411 REFERENCE · Wikipedia
गामा सिगनाए तारा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|गामा सिगनाए आई॰सी॰१३१८ (IC1318) नामक नीहारिका (नॅब्युला) से घिरा हुआ है, जो इस चित्र में दिखाई गई है
गामा सिगनाए, जिसका बायर नाम भी यही (γ Cygni या γ Cyg) है, हंस तारामंडल का एक तारा है। यह पृथ्वी से दिखने वाले तारों में से ६६वाँ सब से रोशन तारा है। पृथ्वी से देखी गई इस तारे की चमक (सापेक्ष कान्तिमान) २.२४ मैग्नीट्यूड है और यह हमसे लगभग १,५०० प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है। गामा सिगनाए तारा एक आई॰सी॰१३१८ (IC1318) नामक नीहारिका (नॅब्युला) से घिरा हुआ है।Sky vistas: astronomy for binoculars and richest-field telescopes Craig Crossen, Gerald Rhemann स्प्रिंगर, 2004 9783211008515 http://books.google.com/books?id=mfJeWrJRqrkC
अन्य भाषाओं में
गामा सिगनाए तारे को "सद्र" (Sadr) या "सैडिर" (Sadir) भी कहते हैं, जो अरबी भाषा के ur صدر से आया है और जिसका अर्थ "छाती" है।
विवरण
गामा सिगनाए F8 Ib श्रेणी का एक महादानव तारा है, जिसका द्रव्यमान हमारे सूरज के द्रव्यमान का १२ गुना और व्यास (डायामीटर) हमारे सूरज के व्यास का २२५ गुना है। इसकी तारे की निहित चमक (निरपेक्ष कान्तिमान) सूरज की लगभग ६५,००० गुना है। यह एक परिवर्ती तारा भी है, जिसकी चमक समय के साथ-साथ थोड़ी ऊपर-नीचे होती रहती है।
इन्हें भी देखें
हंस तारामंडल
सबसे रोशन तारों की सूची
महादानव तारा
सन्दर्भ
श्रेणी:हंस तारामंडल
श्रेणी:तारे
श्रेणी:महादानव तारे
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना
श्रेणी:संदिग्ध परिवर्ती तारे