411 REFERENCE · Wikipedia
ग्ली (धारावाहिक)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ग्ली एक अमेरिकी संगीतमय कॉमेडी-ड्रामा टेलीविजन शृंखला है जो कि अमेरिका में फॉक्स व कनाडा में ग्लोबल और फॉक्स कनाडा पे प्रसारित होता है। यह हाई स्कूल के ग्ली क्लब नई दिशाएँ की कहानी को प्रदर्शित करता है, जो कि शो कोर प्रतियोगिता के सर्किट पर भाग लेता है, जबकि उसके सदस्य रिश्ते, कामुकता और सामाजिक मुद्दों के साथ जूझते हैं। शृंखला रयान मर्फी, ब्रैड फ़ाल्हेक और इयान ब्रेन्न ने बनाई थी, जिन्होंने ग्ली पहली बार एक फिल्म के रूप में पेश किया। तीनो शो के सभी एपिसोड लिखते हैं और मर्फी व फ़ाल्हेक शो के मुख्य निर्देशक के रूप में कार्य करते हैं।
पायलट प्रकरण मई 19, 2009 को प्रसारित किया गया था और पहला सत्र सितम्बर 9, 2009 से जून 8, 2010 तक प्रसारित हुआ। दूसरा सत्र सितंबर 21, 2010 से शुरू होकर मई 24, 2011 को समाप्त हुआ तथा शो अब अपने तीसरे सत्र में कदम रखेगा।