411 REFERENCE · Wikipedia
सई नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सई नदी Sai River Bela Bhawani temple.jpg सई नदी के किनारे बेला भवानी मन्दिर India Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में सई नदी देश राज्य उत्तर प्रदेश 563 km mi गोमती नदी 25.653 82.802 inline, title
सई नदी (Sai River) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में बहने वाली एक नदी है। यह गोमती नदी की एक उपनदी है।
उद्गम
सई नदी हरदोई जनपद के भिजवान झील से निकलती है।Study of Water Quality Status of Sai River in Uttar-Pradesh With Reference to Water Quality Index Assessment http://www.ijirset.com/upload/2015/january/38_Study.pdf https://web.archive.org/web/20170813045908/https://www.ijirset.com/upload/2015/january/38_Study.pdf 13 अगस्त 2017 dead और यह त्रिमुहानी राजेपुर जौनपुर मे मिलती है ... सौरभ सिह उत्तम
अपवाह तंत्र
सई नदी हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़ और जौनपुर जनपद से होकर गुजरती है।
सहायक नदियाँ
सई की प्रमुख सहायक नदी बकुलाही नदी है, जो कि उत्तर प्रदेश के रायबरेली , प्रतापगढ़ व इलाहाबाद में बहती है। लोनी और सकरनी जैसी छोटी नदियाँ सई की सहायक धाराएँ है।
मुहाना
यह नदी जौनपुर के राजेपुर गाँव में गोमती नदी से मिल जाती है। यह स्थान त्रिमुहानी के नाम से जाना जाता है। यहाँ पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन पौराणिक स्नान की मान्यता है तथा वृहद् मेले का आयोजन किया जाता है। यहां का उल्लेख रामचरित मानस के इस चौपाई में मिलता है - सई उतर गोमती नहाए, चौथे दिवस अवधपुर आए।
इन्हें भी देखें
बकुलाही नदी
सन्दर्भ
श्रेणी:उत्तर प्रदेश की नदियाँ