411 REFERENCE · Wikipedia
रेबेका लेन्किविक्ज़
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नवम्बर 2017
नवम्बर 2017
रेबेका लेन्किविक्ज़
रेबेका लेन्किविक्ज़ अंग्रेज़ों की एक नाटककार है। लेखिका के रूप में उनका सबसे अच्च्छा कार्य है ' हर नेकड़ स्किन ' जिसे रॉयल नेशनल थियेटर के ओलिवियर चरण में प्रदर्शित किया गया था।
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
रेबेका लेन्किविक्ज़ का जन्म प्लायमाउथ, डेवोन में हुआ था। उनके पिता एक लेखक थे जिनका नाम पीटर क्विंट था। उनकी बहन ऐलिस लेन्किविक्ज़ और भाई वोल्फ वॉन लेन्किविक्ज़ दोनों कलाकार हैं। उनके दूसरे भाई पीटर मिल्स और थॉमस मिल्स हैं। रेबेका ने अपना प्रारंभिक शिक्षण हाइड पार्क जूनियर स्कूल और प्लायमाउथ हाई स्कूल फॉर गर्ल्स में किया था। उसके बाद उनहोंने केंट विश्वविद्यालय से फ़िल्म और अंग्रेजी में बी ए किया और फिर जाकर सेंट्रल स्कूल ऑफ स्पीच एंड ड्रामा से एक्टिंग कोर्स का बीए प्राप्त किया।
थियेटर लेखन
साल २००० में लेन्किविक्ज़ ने रॉयल शेक्सपियर कंपनी फ्रिंज के लिए अपना पहला नाटाक लिखा जिसका नाम था ' सोहो: ए टेल ऑफ़ टेबल डांसर '। उनकी दूसरी नाटक एक आयरिश परिवार पर आधारित है जो प्रेम को खोजने के प्रयास के बारे में बताती है। इस नाटक का नाम है ' द नाइट सीज़न '। इस नाटक को रोयल राष्ट्रीय रंगमंच में लूसी बैली द्वारा दर्शाया गया था। साल २००६ में लेन्किविक्ज़ ने नृत्य नाटक, जस्टिटिया के लिए एक लिपि लिखी, जिसे जैस्मीन वर्दीमोन द्वारा निर्देशित किया गया था। यह शुरू-शुरू में मोर रंगमंच पर प्रदर्शित किया गया था। उस ही वर्ष फर्वरी से मई तक लेन्किविक्ज़ का नाटक ' इंविसिबल मौंटैण ' ने लंदन के सभी स्कूलों में "इंटरैक्ट" परियोजना के रूप में दौरा किया था। जुलाई २००८ में उनकी नाटक ' हर नेकड़ स्किन ' को ओलिवियर मंच पर प्रदर्शित किया गया जो हॉवर्ड डेविस द्वारा निर्देशित है। यह कहानी दो लोगों के बारे में है जिनहोंने विश्व युद्ध के पहले संघर्षों का सामना किया है।
लेन्किविक्ज़ ने अनेक छोटे नाटक भी लिखे है जिन में से कुछ हैं ' फ्लोवर्स इन हर हैर ', ' द मेन इन द सूट ', ' द टैपिस्ट ', ' द ओलमोस्ट अन्नेमबल लस्ट ' और आदि। उनहोंने सर्ज बाउचर द्वारा लिखित 'एवेक नॉर्म ' का भी अनुवाद किया जिसे सेंटर डेस एयूटर्स ड्रामाटिस में सबके सामने पढ़कर प्रदर्शित किया गया।
रेडियो लेखन
लेन्किविक्ज़ ने बि बि सी रेडियो केलिए अनेक सारे लिपियाँ लिखि हैं। इन में से कुछ है ' फाइटिंग फॉर वर्ड्स ', ' कारवन ऑफ डिज़ायर ', ' ब्लू मून ओवर पॉपलार ', ' द मैन इन द सूट ', ' सारा ऐंड केन ' और ' बेट्टी लिव्स इन अ लिट्टल येल्लो हाउस इन टेक्सास '।
पटकथालेखन
रेबेका लेन्किविक्ज़ ने निर्देशक पोहेल पवेलिकोस्की के साथ पोलिश भाषा में एक फिल्म को सह-लिखा। इस फिल्म का नाम है ' इदा ' और यह पोलैंड़ की एक नवदीक्षीत मठवासिनी की कहानी बताती है जिसे मालूम पड़ता है कि वह यहूदी माता कि एक अनाथ हैं। इस फिल्म केलिए उन्हें बहुत सारे पुरस्कार भी मिले हैं।
पुरस्कार
साल २००४ में रेबेका लेन्किविक्ज़ को सबसे होनहार नाटककार का पुरस्कार मिला था। उन्हें १२ जुलाई २०१२ को केंट विश्वविद्यालय ने कैंटरबरी में मानद उपाधि से सम्मानित किया था। इड़ा के पटकथा लेखन केलिए रेबेका लेन्किविक्ज़ को २०१५ के ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म से सम्मानित किया गया। उन्हें २०१५ में यूरोपीयन फ़िल्म पुरस्कार और बाफ्टा पुरस्कार भी प्राप्त हुआ।
श्रेणी:1968 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग