Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

उष्णोत्स

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|260px|आइसलैण्ड में एक उष्णोत्स thumb|260px|एक उष्णोत्स का विडियो thumb|260px|अमेरिका के येलोस्टोन राष्ट्रीय उद्यान में कासल गाइज़र नामक एक उष्णोत्स उष्णोत्स (geyser, गीज़र या गाइज़र दोनों स्वीकार्य) एक प्रकार का पानी का चश्मा होता है जिसमें समय-समय पर पानी ज़ोरों से धरती से शक्तिशाली फव्वारे की भांति फूटता है और साथ में भाप निकलती है। यह पृथ्वी पर कम स्थानों में ही मिलते हैं क्योंकि इनके निर्माण के लिए विशेष भूतापीय व अन्य भूवैज्ञानिक परिस्थितियों की ज़रूरत होती है। निर्माण लगभग सभी उष्णोत्स सक्रीय ज्वालामुखी क्षेत्रों में होते हैं और उष्णोत्स बनाने में मैग्मा की समीपी मौजूदगी आवश्यक है। सतही जल धीरे-धीरे लगभग २,००० फ़ुट की औसत गहराई पर मैग्मा द्वारा गरम करे गई चट्टानों से सम्पर्क में आता है, जिस से भारी दबाव की स्थिति में इस पानी में उबलाव आ जाता है। फिर भाप और गरम पानी का यह मिश्रण भयंकर दबाव में सतह की ओर दौड़ता है और उष्णोत्स के मुख से फट पड़ता है। दुनिया में कोई एक हज़ार गीज़र हैं जिनमें से आधे अमरीका के यैलोस्टोन नेशनल पार्क में हैं।Cross, Jeff. "How many geysers are found in Yellowstone?" Program and Abstracts, The 11th Biennial Scientific Conference on the Greater Yellowstone Ecosystem. October 8–10, 2012, Mammoth Hot Springs Hotel, Yellowstone National Park, Wyoming.Lundquist, Laura. "Dormant Yellowstone geyser erupts." The Bozeman Daily Chronicle, August 02, 2013. बिजली की मशीन गर्म पानी का इस्तेमाल करने के लिए बिजली की जिस मशीन (गीज़र) का इस्तेमाल होता है उसका नाम भी शायद इसी पर पड़ा होगा। इन्हें भी देखें गरम चश्मा फ़ूमारोल भूतापीय प्रवणता सन्दर्भ * श्रेणी:भूविज्ञान श्रेणी:पानी के चश्में श्रेणी:जलसमूह श्रेणी:ज्वालामुखीय स्थलाकृति