411 REFERENCE · Wikipedia
नवागढ़
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नवागढ़ Nawagarh नवागढ़ India Chhattisgarh 21.907 81.608 inline, title छत्तीसगढ़ में स्थिति ज़िला बेमेतरा ज़िला प्रान्त छत्तीसगढ़ देश 10541 2011 भाषा प्रचलित हिन्दी, छत्तीसगढ़ी भामस +5:30
नवागढ़ (Nawagarh) भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के बेमेतरा ज़िले में स्थित एक नगर है।"Inde du Nord - Madhya Pradesh et Chhattisgarh https://web.archive.org/web/20190703183559/https://books.google.com/books?id=X6XNCwAAQBAJ 3 जुलाई 2019 ," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172"Pratiyogita Darpan https://web.archive.org/web/20190702180520/https://books.google.com/books?id=7egDAAAAMBAJ 2 जुलाई 2019 ," July 2007
विवरण
पहले यह अवभाजित दुर्ग जिले में था। यह दुर्ग से इसकी दूरी करीब 100 कि०मी० और बेमेतरा से 25 कि०मी० है। यह मुंगेली व बेमेतरा जिले के ठीक मध्य में स्थित है। मंदिरों की नगरी कहा जाने वाला नवागढ़ अपने आप में पुरातात्विक इतिहास संजोए है। कल्चुरी राजाओं के 36 गढ़ों में से एक गढ़ के रूप में नवागढ़ आज भी प्रतिष्टित है। जहाँ राजा के द्वारा निर्माण करायी हुई बावड़ी आज भी बावली पारा में विद्यमान है, जिसमें अत्यधिक पानी होने के कारण लोहे के दरवाजे से बंद कर दिया गया है, जो पहले पुरे नगर में जल का स्रोत हुआ करता था। यहाँ समय-समय पर अनेक प्राचीन अवशेष मिलते हैं, जो इसकी पुरातात्विक महत्त्व को प्रदर्शित करता है। नवागढ़ और उसके आसपास उपजाऊ भूमि है। लेकिन सिंचाई का साधन नहीं होने के कारण कृषि उन्नत नहीं है। श्री शमी गणेश का विश्व का एक मात्र प्रसिद्ध मन्दिर नवागढ़ की शोभा को चार चाँद लगाता है। इस मन्दिर की रचना तांत्रिक विधि द्वारा की गयी है। इसके अतिरिक्त यहाँ पर बहुत प्राचीन तालाब है,यहाँ तालाबो की बहुत संख्या है|
इन्हें भी देखें
बेमेतरा ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:बेमेतरा ज़िला
श्रेणी:छत्तीसगढ़ के नगर
श्रेणी:बेमेतरा ज़िले के नगर