दोनों एक्सबॉक्स संस्करणों ने मेटाक्रिटिक पर 89% का आंकड़ा हासिल किया।http://www.metacritic.com/games/platforms/pc/maxpayne Max Payne (PC) on Metacritic Metacritic 2007-10-12 https://web.archive.org/web/20100501162852/http://www.metacritic.com/games/platforms/pc/maxpayne 1 मई 2010 live http://www.metacritic.com/games/platforms/xbx/maxpayne Max Payne (Xbox) on Metacritic Metacritic 2007-10-12 https://web.archive.org/web/20100503085843/http://www.metacritic.com/games/platforms/xbx/maxpayne 3 मई 2010 live
एक BBC समीक्षा ने कहा कि यह खेल "जॉन वू फिल्मों और द मेट्रिक्स की छायांकन से साफ़ तौर पर प्रेरित है तथा मनोरम ग्राफिक एवं आधुनिकतम एक्शन दृश्यों सहित एक वायुमंडलीय तीसरा-पक्ष शूटर है," और इसके ग्राफिक, गेमप्ले और खेल की बारीकियों की प्रशंसा की। http://news.bbc.co.uk/1/hi/entertainment/reviews/1554350.stm Dark, gritty world of Max Payne Hermida, Alfred 2001-09-21 2007-10-12 BBC बीबीसी न्यूज़ https://web.archive.org/web/20060226001925/http://news.bbc.co.uk/1/hi/entertainment/reviews/1554350.stm 26 फ़रवरी 2006 live
विरासत
Max Payne 2: The Fall of Max Payne Max Payne 3 Max Payne (film)
मैक्स पेन 2: द फॉल ऑफ मैक्स पेन नामक इसकी अगली कड़ी 2003 में रिलीज़ हुई। http://uk.pc.ign.com/articles/360/360460p1.html E3 2002: Max Payne 2 announced May 22, 2002 Ivan Sulic 2007-06-07 https://web.archive.org/web/20120517080654/http://uk.pc.ign.com/articles/360/360460p1.html 17 मई 2012 live मार्च 2009 में रॉकस्टार गेम्स (Rockstar Games) ने मैक्स पेन 3 को 2010 में रिलीज़ किये जाने की घोषणा की; यह PC, प्लेस्टेशन 3 (PlayStation 3) और एक्सबॉक्स 360 (Xbox 360) के लिए उपलब्ध होगा। ढीले तौर पर वीडियो गेम पर आधारित एक फिल्म मैक्स पेन 2008 में रिलीज़ किया गया जिसमें मैक्स के रूप में मार्क वाह्ल्बर्ग तथा मोना के रूप में मिला क्यूनिस ने अभिनय किया है।
इन्हें भी देखें
एलन वेक
षड्यंत्र कल्पना
खाड़ी युद्ध सिंड्रोम
नियो-नॉइर
दण्डक कंप्यूटर और वीडियो गेम
लोकप्रिय संस्कृति के निगरानी सदस्य
सन्दर्भ
2
बाहरी कड़ियाँ
मैक्स पेन
/max-payne Max Payne
0291337 Max Payne
0473507 Max Payne: Hero
श्रेणी:2001 के परिचय
श्रेणी:2001 के वीडियो गेम
श्रेणी:3D रियल्म्स गेम
श्रेणी:रद्द ड्रीमकास्ट गेम
श्रेणी:नशीली दवाओं से संबंधित वीडियो गेम
श्रेणी:न्यूयॉर्क शहर के काल्पनिक पात्र
श्रेणी:काल्पनिक पुलिस जासूस
श्रेणी:काल्पनिक निगरानी सदस्य
श्रेणी:फिल्म के पात्र
श्रेणी:गेम बॉय एडवांस गेम
श्रेणी:मैक OS गेम
श्रेणी:मैक OS X गेम
श्रेणी:वीडियो गेम के पुरुष पात्र
श्रेणी:मैक्स पेन
श्रेणी:नियो-नॉइर
श्रेणी:लोकप्रिय संस्कृति की नॉर्स पौराणिक कथा
श्रेणी:संगठित अपराध पर आधारित वीडियो गेम
श्रेणी:प्लेस्टेशन 2 के गेम
श्रेणी:रॉकस्टार गेम
श्रेणी:तृतीय-पक्ष निशानेबाज
श्रेणी:वीडियो गेम के फ़्रैन्चाइज़
श्रेणी:न्यूयॉर्क शहर में वीडियो गेम का सेट
श्रेणी:फिनलैंड में विकसित वीडियो गेम
श्रेणी:आइसोमेट्रिक ग्राफिक्स के साथ वीडियो गेम
श्रेणी:विंडोज़ गेम
श्रेणी:एक्सबॉक्स गेम
श्रेणी:वीडियो गेम