411 REFERENCE · Wikipedia
नेगेरी सेमबिलान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नेगेरी सेमबिलानNegeri Sembilan / نڬري سمبيلن Negeri Sembilan in Malaysia.svg सेरेम्बन ६,६८६ १०,९८,४०० २०१५ १६० ज़िले ७ मलय, चीनी, तमिल
नेगेरी सेमबिलान मलेशिया का एक राज्य है।"The A to Z of Malaysia," Ooi Keat Gin; Scarecrow Press, 2010, ISBN 9781461671992 यह प्रायद्वीपीय मलेशिया के पश्चिमी तट पर स्थित है। मलय भाषा में "सेमबिलान" का मतलब "नौ" और नेगेरी का अर्थ "नगरी" या "राज्य" (यह शब्द संस्कृत से आया है) होता है, यानि "नेगेरी सेमबिलान" का अर्थ "नौ ग्राम" है। यह उस समय पड़ा जब सुमात्रा द्वीप के पश्चिमी भाग से मिनंगकाबाऊ समुदाय के लोगों ने यहाँ आकर नौ गाँव बसाये। नेगेरी सेमबिलान के लोगों के चहरों में आज भी मिनंगकाबाऊ नैन-नक्श झलकते हैं।
राजाध्यक्ष व औपचारिक नाम
अधिकतर मलेशियाई राज्यों में एक ही राजपरिवार से आने वाला सुल्तान औपचारिक राजाध्यक्ष होता है, लेकिन नेगेरी सेमबिलान में समय-समय पर राज-मुखियाओं का एक गुट आपसी सहमति से अपने में से किसी एक को राज्य का यामतुआन बेसर (राजाध्यक्ष) चुनता है। मलेशिया में कुछ राज्यों को औपचारिक अरबी भाषा के नाम भी दिये जाते हैं और नेगेरी सेमबिलान का नाम "नेगेरी सेमबिलान दार-उल-ख़ुसूस" (نڬري سمبيلن دار الخصوص) है, यानि "नेगेरी सेमबिलान, विशेष स्थान"।
इन्हें भी देखें
मिनंगकाबाऊ लोग
यामतुआन बेसर
मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र
सन्दर्भ
*
श्रेणी:मलेशिया के राज्य व संघीय क्षेत्र
श्रेणी:मलक्का जलसन्धि