411 REFERENCE · Wikipedia
मातृवंश समूह आर०
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|200px|उत्तरी पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान की कलश जनजाति के अनुमानित २३% लोग मातृवंश समूह आर० के वंशज होते हैं
मनुष्यों की आनुवंशिकी (यानि जॅनॅटिक्स) में मातृवंश समूह आर० या माइटोकांड्रिया-डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप R0 एक मातृवंश समूह है। इसे पहले मातृवंश समूह एचवी-पूर्व या माइटोकांड्रिया-डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप pre-HV के नाम से जाना जाता था। मातृवंश समूह एचवी इसी से उत्पन्न हुई एक बड़ी उपशाखा है। मातृवंश समूह आर० अरबी प्रायद्वीप पर बहुत देखा जाता है, जहाँ के यमन राष्ट्र के सुक़तरा द्वीप के ५०,००० निवासियों में से ३८% इसके वंशज हैं।Viktor Cerny et al. 2008, Out of Arabia—The Settlement of Island Soqotra as Revealed by Mitochondrial and Y Chromosome Genetic Diversity. https://web.archive.org/web/20110807094023/http://citeulike.org/user/Archaeogenetics/article/3801223 7 अगस्त 2011 भारतीय उपमहाद्वीप में यह उत्तरी पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान की कलश जनजाति के २३% लोगों में पाया गया है। Quintana-Murci Lluís et al. , 2004 Where West Meets East: The Complex mtDNA Landscape of the Southwest and Central Asian Corridor. Am J. Hum. Genet 74 2004 इसके अलावा इसके वंशज हलकी मात्रा में उत्तरी अफ़्रीका, अफ़्रीका के सींग, अनातोलिया, ईरान और इर्द-गिर्द के इलाक़ों में भी मिलते हैं।
अनुमान है के जिस स्त्री से यह मातृवंश शुरू हुआ वह आज से लगभग २३,६०० से ५४,९०० वर्ष पहले एशिया की निवासी थी।Correcting for Purifying Selection: An Improved Human Mitochondrial Molecular Clock 2009 http://www.cell.com/AJHG/abstract/S0002-9297(09)00163-3 10.1016/j.ajhg.2009.05.001 19500773 Soares P Ermini L Thomson N Mormina M Rito T Röhl A Salas A Oppenheimer S MacAulay V 84 6 740–59 2694979 American journal of human genetics 23 अप्रैल 2011 https://web.archive.org/web/20110129174348/http://www.cell.com/AJHG/abstract/S0002-9297(09)00163-3 29 जनवरी 2011 dead यह मातृवंश स्वयं मातृवंश समूह आर से उत्पन्न हुई एक शाखा है।
ध्यान दें के कभी-कभी मातृवंशों और पितृवंशों के नाम मिलते-जुलते होते हैं (जैसे की पितृवंश समूह आर और मातृवंश समूह आर), लेकिन यह केवल एक इत्तेफ़ाक ही है - इनका आपस में कोई सम्बन्ध नहीं है।
अन्य भाषाओँ में
अंग्रेज़ी में "वंश समूह" को "हैपलोग्रुप" (haplogroup), "पितृवंश समूह" को "वाए क्रोमोज़ोम हैपलोग्रुप" (Y-chromosome haplogroup) और "मातृवंश समूह" को "एम॰टी॰डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप" (mtDNA haplogroup) कहते हैं।
इन्हें भी देखें
मनुष्य मातृवंश समूह
वंश समूह
सन्दर्भ
श्रेणी:वंश समूह
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना