411 REFERENCE · Wikipedia
जकरेम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जकरेम (या जैकरेम) भारत के पूर्वोत्तर राज्य मेघालय की राजधानी शिलांग से ६४ किमी दूर मावकिर्वाट ब्लॉक स्थित एक ग्राम है। यह अपने गर्म जल के सोतों के लिये जाना जाता है। यहां मेघालय में अन्य पर्यटक स्थलों की तरह घनी आबादी नहीं मिलती है। इस क्षेत्र में गर्म गन्धक के पानी के सोते हैं, जो झरने के रूप में जमीन से फ़ूटते हैं।http://megtourism.gov.in/jakrem.html जकरेम: पर्यटन विभाग, मेघालय सरकार [’Jakrem: Department of Tourism, Government of Meghalaya’] megtourism.gov.in en https://web.archive.org/web/20180918061054/http://megtourism.gov.in/jakrem.html 18 सितंबर 2018 2018-09-16 dead इन सुंदर गर्म झरनों में पानी को उपचारात्मक औषधीय गुणों का समावेश बताया जाता है। अधिकांश पर्यटकों द्वारा अच्छे स्वास्थ्य के लिए गर्म स्नान के रूप में उपयोग किया जाता है।http://www.holidayiq.com/Jakrem-Shillong-Sightseeing-548-985.html Jakrem Village in Shillong - Video Reviews, Photos, History HolidayIQ HolidayIQ.com www.holidayiq.com 2018-09-16 https://web.archive.org/web/20180916060219/http://www.holidayiq.com/Jakrem-Shillong-Sightseeing-548-985.html 16 सितंबर 2018 dead
जैकरेम समय के साथ साथ एक स्वास्थ्य रिसॉर्ट के रूप में प्रसिद्ध होता जा रहा है।
आवागमन
यह शिलांग से अधिक दूर स्थित नहीं है माकिरवाट-शिलांग सड़क मार्ग द्वारा यहां से पहुंचा जा सकता है।http://www.holidayiq.com/Jakrem-Shillong-Sightseeing-548-985.html Jakrem Village in Shillong - Video Reviews, Photos, History HolidayIQ HolidayIQ.com www.holidayiq.com 2018-09-16 https://web.archive.org/web/20180916060219/http://www.holidayiq.com/Jakrem-Shillong-Sightseeing-548-985.html 16 सितंबर 2018 dead इसके लिये टैक्सी या बस ले सकते हैं और जैकरेम पहुंच सकते हैं। यह मावकिर्वाट से १० किमी और जिला मुख्यालय नोंग्स्टोइन से ५० किमी दूर है।
जैकरेम के रास्ते में कई गांवों में रुक सकते हैं और मार्ग में मेघालयी व्यंजन भोजन भी ले सकते हैं।
जनसांख्यिकी
यहां की जनसंख्या २००१ की जनगणना के अनुसार २,९७४ है।https://villageinfo.in/meghalaya/west-khasi-hills/mawkyrwat/jakrem-a-b.html Jakrem A B Village in Mawkyrwat (West Khasi Hills) Meghalaya villageinfo.in villageinfo.in 2018-09-16 यहां कुल ५०१ परिवार रहते हैं और लिंगानुपात ९९३ है।https://www.censusindia.co.in/villages/jakrem-a-b-population-west-khasi-hills-meghalaya-277391 Jakrem A & B Village Population, Caste - Mawkyrwat West Khasi Hills, Meghalaya - Census India www.censusindia.co.in en-US 2018-09-16 https://web.archive.org/web/20180916060000/https://www.censusindia.co.in/villages/jakrem-a-b-population-west-khasi-hills-meghalaya-277391 16 सितंबर 2018 dead
कुलपुरुषमहिलाएंबालक642321321साक्षरता86.06%86.85%85.27%अनुसूचित जाति000अनुसूचित जनजाति2,9651,4881,477असाक्षर967475492
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:मेघालय के गाँव
श्रेणी:मेघालय के जलप्रपात
श्रेणी:पश्चिम खासी हिल्स जिला