411 REFERENCE · Wikipedia
लालकुआँ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
लालकुआँ Lalkuan View from Lalkuan Junction railway station.jpg लालकुआँ जंक्शन रेलवे स्टेशन लालकुआँ India Uttarakhand 29.069 79.517 inline, title उत्तराखण्ड में स्थिति देश प्रान्त उत्तराखण्ड ज़िला नैनीताल ज़िला 7644 2011 भाषा प्रचलित हिन्दी, कुमाऊँनी पिनकोड 262402 UK 04
लालकुआँ (Lalkuan) भारत के उत्तराखण्ड राज्य के नैनीताल ज़िले में स्थित एक नगर है। लालकुआँ हल्द्वानी महानगर से सटा दक्षिण में स्थित एक नगर है। यह कुमाऊँ मण्डल के अंतर्गत आता है। लालकुआँ बिड़ला समूह की एक बड़ी पेपर मिल (सेंचुरी पल्प एंड पेपर) के लिए प्रसिद्ध है।http://morth.nic.in/writereaddata/sublink2images/NH_StartEnding_Station8634854396.htm Start and end points of National Highways 23 April 2009 https://web.archive.org/web/20080922011802/http://morth.nic.in/writereaddata/sublink2images/NH_StartEnding_Station8634854396.htm 22 सितंबर 2008 live "Uttarakhand: Land and People," Sharad Singh Negi, MD Publications, 1995"Development of Uttarakhand: Issues and Perspectives," GS Mehta, APH Publishing, 1999, ISBN 9788176480994
इतिहास
जहां अब लालकुआँ नगर है, वह क्षेत्र पहले घना जंगल था। वर्ष १९२७ में जंगल को काटकर लोगों ने बसना शुरू किया। स्वतन्त्रता के बाद से ही स्थानीय लोगों ने उत्तर प्रदेश सरकार से इसे राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग करना शुरू कर दिया। २३ दिसंबर १९७५ को लालकुआँ को राजस्व ग्राम घोषित किया गया। १९७८ में नगर के सर्वेक्षण एवं अभिलेखन की कार्यवाही शुरू की गयी, जिसमें यहां रहने वाले लोगों को खतौनी पर्ची दी गई, लेकिन अचानक उसे निरस्त कर दिया गया। १९७८ में ही लालकुआँ को नगर पंचायत का दर्जा भी दे दिया गया। राज्य गठन के बाद ३० जुलाई २००५ को उत्तराखंड सरकार ने नगर का पुन: सर्वे कराया। जिसमें नगर की पूरी भूमि का नक्शा, क्षेत्रफल, खसरा तैयार किया गया।नेगी, राजेश (१८ फरवरी २०१६) पांच दशक से नहीं मिला मालिकाना हक https://web.archive.org/web/20180424202623/https://www.amarujala.com/uttarakhand/nainital/five-decades-has-not-owned-hindi-news 24 अप्रैल 2018 . नैनीताल:अमर उजाला. अभिगमन तिथि: २४ अप्रैल २०१८
भूगोल
लालकुआँ २९.०६७६१८°N ७९.५१८१८८°E के निर्देशांकों पर स्थित है।Lalkuan Latitude and Longitude https://www.distancesto.com/coordinates/in/lalkuan-latitude-longitude/history/103072.html 24 जनवरी 2018 https://web.archive.org/web/20180125020456/https://www.distancesto.com/coordinates/in/lalkuan-latitude-longitude/history/103072.html 25 जनवरी 2018 dead समुद्र तल से इसकी ऊंचाई २६० मीटर है।Lalkuan http://en-in.topographic-map.com/places/Lalkuan-9400250/ 24 जनवरी 2018 https://web.archive.org/web/20180125020126/http://en-in.topographic-map.com/places/Lalkuan-9400250/ 25 जनवरी 2018 dead यह राष्ट्रीय राजमार्ग १०९ पर हल्द्वानी से १६ किलोमीटर, रुद्रपुर से २४ किलोमीटर, पंतनगर विमानक्षेत्र से ६ किलोमीटर तथा बरेली से ८० किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
जनसांख्यिकी
२०११ की जनगणना के अनुसार लालकुआँ की जनसंख्या ७,६४४ है जिसमें से ४,१९० पुरुष हैं जबकि ३,४५४ महिलाएं हैं।Lalkuan Population Census 2011 http://www.census2011.co.in/data/town/800338-lalkuan-uttarakhand.html 24 जनवरी 2018 https://web.archive.org/web/20180125134530/http://www.census2011.co.in/data/town/800338-lalkuan-uttarakhand.html 25 जनवरी 2018 dead ०-६ वर्ष की उम्र वाले बच्चों की संख्या १०१७ है जो कुल आबादी का १३.३०% है। नगर का लिंग अनुपात ८२४ महिलाएं प्रति १००० पुरुष है। नगर की साक्षरता दर ८३.०८% है। पुरुषों में साक्षरता लगभग ८८.७९% है जबकि महिलाओं में साक्षरता दर ७६.०५% है।
चित्र दीर्घा
इन्हें भी देखें
नैनीताल ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:उत्तराखण्ड के नगर
श्रेणी:नैनीताल जिला
श्रेणी:नैनीताल ज़िले के नगर