411 REFERENCE · Wikipedia
संवैधानिक राजतंत्र
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|500px|thumb|#3355dd संपूर्ण राष्ट्रपति प्रणाली वाले देश #f0e847 अर्ध-अध्यक्षीय प्रणाली वाले देशों #66bb66 संसदीय गणराज्य जहां संसद कार्यकारी अध्यक्ष का चयन करती है #ff9a33 नाममात्र राष्ट्राध्यक्ष वाले संसदीय गणराज्य, जहां प्रधानमंत्री प्रमुख कार्यकारी है #e75353 संवैधानिक राजतंत्र: जहां पारंपरिक शासक एक जन-चयित प्रधानमंत्री के सलाह पर कार्य करता है #ee1af9 अर्ध-संवैधानिक राजतंत्र: जहां शासक के अलावा एक अन्य कार्याधिकारी शासन प्रशासन संभालता है, परंतु राजा को भी राजनीतिक अधिकार होते हैं #801a80 संपूर्ण राजतंत्र #aa6f33 एक-दलीय राज्य #b9b9b9 अस्पष्ट स्थिति: अनंतिम सरकार अथवा पूर्णतः अलग शासन प्रणाली
संवैधानिक राजशाही, किसी राज्य की उस शासन-प्रणाली को कहते हैं जिसमें सर्वोच्च शासक राजा तो होता है लेकिन उसकी शक्तियाँ किसी संविधान या क़ानून द्वारा सीमित होती हैं, यानि वह अपनी मनमानी से राज नहीं कर सकता। राजा को बांधने वाला क़ानून लिखित या अलिखित हो सकता है। ब्रिटेन और जापान ऐसी संवैधानिक राजशाहीयों के उदाहरण हैं। ऐसे अधिकतर देशों में राजनैतिक शक्तियाँ अक्सर किसी नागरिकों द्वारा चुनी हुई संसद के अधीन होती हैं, इसलिये इन्हें कभी-कभी संसदीय राजशाही भी कहा जाता है।Orr, Campbell, ed. (2002), Queenship in Britain, 1660-1837: Royal Patronage, Court Culture, and Dynastic Politics (illustrated ed.), Manchester University Press, p. 3, ISBN 9780719057694Schmitt, Carl (2008) [1928], Seitzer, Jeffrey (translator), ed., Constitutional Theory (illustrated ed.), Duke University Press, pp. 313–314, ISBN 9780822340119
ज्यादातर देशों में राजशाही संवैधानिक हैं लेकिन कुछ देशों में शासन तरह से निरंकुशता या राजतन्त्र है. ऐसे देशों के नाम हैं; स्वाज़ीलैंड (पूर्ण राजतन्त्र), ओमान (पूर्ण राजतन्त्र), दारुस्सलाम (पूर्ण राजतन्त्र), सऊदी अरब (पूर्ण धर्मतन्त्र), वेटिकन (पूर्ण धर्मतन्त्र), कतर (मिश्रित शासन), यूएई (मिश्रित शासन) और बहरीन (मिश्रित शासन)। वर्तमान में, लगभग 44 देशों में राज्य के प्रमुख के रूप में एक सम्राट है. इन 44 राजाओं में शामिल हैं; 3 अफ्रीका में , 6 ओशिनिया में ,10 उत्तरी अमेरिका में ,12 यूरोप में और 13 एशिया में हैं।https://www.jagranjosh.com/general-knowledge/monarchy-countries-list-in-hindi-1575626754-2
अनुयायी देश
thumb|center|550px|इस नक़्शे में विश्व के वे देश हैं जिनमें संवैधानिक राजशाही है
इन्हें भी देखें
संविधान
पूर्ण राजशाही
संसदीय गणराज्य
राष्ट्रपति प्रणाली
अर्ध-राष्ट्रपति प्रणाली
गौरवशाली क्रांति
सन्दर्भ
श्रेणी:सरकार के रूप
श्रेणी:शासन प्रणाली