Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नरेश भारतीय

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नरेश भारतीय (नरेश अरोड़ा) ब्रिटेन में बसे भारतीय मूल के हिंदी लेखक है। एक लम्बे अर्से से बी.बी.सी. रेडिया हिन्दी सेवा से जुड़े रहे। उनके लेख भारत की प्रमुख पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे हैं। पुस्तक रूप में उनके लेख संग्रह `उस पार इस पार' के लिए उन्हें पद्मानंद साहित्य सम्मान (2002) प्राप्त हो चुका है। उनके इस संकलन की विशेषता यह है कि उनके जो लेख पहले पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके थे उन्होंने संकलन में आवश्यक बदलाव करने में कोई गुरेज़ नहीं किया। हिन्दी लेखकों के लिए यह एक अनुकरणीय कदम है। वर्ष 2003 में आतंकवाद पर उनकी पुस्तक `आतंकवाद' प्रकाशित हुई है। नरेश भारतीय कविता भी लिखते हैं किन्तु लेख उनकी प्रिय विधा है। नरेशजी किसी भी प्रकार की साहित्यिक राजनीति से दूर निरंतर लेखन में व्यस्त रहते हैं। उनके पहले उपन्यास दिशाए बदल गई का विमोचन भारत की राजधानी दिल्ली में किया गया। इन्हें भी देखें आधुनिक हिंदी गद्य का इतिहास आधुनिक हिंदी पद्य का इतिहास हिंदी साहित्य बाहरी कड़ियाँ लोकप्रिय प्रवासी कथाकार व उनकी रचनाएं लोकप्रिय प्रवासी कवि व उनकी कविताएँ यू के में हिंदी:उद्भव और विकास श्रेणी:ब्रिटेन के प्रवासी हिंदी लेखक