411 REFERENCE · Wikipedia
गोसपुर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अक्टूबर 2014
अक्टूबर 2014
गोसपुर बिहार प्रान्त के समस्तीपुर जिले में अवस्थित दलसिंह सराय अनुमंडल के अंतर्गत एक ग्राम है।इसके दक्षिण में दलसिंह सराय ब्लॉक , उत्तर में कमरावं एवं शम्भुआ ,पूरब में रामपुर-जलालपुर तथा पश्चिम में दलसिंह सराय - समस्तीपुर लिंक रोड है। यह एक कृषि प्रधान ग्राम है। यहाँ के अधिकांश किसान सीमांत है। पूर्व के वर्षों में यह गावं मिर्च की खेती के लिए विख्यात रहा है। फ़िलहाल सब्जियों की खेती प्रमुखता से हो रही है। साथ ही पिछले कुछ वर्षों से यह ग्राम दलसिंह सराय का 'शिक्षा हब' बनता जा रहा है। इस छोटे से गावं के अन्दर सेंट स्टीफेंस ,सक्सेस मिशन जैसे नामी स्कूल संचालित हो रहे हैं। एक उद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र भी रंजन ITI के नाम से संचालित हो रहा है।
प्रवेश द्वार; पश्चिम से ,काली चौक
उत्तर से ,भारत गैस गोदाम
पूरब से ,तेल(पेट्रोलियम) डिपो
दक्षिण से ,रामप्रीत किराना स्टोर एवं होटल सिद्धि विनायक
श्रेणी:बिहार के गाँव