411 REFERENCE · Wikipedia
अनुभूति (पत्रिका)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अनुभूति कविताओं की हिंदी जाल-पत्रिका है। इसका पहला अंक १ जनवरी २००१ को प्रकाशित हुआ था। महीने में इसके चार अंक पहली, ९वीं, १६वीं और २४वीं तारीख को प्रकाशित होते हैं। 1 जनवरी 2008 से यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को प्रकाशित होती है। इसमें प्राचीन कवियों की कविताओं के स्तंभ का नाम 'गौरवग्राम' है और उभरते हुए कवियों की कविताओं को 'नई हवा' में रखा गया है। इसमें दोहे, गज़ल, हाइकु, मुक्तक आदि विधाओं के लिए अलग स्तंभ तो हैं ही, प्रवासी कवियों के लिए दिशांतर नाम का भी एक स्तंभ है। विभिन्न विषयों पर कविताओं को संकलित करने का भी काम यहां किया गया है जिसे संकलन के अंतर्गत रखा गया है। पत्रिका से संबंधित 'अनुभूति हिंदी' नाम का एक याहू गुट है जहां कविताओं की कार्यशालाओं में कोई भी भाग ले सकता है।
यह अभिव्यक्ति की सहयोगी पत्रिका है।
इन्हें भी देखें
जाल पत्रिकाओं की सूची
अंतर्जाल (internet) का इतिहास
इलेक्ट्रानिक पत्रिका
बाहरी कड़ियाँ
'अनुभूति' का आधिकारिक जालस्थल
श्रेणी:हिन्दी
श्रेणी:हिन्दी पत्रिकाएँ
श्रेणी:साहित्यिक पत्रिकाएँ
श्रेणी:साहित्य
श्रेणी:अंतरजाल
श्रेणी:जाल-पत्रिका