Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अमेरिकी राज्य

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अमेरिकी राज्य कॉमनवेल्थ (चार राज्यों में) 330px संघबद्ध राज्य संयुक्त राज्य अमेरिका 50 585,501 (वायोमिंग) – 39,250,017 (कैलीफोर्निया)Population by State http://www.census.gov/search-results.html?q=population&page=1&stateGeo=none&searchtype=web&cssp=SERP January 21, 2017 https://web.archive.org/web/20170121144736/http://www.census.gov/search-results.html?q=population&page=1&stateGeo=none&searchtype=web&cssp=SERP 21 जनवरी 2017 live 1214 sqmi (रोड आइलैण्ड) – 663268 sqmi (अलास्का)United States Summary: 2000 http://www.census.gov/prod/cen2000/phc3-us-pt1.pdf U.S. Census 2000 U. S. Census Bureau September 15, 2013 April 2004 https://www.webcitation.org/682rFnbd8?url=http://www.census.gov/prod/cen2000/phc3-us-pt1.pdf 30 मई 2012 live राज्य की सरकारें काउण्टी (या इसके समतुल्य) अमेरिकी राज्य संयुक्त राज्य अमेरिका के घटक एक राजनीतिक इकाई है। कुल मिलाकर 50 राज्य हैं जो एक-दूसरे के साथ मिलकर बंधे हुए हैं। प्रत्येक राज्य एक परिभाषित भौगोलिक क्षेत्र के ऊपर प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र रखता है और संयुक्त राज्य संघीय सरकार के साथ अपनी संप्रभुता को साझा करता है। प्रत्येक राज्य और संघीय सरकार के बीच साझा संप्रभुता के कारण अमेरिका के लोग संघीय सरकार और वे राज्य जिसमें वे रहते हैं, दोनों के नागरिक हैं। राज्य नागरिकता और निवास में लचीलापन हैं और राज्यों के बीच आवागमन के लिए कोई भी सरकारी मंजूरी आवश्यक नहीं है। चार राज्य अपने पूर्ण अधिकारिक नामों में राज्य के बजाय राष्ट्रमंडल शब्द का उपयोग करते हैं। राज्यों को काउंटियों या काउंटी-समकक्ष में विभाजित किया गया है। जिसे कुछ स्थानीय सरकारी अधिकार सौंपें जाते है। काउंटी या काउंटी-समतुल्य संरचना हर राज्य में व्यापक रूप से बदलती हैं। राज्य सरकारों को अपने व्यक्तिगत संविधानों के माध्यम से लोगों (प्रत्येक संबंधित राज्य) द्वारा सत्ता आवंटित की जाती हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान के तहत राज्यों के पास कई शक्तियां और अधिकार हैं; विशेषकर संविधान संशोधन को अनुमोदन देना। ऐतिहासिक रूप से, स्थानीय कानून प्रवर्तन, सार्वजनिक शिक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य, अंतर्निहित वाणिज्यों का विनियमन और स्थानीय परिवहन एव अवसंरचना के कार्यों को मुख्य रूप से राज्य की बुनियादी जिम्मेदारियों में से एक माना जाता है। समय के साथ सामान्य प्रवृत्ति केन्द्रीकरण और निगमन की ओर रही है और अब संघीय सरकार पहले की तुलना में बहुत बड़ी भूमिका राज्य के संचालन में निभा रही है। राज्यों के अधिकार पर एक सतत बहस चल रही है जो संघीय सरकार और व्यक्तियों के अधिकार के संबंध में राज्यों की शक्तियों और संप्रभुता की सीमा और प्रकृति से संबंधित है। संघीय कांग्रेस में राज्यों और उनके निवासियों का प्रतिनिधित्व किया जाता है। अमेरिकी कांग्रेस में द्विसदनीयता प्रणाली के तहत दो सदन होते हैं: सीनेट और हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव। प्रत्येक राज्य का सीनेट में दो सीनेटरों द्वारा प्रतिनिधित्व किया जाता है और हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव में कम से कम एक प्रतिनिधि द्वारा। प्रत्येक राज्य निर्वाचक मण्डल में वोट करने के लिए कई मतदाताओं का चयन करने का भी हकदार है, जो कि संयुक्त राज्य के राष्ट्रपति का चुनाव करता है। संघ में नए राज्यों को स्वीकार करने का अधिकार संविधान ने कांग्रेस को प्रदान किया है। 1776 में संयुक्त राज्य की स्थापना के बाद से राज्यों की संख्या मूल 13 से बढ़कर 50 हो गई है। अलास्का और हवाई जिन्हें 1959 में स्वीकार किया गया था, सबसे नए राज्य हैं। संविधान इस बात पर खामोश है कि क्या राज्यों के पास संघ से निकलने (अलग होना) की शक्ति है। गृह युद्ध के तुरंत बाद, अमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने यह माना कि कोई राज्य एकतरफा निर्णय लेकर ऐसा नहीं कर सकता। संयुक्त राज्य अमेरिका : संयुक्त राज्य अमेरिका के कुल 50 राज्य हैl इस राज्य की राजधानी वाशिंगटन डीसी हैl वर्तमान राष्ट्रपति ट्रंप है सारे 50 राज्य अंग्रेजी वर्णमाला में क्रमबद्ध:- 17em अलाबामा अलास्का एरिजोना आर्कन्सा कैलीफोर्निया कॉलोराडो कनेक्टिकट डेलावेयर फ्लोरिडा जॉर्जिया हवाई इडाहो इलिनॉय इंडियाना आयोवा केन्सास केन्टकी लूइसियाना मेन मैरीलैंड मासेचुसेट्स मिशिगन मिनेसोटा मिसीसिपी मिज़ूरी मोन्टाना नेब्रास्का नेवाडा न्यू हेम्पशायर न्यू जर्सी न्यू मेक्सिको न्यूयॉर्क नॉर्थ कैरोलीना नॉर्थ डकोटा ओहायो ओक्लाहोमा ओरेगान पेनसिलवेनिया रोड आइलैण्ड साउथ कैरोलीना साउथ डेकोटा टेनेसी टेक्सस यूटा वरमॉण्ट वर्जीनिया वॉशिंगटन वेस्ट वर्जिनिया विस्कॉन्सिन वायोमिंग इन्हें भी देखें संयुक्त राज्य जनगणना ब्यूरो संयुक्त राज्य अमेरिका के वीजा अमेरिका में राज्य https://web.archive.org/web/20230826050726/https://scoophindi.com/america-me-kitne-rajya-hai/ 26 अगस्त 2023     सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य