411 REFERENCE · Wikipedia
तेजस एक्सप्रेस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
तेजस एक्सप्रेस आधुनिक सुविधाओं वाली माध्यम तेज गति वाली भारतीय रेल की ट्रेन है। इसकी अधिकतम गति 160 किमी है। इसका निर्माण रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला में हुआ है।
पहली तेजस लखनऊ और दिल्ली के बीच से दौड़ेगी। 20 डिब्बों वाली ये देश की पहली ट्रेन हैं जिसके सभी डिब्बों में स्वचालित दरवाजे हैं। साथ ही हर डिब्बे में चाय व कोफ़ी की वेंडिंग मशीन लगी है, प्रत्येक सीट पर एलसीडी स्क्रीन और वाई-फाई की सुविधा है। तेजस में जानेमाने शेफ द्वारा तैयार मनपसंद खाना परोसा जाएगा। ट्रेन में पानी की कम खपत वाले बायो-वैक्यूम शौचालय हैं। शौचालय में टचलेस पानी का नल, साबुन डिस्पेंसर और हाथ सुखाने की मशीन लगाईं गई है। यह भारतीय रेल की ट्रेन नही बल्कि कॉरपोरेट ट्रेन अर्थात IRCTC संचालित पहली ट्रेन होने का गौरव प्राप्त कर चुकी है।
सन्दर्भ
श्रेणी:रेल