Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ट्री (डेटा टाइप)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|इस अवर्गीकृत ट्री में गैर-अद्वितीय मान हैं और यह नॉन-बाइनरी है। सबसे ऊपर स्थित रूट नोड का कोई ऊपरी नोड नहीं है क्योंकि यह ट्री-पदानुक्रम में सबसे ऊँचे स्तर पर है। ट्री (डेटा टाइप) (Tree (Data Type)) कंप्यूटर विज्ञान में व्यापक रूप से इस्तेमाल होने वाला एक प्रकार का अमूर्त डेटा है। यह जुड़े हुए नोड्स के एक समुच्चय के साथ एक पदानुक्रमित ट्री संरचना का निर्माण करता है। ट्री के प्रकार के आधार पर प्रत्येक नोड शून्य या शून्य से अधिक नीचले नोड्स से जुड़े हो सकते हैं और रूट नोड (सबसे ऊपरी नोड) को छोड़कर, प्रत्येक नोड केवल एक ही ऊपरी नोड से जुड़ा होना चाहिए।Abstract Tree / Tree ADT https://ece.uwaterloo.ca/~dwharder/aads/Abstract_data_types/Hierarchical_ordering/Tree/ डिपार्टमेंट ऑफ़ इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग 5 सितम्बर 2026 यूनिवर्सिटी ऑफ़ वाटरलू en एब्स्ट्रैक्ट ट्री / ट्री एडीटी इन बाधाओं का अर्थ है कि ट्री में कोई चक्र या लूप नहीं होते हैं। ट्री में कोई भी नोड स्वयं का पूर्वज नहीं हो सकता, और हर नीचले नोड को उसके अपने सब-ट्रीएरिक डब्ल्यू वेइसस्टीन Subtree https://mathworld.wolfram.com/Subtree.html वोल्फ्राम मैथवर्ल्ड 5 सितम्बर 2026 en सब-ट्री का रूट नोड माना जा सकता है। इस प्रकार ट्री ट्रैवर्सल के लिए प्रतिवर्तन एक उपयोगी तकनीक बन जाती है। रैखिक डेटा संरचनाओं के विपरीत, कई ट्री को आस-पास के नोड्स के बीच संबंधों द्वारा एक सीधी रेखा में प्रदर्शित नहीं किया जा सकता है। कंप्यूटर विज्ञान में उपयोग किए जाने वाले बाइनरी ट्री में हर ऊपरी नोड के ज़्यादा से ज़्यादा दो ही नीचले नोड्स हो सकते हैं। बाइनरी ट्री में जब नीचले नोड्स का क्रम निर्दिष्ट किया जाता है, तो यह डेटा संरचना ग्राफ सिद्धांत में एक क्रमबद्ध ट्री के अनुरूप होता है। ट्री के प्रत्येक नोड के साथ कोई मान या अन्य डेटा का पॉइंटर जुड़ा हो सकता है और कभी-कभी केवल लीफ़ नोड्स के साथ जुड़ा होता है, जिनका कोई नीचला नोड नहीं होता। शब्दावली नोड एक ऐसी संरचना है जिसमें डेटा और दूसरे नोड्स से संबंध (जिन्हें कभी-कभी एज या लिंक कहा जाता है) हो सकते हैं। आमतौर पर ट्री को ऐसे बनाया जाता है कि अगले नोड्स नीचे की ओर जाते हैं। ट्री में हर नोड के शून्य या उससे अधिक नीचले नोड्स होते हैं। जिस नोड का कोई नीचला नोड होता है, उसे उस नोड का ऊपरी (या पैरेंट) नोड कहा जाता है। सबसे ऊपर वाले नोड को रूट नोड कहा जाता है। रूट नोड को छोड़कर बाकी सभी नोड्स का ठीक एक ऊपरी नोड होता है।वीरेंद्र सोनी Tree Data Structure: Types, Operations, and Examples https://www.wscubetech.com/resources/dsa/tree-data-structure डब्ल्यूएसक्यूब टेक 5 सितम्बर 2026 en ट्री डेटा स्ट्रक्चर: प्रकार, ऑपरेशन और उदाहरण ट्री और ट्री-नहीं के उदाहरण center Directed graph, disjoint.svg 130 Red ट्री नहीं है : दो अलग-अलग हिस्से, A→B और C→D→E। एक से ज़्यादा रूट हैं। Directed graph with branching SVG.svg 101 Red ट्री नहीं है : अनिर्देशित चक्र 1-2-4-3। 4 के एक से ज़्यादा ऊपरी नोड्स हैं। Directed graph, cyclic.svg 211 Red ट्री नहीं है : B→C→E→D→B चक्र निर्माण। B के एक से ज़्यादा ऊपरी नोड्स हैं। Graph single node.svg 92 Red ट्री नहीं है : A→A चक्र निर्माण। A रूट है, लेकिन इसका एक ऊपरी चक्र भी है। Directed Graph Edge.svg 173 हर रेखिक सूची सामान्यतः Green ट्री है। इन्हें भी देखें वर्गानुवंशिक वृक्ष आंकड़ा संरचना आंकड़ा संरचनाओं की सूची डेटा बफर सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Tree structures ट्री डेटा स्ट्रक्चर विवरण, एल्गोरिदम और डेटा स्ट्रक्चर का शब्दकोश श्रेणी:डाटा प्रकार श्रेणी:वृक्ष (डाटा संरचना) श्रेणी:ज्ञान द्योतन श्रेणी:पदानुक्रम श्रेणी:संरचना अभियान्त्रिकी श्रेणी:कम्प्यूटर विज्ञान