Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पाटिल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जून 2015 पाटील (कन्नड़: ಪಾಟೀಲ) (मराठी: पाटील) (शाब्दिक अर्थ: "मुख्य" या "गांव का मुखिया") एक भारतीय उपनाम है। इस नाम का उद्गम पाटी या पाठी शब्द से माना जाता है, जिसका अर्थ है शिक्षित व्यक्ति। पुराने जमाने में खेती ही भारतीयों का मुख्य व्यवसाय था, और किसानों का किसी भी आपदा से संरक्षण करना तथा उन्हे सिंचाई के साधन उपल्ब्ध कराना उस क्षेत्र के राजा का कर्तव्य हुआ करता था। इस काम में उनकी सहायता गांव का मुखिया करता था, जो पाठी कहलाता था। उसका मुख्य काम गांव के राजस्व का संचयन करना, और संचित राशी, जो फसल या धन के स्वरूप में होती थी, उसका लेखा-जोखा रखना और उसे क्षेत्र के राजा के भंडार मेें जमा करना होता था। सूखा पड़ने पर यह भंडार प्रजा के लिये खोला जाता था, और वितरित किया जाता था। गांव मे नियम कानूून बनाये रखने का दायित्व भी गांव के पाटिल को ही निभाना होता था। श्रेणी:भारतीय उपनाम