411 REFERENCE · Wikipedia
बेई नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|मोती नदी मंडल का नक़्शा, जिसमें बेई नदी (Bei) देखी जा सकती है
thumb|230px|बेई नदी पर बाईमियाओ पुल
बेई नदी या बेई जिआंग (北江, बेई जिआंग; Bei River) दक्षिणी चीन की एक नदी है जो प्रसिद्ध मोती नदी की उत्तरी उपनदी है। चीनी भाषा में 'बेई' (北, Bei) का मतलब 'उत्तरी' और 'जिआंग' (江, Jiang) का मतलब 'नदी' होता है। यह उत्तरी गुआंगदोंग प्रांत में एक ६३ किमी लम्बी नदी है जो मोती नदीमुख मंडल में पहुँचकर अपना पानी दक्षिण चीन सागर में भेज देती है। मोती नदी की अन्य दो मुख्य उपनदियाँ शी नदी (Xi River, यानि 'पश्चिमी नदी') और दोंग नदी (Dong River, यानि 'पूर्वी नदी') हैं।The Pan-Pearl River Delta: an emerging regional economy in a globalizing China, Yue-man Yeung, Jianfa Shen, Chinese University Press, 2008, ISBN 978-962-996-376-7, ... The Pearl River is formed by the confluence of three tributary rivers — the Xijiang, Beijiang, and Dongjiang ...
इन्हें भी देखें
मोती नदी
गुआंगदोंग
शी नदी
सन्दर्भ
2
श्रेणी:मोती नदी (चीन)
श्रेणी:चीन की नदियाँ