411 REFERENCE · Wikipedia
ध्रुवमत्स्य तारामंडल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|220px|ध्रुवमत्स्य तारामंडल
thumb|220px|ध्रुव तारे के बहु तारा मण्डल का एक काल्पनिक चित्र
लघुसप्तर्षिमहेंद्र चतुर्वेदी शब्दकोश, लघु, 644https://www.eklavya.in/pdfs/srote/2001/01-January/14_akash_darshan.pdf (छोटे सप्तर्षि) या ध्रुवमत्स्य या अरसा माइनर एक तारामंडल है जो अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा जारी की गई ८८ तारामंडलों की सूची में शामिल है।Astrophysics: Stars and Galaxies K.D. Abhyankar Universities Press, 2002 9788173713811 http://books.google.com/books?id=fJMwrULu2E0C&pg=PA510 दूसरी शताब्दी ईसवी में टॉलमी ने जिन ४८ तारामंडलों की सूची बनाई थी यह उनमें भी शामिल था। ध्रुवमत्स्य तारामंडल खगोलीय गोले के उत्तरी भाग में स्थित है। ध्रुव तारा भी आकाश में इसी तारामंडल के क्षेत्र में नज़र आती है।
अन्य भाषाओं में
अंग्रेज़ी में ध्रुवमत्स्य तारामंडल को "अरसा माइनर कॉन्स्टॅलेशन" (Ursa Minor constellation), "लिट्ल बेअर कॉन्स्टॅलेशन" (Little Bear constellation) या "लिट्ल डिप्पर" (Little Dipper) कहा जाता है।
तारे
ध्रुवमत्स्य तारामंडल में 23 तारे हैं जिन्हें बायर नाम दिए जा चुके हैं। इनमें से एक के इर्द-गिर्द ग़ैर-सौरीय ग्रह परिक्रमा करता हुआ पाया गया है। इस तारामंडल के कुछ ख़ास तारे और उनका चमकीलापन (सापेक्ष कान्तिमान) इस प्रकार हैं -
बायर नाम चमक (मैग्नी॰) (सापेक्ष कान्तिमान) पृथ्वी से दूरी (प्र॰व॰) नाम नाम का अर्थ अन्य टिपण्णी α UMi 2.02m 430 ध्रुव तारा (Pole star) यह वास्तव में एक बहु तारा है, जिसका सबसे बड़ा तारा एक F7 श्रेणी का महादानव तारा है β UMi 2.07m 126 कोकाब (Kochab) ध्रुव का तारा (इब्रानी भाषा के "כוכב"/"कोकव" से) यह कभी खगोलीय गोले के उत्तरी ध्रुव का तारा हुआ करता था, लेकिन अब नहीं है; यह एक नारंगी दानव तारा है γ UMi 3.00m 480 फ़रकैड (Pherkad) बछड़ा (अरबी के "ur فرقد"/"फ़रक़द" शब्द से) यह एक A3 श्रेणी का परिवर्ती दानव तारा है δ Umi 4.35m 183 यिल्डन (Yildun) तारा (तुर्की के "Yıldız"/"यिल्दिज़" से) यह एक A श्रेणी का सफ़ेद मुख्य अनुक्रम तारा है ζ UMi 4.32 376 ऐक्फ़ा अल फर्काडैन (Akhfa al Farkadain) कम रौशनी वाला बछड़ा (अरबी के "ur أخفى الفرقدين"/"अख़फ़ा अल-फ़र्कादैन" से) यह एक A श्रेणी का सफ़ेद मुख्य अनुक्रम तारा है η UMi 4.95 97 अनवर अल फर्काडैन (Anwar al Farkadain) अधिक रौशनी वाला बछड़ा (अरबी के "ur أنور الفرقدين"/"अनवर अल-फ़र्कादैन" से) यह एक F श्रेणी का पीला-सफ़ेद मुख्य अनुक्रम तारा है
इन्हें भी देखें
तारामंडल
बहु तारा
परिवर्ती तारा
सन्दर्भ
*
श्रेणी:तारामंडल
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना