411 REFERENCE · Wikipedia
रोहे
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रोहे
Entropion and trichiasis secondary to trachoma A44-652-11.jpg
रोहे की वजह से अन्दर की ओर मुड़ी पलक एवं बरौनी
29100
A 71 a 70
076
001486
oph
118
D014141
रोहे या कुकरे (अंग्रेज़ी: ट्रैकोमा), 'क्लैमाइडिया ट्रैकोमैटिस' नामक जीवाणुhttps://www.who.int/news-room/fact-sheets/detail/trachoma Trachoma www.who.int en 2021-06-30 के कारण से होने वाला एक संक्रामक रोग है। यह संक्रमण पलकों के भीतरी सतह पर खुरदुरापन पैदा करता है। इस खुरदुरेपन की वजह से आँखों में दर्द, आँखों के बाहरी सतह या कॉर्निया (नेत्रगोलक का ऊपरी स्तर) का टूटना और संभवत: अंधता हो सकती है। इसे ग्रैनुलर कंजक्टिवाइटिस, इजिप्शियन ऑप्थैल्मिया,Swanner Yann A. Meunier ; with contributions from Michael Hole, Takudzwa Shumba & B.J. Tropical diseases : a practical guide for medical practitioners and students 2014 Oxford University Press, USA Oxford 9780199997909 199 http://books.google.ca/books?id=ZWcGAQAAQBAJ&pg=PT222 28 दिसंबर 2015 https://web.archive.org/web/20141027043037/http://books.google.ca/books?id=ZWcGAQAAQBAJ&pg=PT222 27 अक्तूबर 2014 live एवं ब्लाइंडिंग ट्रैकोमा भी कहा जाता है।
कारण
यह रोग जिस विषाणु की वजह से होता है वह प्रभावित व्यक्ति की आँखों या नाक के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष संपर्क से फैल सकता है। अप्रत्यक्ष संपर्क में कपड़े अथवा प्रभावित व्यक्ति की आँख अथवा नाक के संपर्क में आयीं मक्खियाँ शामिल हैं। आमतौर पर कई सालों दौरान हुए कई संक्रमणों के बाद जाकर ही पलकों का घाव इतना बढ़ता है कि बरौनियाँ आँखों से रगड़ खाने लगती हैं। यह रोग बड़ों की अपेक्षा बच्चों में अधिक होता है। गंदगी, भीड़भाड़ वाली रिहाइश एवं साफ़ पानी व ट्वायलेट की अपर्याप्तता भी रोग को फैलाती है।
रोकथाम एवं उपचार
इस रोग की रोकथाम के लिए किये जाने वाले प्रयासों में साफ़ पानी की उपलब्धता बढ़ाना, जैवप्रतिरोधियों (Antibiotic/एण्टीबायोटिक) से उपचार द्वारा संक्रमित लोगों की संख्या को कम करना शामिल है। इसमें उन लोगों के समूहों का एक साथ इलाज करना शामिल हैं जिनमें जाना यह बीमारी आम है। धोना अपने आपमें इस रोग की रोकथाम के लिए पर्याप्त नहीं है, लेकिन अन्य उपायों के साथ यह उपयोगी हो सकता है।Ejere HO Alhassan, MB Rabiu, M Face washing promotion for preventing active trachoma. The Cochrane database of systematic reviews Apr 18, 2012 4 CD003659 22513915 10.1002/14651858.CD003659.pub3 उपचार के विकल्पों में ओरल (मुँह के द्वारा) अज़ीथ्रोमाइसिन अथवा टॉपिकल (स्थानिक) टेट्रासाइक्लाइन शामिल हैं। Evans JR1, Solomon AW Antibiotics for trachoma Cochrane Database Syst Rev 16 3 CD001860 March 2011 21412875 10.1002/14651858.CD001860.pub3 अज़ीथ्रोमाइसिन को वरीयता दी जाती है क्योंकि यह एक ओरल खुराक में इस्तेमाल की जा सकती है।Mariotti SP New steps toward eliminating blinding trachoma N. Engl. J. Med. 351 19 2004–7 November 2004 15525727 10.1056/NEJMe048205 http://content.nejm.org/cgi/pmidlookup?view=short&pmid=15525727&promo=ONFLNS19 पलक में घाव होने के बाद बरौनियों की स्थिति सही करने के लिए एवं अन्धता से बचने के लिए शल्यक्रिया (सर्जरी) की आवश्यकता पड़ सकती है।
जानपदिक रोगविज्ञान
दुनिया भर में करीब 8 करोड़ लोगो को सक्रिय संक्रमण है।Fenwick A The global burden of neglected tropical diseases. Public health Mar 2012 126 3 233–6 22325616 10.1016/j.puhe.2011.11.015 कुछ क्षेत्रों में यह संक्रमण 60-90 प्रतिशत बच्चों में मौजूद हो सकता है और बच्चों के क़रीबी संपर्क में रहने की वजह से यह महिलाओं को पुरुषों की तुलना में अधिक प्रभावित करता है यह रोग 22 लाख लोगों में दिखाई देने की क्षमता कम होने का कारण है जिनमें से 12 लाख लोग पूरी तरह से अंधे हैं। यह रोग अफ्रीका, एशिया,केन्द्रीय एवं दक्षिण अमेरिका के 53 देशों में आम तौर पर होता है जहाँ लगभग 23 करोड़ लोग ख़तरे में हैं। Blinding Trachoma Fact sheet N°382 http://www.who.int/mediacentre/factsheets/fs382/en/ World Health Organization 14 March 2014 November 2013 https://web.archive.org/web/20151206144737/http://www.who.int/mediacentre/factsheets/fs382/en/ 6 दिसंबर 2015 live इसके कारण प्रतिवर्ष 80 लाख अमेरिकी डालर की आर्थिक हानि होती है। यह उपेक्षित उष्णकटिबंधीय (ट्रॉपिकल) रोग के नाम से जाने जाने वाले रोगों के समूह में शामिल है।
संदर्भ सूची
बाहरी कड़ियाँ
International Trachoma Initiative
New York Times article Preventable Disease Blinds Poor in Third World Published: March 31, 2006
Photographs of trachoma patients
श्रेणी:अंधता
श्रेणी:आँख के रोग