Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ब्रेक के बाद

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ब्रेक के बाद ब्रेक के बाद पोस्टर.jpg पोस्टर दानिश असलम कुणाल कोहली दानिश असलमरेणुका कुंजरू इमरान ख़ानदीपिका पादुकोण विशाल-शेखर आंद्रे मेनेज़ेस आनंद सुबया कुणाल कोहली प्रोडक्शंसरिलायंस बिग पिक्चर्स २६ नवम्बर २०१० भारत हिन्दी 18 cBreak Ke Baad recovers production cost before release http://www.hindustantimes.com/Break-Ke-Baad-recovers-production-cost-before-release/Article1-631314.aspx हिन्दुस्तान टाइम्स 2010-11-28 https://web.archive.org/web/20111025051953/http://www.hindustantimes.com/Break-Ke-Baad-recovers-production-cost-before-release/Article1-631314.aspx 25 अक्तूबर 2011 live ब्रेक के बाद 2010 में बनी भारतीय हिन्दी फ़िल्म है जिसका निर्देशन दानिश असलम ने किया है व दीपिका पादुकोण और इमरान ख़ान ने मुख्य भूमिका निभाई है। फ़िल्म में शहना गोस्वामी और युधिष्टर उर्स भाई-बहन के रूप में व शर्मीला टेगोर, नविन निस्चोल और लिलेट दुबे सह-कलाकारों के रूप में है। कथानक अभय गुलाटी (इमरान खान) और आलिया खान (दीपिका पादुकोण) बचपन के दोस्त है। आलिया को हमेशा अभिनय पसंद था क्योंकि उसकी माँ भी एक अभिनेत्री है। उसके पिता उसे और उसकी माँ को छोड़ कर जा चुके है। अभय को खाना पकाना पसंद है पर उसके पिता चाहते हैं कि वह बिज़नस में अपना करियर संभाले। आखिर कार अभय और आलिया प्यार करने लगते हैं परन्तु आलिया शादी नहीं करना चाहती। आलिया के सामने ऑस्ट्रेलिया जा कर अभिनय के विद्यालय में सीखने का एक मौका आता है जिसे वह स्वीकार कर लेती है। वह ऑस्ट्रेलिया चली जाती है जहां उसे उसकी सख्त चची के साथ रहना पड़ता है। बाद में वह एक बंगले में रहने चले जाती है जहां कई नोजवान लड़के एक साथ सस्ते में रहते हैं। अभय परेशां होकर ऑस्ट्रेलिया आ जाता है जिससे आलिया परेशां हो जाती है क्योंकि उसे लगता है कि अभय को उस पर भरोसा नहीं है और दोनों अपना रिश्ता तोड़ लेते हैं। अभय और आलिया की माँ आयशा (शर्मीला टेगोर) आलिया के ग्रैजिएशन पर आते हैं। आलिया को एक फ़िल्म में काम करने की संधि मिलती है और वह फाट से करार पर अपनी माँ को बताए बिना हस्ताक्षर कर देती है, जिससे उसकी माँ को गुस्सा आ जाता है। जल्द ही अभय भी आलिया को खुदगर्ज होने के कारण छोड़ देता है। यह जान कर की वह उसे प्यार करती है, आलिया फ़िल्म छोड़ कर हवाईअड्डे की कोर दौड पड़ती है क्योंकि उसे उसका दोस्त बताता है कि अभय जल्द ही शादी करने वाला है। इस बात से चौंक कर की अभय ने उसे पहले अपनी शादी की बात क्यों नहीं बताई, आलिया उसके घर पहुँच जाती है जहां उसे अभय शादी के लिए तैयार हुआ मिलता है। आलिया उसे अपने फैसले पर पुनः विचार करने को कहती है और उसे शादी का प्रस्ताव उसी अंगूठी के साथ देती है जों अभय उसके लिए खरीदना चाहता था। वह उसके लिए अपने प्यार को काबुल करती है। अभय आलिया का पश्च्याताप और उसका प्यार देख कर उसे अपनी शादी का निमंत्रण पत्र दिखता है जिसपे दुल्हन की जगह आलिया का नाम लिखा होता है। दोनों खुश होकर शादी कर लेते हैं। फ़िल्म के अंत में दोनों शादीशुदा जोड़े को एक लड़की सारा पैदा होते हुए दिखाते हैं। पात्र इमरान ख़ान - अभय गुलाटी। दीपिका पादुकोण - आलिया खान। शर्मीला टेगोर - आयेशा खान। शहना गोस्वामी - नाडिया। युधिष्टर उर्स - सायरस। लिलेट दुबे - पम्मी बुआ। नविन निस्चोल - जीत गुलाटी। ज़िया वस्तानी - जवान आलिया। परजान दस्तूर - युवा अभय। नीलू कोहली - कमाल गुलाटी। संगीत गायक अधूरे विशाल ददलानी, अलिसा मेंडोसा अजब लहर विशाल ददलानी, नीरज श्रीधर धुप के मकान सा शेखर रवजिअनी, सुनिधी चौहान, कार्लिसा मोंटेरियो दूरियां भी है ज़रूरी विशाल ददलानी, मोनिका डोगरा मैन जियूँगा निखिल डिसूज़ा डोंट वरी अबाउट मी विशाल ददलानी अधूरे रीमिक्स विशाल ददलानी, अलिसा मेंडोसा धुप के मकान सा अकोस्टिक शेखर रवजिअनी, सुनिधी चौहान सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ अधिकृत वेबसाईट 1578261