411 REFERENCE · Wikipedia
गुरशरण कौर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गुरशरण कौरਗੁਰਸ਼ਰਨ ਕੌਰ Gursharan Kaur.jpg Gursharan Kaur Singh प्रधानमंत्री की धर्मपत्नी 22 मई 2004 26 मई 2014 शीला गुजराल जसोदाबेन मोदी yes 1937 09 13 चकवाल, पंजाब, ब्रिटिश भारत(अब पंजाब, पाकिस्तान) Independent मनमोहन सिंह उपिन्दर सिंह और 2 अन्य सिख धर्म
गुरशरण कौर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी हैं। गुरशरण का जन्म सरदार छत्तर सिंह कोहली, और सरदारनी भागवंती कौर के घर सन 1937 में जालंधर में हुआ था। इनके पिता सरदार छत्तर सिंह कोहली बर्मा शैल में एक कर्मचारी थे। इनकी प्राथमिक शिक्षा गुरु नानक कन्या पाठशाला में हुई इसके बाद इन्होने पटियाला के सरकारी महिला कॉलेज से और इसके बाद खालसा कॉलेज अमृतसर से डिग्री प्राप्त की। गुरशरण कौर का विवाह डॉ॰ मनमोहन सिंह से 1958 में अमृतसर में हुआ। दिल्ली के सिख समुदाय में गुरशरण कौर को कीर्तन करने के लिए जाना जाता है। सरदार मनमोहन सिंह को जब विश्व बैंक की एक नौकरी के सिलसिले में अमेरिका जाना पड़ा तो यह उनके साथ गयीं पर इससे पहले इन्होने ऑल इंडिया रेडियो पर कई बार कीर्तन और गाने गाये थे।
इनकी तीन पुत्रियाँ हैं- उपिन्दर सिंह, दमनदीप कौर और अमृत सिंह। तीनो ही पुत्रियाँ अपने अपने क्षेत्र में काफी सफल हैं।
श्रेणी:जालंधर के लोग
श्रेणी:पंजाब के लोग
श्रेणी:भारत के प्रधानमंत्री की जीवनसंगी
श्रेणी:मनमोहन सिंह