Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एंटनी (सन् 2000 में जन्मे फुटबॉल खिलाड़ी)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

एंटनी मैथियस डॉस सैंटोसExplained: Manchester United's Brazillian winger Antony's controversy https://www.business-standard.com/sports/football-news/explained-manchester-united-s-brazillian-winger-antony-s-controversy-123090601052_1.html business-standard.com 6 जुलाई 2024 Antony 2022.jpg एंटनी 2022 में मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए खेलते हुए। 2000 2 24 y उसास्को, ब्राज़ील 1.74 मीटरAntony: Overview https://www.premierleague.com/players/75381/Antony/overview Premier League 6 जुलाई 2024 24 अगस्त 2024 https://web.archive.org/web/20240824122029/https://www.premierleague.com/players/75381/Antony/overview dead राइट विंगर मैनचेस्टर यूनाइटेड 21 एंटनी मैथियस दोस सैंतोस (Antony Matheus dos Santos; प्रचलित नाम एंटनी) ब्राज़ील के एक पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी हैं जो प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड और ब्राज़ील की राष्ट्रीय टीम के लिए राइट विंगर के रूप में खेलते हैं। एंटनी ने क्लब साओ पाउलो के लिए अपनी पहली शुरुआत अकादमी स्नातक के रूप में की और 2018 में सीनियर क्लब के लिए अपना पदार्पण किया। वह 2020 की गर्मियों में अजाक्स में चले गए। यहाँ उन्होंने अपने दो सत्रों के दौरान दो एरेडिविसी खिताब और एक केएनवीबी कप जीता। नीदरलैंड में एंटनी के प्रदर्शन के कारण उन्हें 9.5 करोड़ यूरो के स्थानांतरण शुल्क पर मैनचेस्टर यूनाइटेड में शामिल किया गया, जो किसी एरेडिविसी खिलाड़ी के लिए भुगतान की गई सबसे अधिक राशि थी। एंटनी ने 2020 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में ब्राज़ील की अंडर-23 टीम के साथ स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद उन्होंने ब्राज़ील की सीनियर टीम में अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया और अक्टूबर 2021 में वेनेजुएला के खिलाफ गोल किया। एंटनी ने 2022 फीफा विश्व कप में ब्राज़ील का प्रतिनिधित्व किया था। क्लब करियर साओ पाउलो एंटनी ने कम उम्र में ही फुटबॉल खेलना शुरू कर दिया था। जल्द ही 2010 में साओ पाउलो द्वारा उन्हें 10 साल की उम्र में एक अनुबंध की पेशकश की गई और उन्हें उनकी युवा अकादमी में शामिल किया गया। अजाक्स 23 फरवरी 2020 को अजाक्स ने एंटनी को पांच साल के करार पर क्लब में शामिल किया। यह करारनामा 1 जुलाई 2020 से प्रभावी था। मैनचेस्टर यूनाइटेड 30 अगस्त 2022 को अजाक्स ने पुष्टि की कि वे एंटनी के स्थानांतरण के लिए मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ एक समझौते पर पहुंच गए हैं। दो दिन बाद एंटनी ने 9.5 करोड़ यूरो के स्थानांतरण शुल्क पर क्लब के साथ पांच साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किया। व्यक्तिगत जीवन 4 सितंबर 2023 को एंटनी को अपनी पूर्व प्रेमिका के खिलाफ घरेलू हिंसा के आरोपोंप्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड से मार-पीट पर नपा खिलाड़ी https://www.tv9hindi.com/webstories/sports/brazil-footballer-antony-in-trouble-after-over-ex-girlfriend-assault Tv9Hindi 6 जुलाई 2024 के बाद बोलीविया और पेरू के खिलाफ 2026 फीफा विश्व कप क्वालीफिकेशन मैचों के लिए ब्राजील की टीम से हटा दिया गया था।Manchester United winger Antony dropped from Brazil squad amid domestic violence allegations https://www.hindustantimes.com/sports/football/manchester-united-winger-antony-dropped-from-brazil-squad-amid-domestic-violence-allegations-101693913207405.html हिंदुस्तान टाइम्स 6 जुलाई 2024 सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ मैनचेस्टर यूनाइटेड एफसी वेबसाइट पर प्रोफाइल श्रेणी:2000 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:फुटबॉल खिलाड़ी श्रेणी:ब्राज़ील के खिलाड़ी श्रेणी:ब्राजील के फुटबॉल खिलाड़ी