411 REFERENCE · Wikipedia
भेंगेपन की शल्यचिकित्सा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
स्ट्रैबिस्मस सर्जरी (इसके अलावा: एक्स्ट्रा ओक्यूलर मसल सर्जरी, नेत्र मांसपेशीय शल्य चिकित्सा, या नेत्र संरक्षण शल्यचिकित्सा) वह शल्यक्रिया है जो एक्स्ट्रा ओक्यूलर मांसपेशियों पर की जाती है ताकि भेंगापन, आँखों का गलत संरेखण ठीक किया जा सके। प्रत्येक वर्ष लगभग 1.2 मिलियन शल्यक्रियाओं के साथ, संयुक्त राज्य अमेरिका में एक्सट्राओक्यूलर मसल सर्जरी आंख की तीसरी सबसे आम शल्यक्रिया है।http://www.nystagmus.org/doc/conf2005/Hertle%20Presentation%20Handout.doc Eye Muscle Surgery and Infantile Nystagmus Syndrome Hertle, Richard American Nystagmus Network Microsoft Word document 2006-10-10 https://web.archive.org/web/20160818135145/http://www.nystagmus.org/doc/conf2005/Hertle%20Presentation%20Handout.doc 18 अगस्त 2016 dead ज्ञात इतिहास में सबसे पुरानी सफल स्ट्रैबिस्मस/भेंगेपन की शल्यक्रिया 26 अक्टूबर 1839 को जोहान फ्रेडरिक डेफेनबाख द्वारा 7 वर्षीय भेंगे बच्चे पर की गयी थी; इससे पहले कुछ अन्य प्रयास 1818 में बाल्टिमोर के विलियम गिब्सन, सामान्य शल्यचिकित्सक और मेरीलैंड विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर, द्वारा किये गए थे।Gunter K. von Noorden: Binocular Vision and Ocular Motility: Theory and management of strabismus, Chapter 26: Principles of Surgical Treatment https://web.archive.org/web/20140413154747/http://telemedicine.orbis.org/bins/content_page.asp?cid=1-2193-2366 13 अप्रैल 2014 , telemedicine.orbis.org
कुछ एक्स्ट्राओक्यूलर मांसपेशी तंतुओं को काटकर स्ट्रैबिस्मस/तिर्यक दृष्टि/भेंगेपन का इलाज करने का विचार 1837 में न्यूयॉर्क के नेत्ररोग विशेषज्ञ जॉन स्कडर द्वारा अमेरिकी समाचार पत्रों में प्रकाशित किया गया था।Leffler CT, Schwartz SG, Le JQ 2017 American Insight into Strabismus Surgery before 1838 Ophthalmology and Eye Diseases 9 1179172117729367 10.1177/1179172117729367 5598791 28932129
प्रकार
दाएँ|अंगूठाकार|300x300पिक्सेल| मेडिकल रेक्टस मांसपेशी को निकालना
आँख की मांसपेशी की सर्जरी आमतौर पर स्ट्रैबिस्मस/भेंगेपन को ठीक करती है और इसमें निम्नलिखित शामिल हैं:http://www.surgeryencyclopedia.com/Ce-Fi/Eye-Muscle-Surgery.html Surgery Encyclopedia - Eye Muscle Surgery 15 अप्रैल 2020 https://web.archive.org/web/20200127132052/https://www.surgeryencyclopedia.com/Ce-Fi/Eye-Muscle-Surgery.html 27 जनवरी 2020 dead Strabismus Surgery
ढीला / पकड़ कमजोर करने वाली प्रक्रियाएं
निकासी/रिसेशन में मांसपेशी के अंतिम छोर (अस्थि या भीतरी हिस्से से जोड़ने वाले छोर) को इसके मूल की ओर ले जाना शामिल है।
मायक्टोमी
मायोटोमी
टेनेक्टोमी
टेनोटोमी
कसने / मजबूत करने वाली प्रक्रियाएं
उच्छेदन (रीसेक्शन) में आंख की मांसपेशियों में से किसी एक को अलग करना, मांसपेशियों के कतिपय भाग को मांसपेशियों के दूरस्थ छोर से हटाना और मांसपेशी को आंख से फिर से जोड़ना शामिल है।http://strabismus.com/surgery.html Strabismus.com - Strabismus Surgery 15 अप्रैल 2020 https://web.archive.org/web/20200127132056/http://strabismus.com/surgery.html 27 जनवरी 2020 dead
टकिंग/भीतर दबाना
एडवांसमेंट (अग्र वृद्धि) आँख की माँसपेशी को नेत्रगोलक पर इसके जोड़ के मूल स्थान से हटाकर अधिक आगे की स्थिति पर जोड़ना होता है।
स्थानांतरण (ट्रांसपोजिशन) / पुनर्स्थापना (रिपोजिशनिंग) प्रक्रियायें
समायोज्य टांका शल्यक्रिया (एडजस्टेबल सूचर सर्जरी) वह प्रक्रिया है जिसमें सिलाई के माध्यम से एक्स्ट्राओक्यूलर मांसपेशी को फिर से जोड़ा जाता है, और टाँके को पहले शल्यक्रिया दिवस को छोटा या बड़ा किया जा सकता है ताकि बेहतर नेत्र (ओक्यूलर) संरेखण प्राप्त किया जा सके।Parikh RK Leffler CT July 2013 Loop suture technique for optional adjustment in strabismus surgery Middle East African Journal of Ophthalmology 20 3 225–228 10.4103/0974-9233.114797 3757632 24014986
स्ट्रैबिस्मस सर्जरी (भेंगेपन की शल्यक्रिया ) एक दिन की प्रक्रिया है। मरीज को मात्र कुछ घंटे अस्पताल में बिताने पड़ते हैं, और शल्यक्रिया पूर्व तैयारी भी अधिक श्रम व समय नहीं लेती। शल्यक्रिया की औसत अवधि परिवर्तनशील है, और प्रत्येक क्रिया में अलग-अलग समय लग सकता है। शल्यक्रिया के बाद, रोगी को कुछ पीड़ा और और लालिमा होना आम है। पुनः शल्यक्रिया के मामलों में, सामान्यतया अधिक दर्द होता है। मांसपेशियों का उच्छेदन निकासी/रिसेशन की तुलना में शल्यक्रिया पश्चात् अधिक पीड़ा देता है। इसमें लाली आना ज्यादा देर तक रहता है और शल्यक्रिया पश्चात् शुरूआती समय में उल्टी की शिकायत हो सकती है।
शल्यचिकित्सक रोगी को आँखें ढंकने के लिए एक आवरण प्रदान करता है जो प्रकाश को प्रवेश करने से रोकता है। मरीजों को यह आवरण जरूर इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि आँखों को उद्दीपन (जैसे, प्रकाश, आँखों को घुमाना) असुविधाजनक हो सकता है।
परिणाम
संरेखण और कार्यकारी परिवर्तन
अत्यधिक एवं न्यून सुधार: शल्यक्रिया के परिणामस्वरूप नेत्र पूरी तरह से (ऑर्थोफ़ोरिया) या लगभग संरेखित हो सकते हैं, या हो सकता है कि सुधार/बदलाव जरुरत से ज्यादा या कम हुआ हो, और इसलिए आगे और उपचार अथवा शल्यक्रिया की जरुरत पड़े। यदि रोगी को शल्यक्रिया के पश्चात् कुछ हद तक द्विनेत्रीय संलयन की प्राप्ति हो जाती है तो उम्मीद की जा सकती है कि आँखें लम्बे समय तक संरेखित रहेंगी, यदि संलयन बिलकुल नहीं हो पाता तो यह संभावना कम होती है। शिशु एसोट्रोपिया के मरीजों पर हुए एक अध्ययन में जहाँ मरीजों को शल्यक्रिया के छ माह बाद या तो समान आकार न्यून-कोण एसोट्रोपिया (8 डाईओप्टर्स) था या न्यूनकोण एक्सोट्रोपिया था, यह पाया गया कि जिन्हें न्यूनकोण एसोट्रोपिया था उनमें न्यूनकोण एक्सोट्रोपिया वाले रोगियों के मुकाबले पाँच वर्ष पश्चात संरेखित नेत्रों की संभावना अधिक थी।Kushner BJ1 Fisher M 1996 Is alignment within 8 prism diopters of orthotropia a successful outcome for infantile esotropia surgery? Arch Ophthalmol 114 2 176–180 10.1001/archopht.1996.01100130170010 8573021 इस बात के कुछ प्रायोगिक/अनिश्चित सबूत हैं कि अगर शिशु एसोट्रोपिया के रोगी का शल्यचिकित्सीय उपचार जल्दी शुरू किया जाता है, तो रोगी बेहतर द्विनेत्री दृष्टि प्राप्त कर पाते हैं। (देखें: शिशु एसोट्रोपिया )।
अन्य विचलन: अलम्बवत मांसपेशियों के विकारों के मामले में स्ट्रैबिस्मस सर्जरी के परिणामस्वरूप आंखों का संरेखण बिगड़ा हुआ बना रह सकता है। सबसे पहले, वियोजित ऊर्ध्व विचलन आ सकता है। ऐसे संकेत-साक्ष्य मिले हैं कि यदि बच्चे की शल्यचिकित्सा बहुत ही छोटी उम्र में करा दी जाती है तो इस विचलन की तीक्ष्णता कम हो सकती है।Yagasaki T. Yokoyama Y. O. Maeda M. Jul 2011 Influence of timing of initial surgery for infantile esotropia on the severity of dissociated vertical deviation Jpn J Ophthalmol 55 4 383–388 10.1007/s10384-011-0043-1 21647566 दूसरा, स्ट्रैबिस्मस सर्जरी के परिणामस्वरूप सब्जेक्टिव और ऑब्जेक्टिव साइक्लोडेविएशन (विचलन) हो सकते हैं, संभवतः साइक्लोट्रोपिया और घूर्णी द्वि दृष्टि (साइक्लोडिपोपिया) हो सकते हैं, यदि दृश्य प्रणाली इसकी भरपाई नहीं कर पाए।See section "Discussion" in: Pradeep Sharma S. Thanikachalam Sachin Kedar Rahul Bhola January–February 2008 Evaluation of subjective and objective cyclodeviation following oblique muscle weakening procedures Indian Journal of Ophthalmology 56 39–43 10.4103/0301-4738.37594 2636065 18158402 http://www.iovs.org/content/38/2/405.short Investigations on subjective and objective cyclorotatory changes after inferior oblique muscle recession. H. D. Schworm February 1997 Investigative Ophthalmology & Visual Science S. Eithoff 2 38 405–412 M. Schaumberger K. P. Boergen 15 अप्रैल 2020 https://archive.today/20130721185233/http://www.iovs.org/content/38/2/405.short 21 जुलाई 2013 dead
शुद्ध क्षैतिज रेक्टस मांसपेशीय शल्यचिकित्सा के लिए, यह ज्ञात है कि ऊर्ध्वाधर विचलन, ए और वी पैटर्न और साइक्लोट्रोपिया का पूर्वानुमान किया जा सकता है या कुछ सर्जिकल सावधानियां बरत कर उनसे बचा जा सकता है।Khawam E. Jaroudi M. Abdulaal M. Massoud V. Alameddine R. Maalouf F. 2013 Major review: Management of strabismus vertical deviations, A- and V-patterns and cyclotropia occurring after horizontal rectus muscle urgery with or without Oblique Muscle Surgery Binocul Vis Strabolog Q Simms Romano 28 3 181–192 24063512
व्यावहारिक विचार-विवेचना: स्ट्रैबिस्मस सर्जरी में बहुधा मिलने वाला एक परिणाम निरंतर/क्रमगत माइक्रोट्रोपिया है (इसे मोनोफिक्सेशन सिंड्रोम के नाम से भी जाना जाता है)।Guthrie ME Wright KW September 2001 Congenital esotropia Ophthalmol Clin North Am 14 3 419–24, viii 10.1016/S0896-1549(05)70239-X 11705141
कार्यात्मक सुधार और आगे के लाभ: बड़े लंबे समय तक यह माना जाता रहा था कि लंबे समय से भेंगेपन से ग्रसित वयस्क रोगी केवल सौदर्य सुधार प्राप्त कर सकते हैं; हाल के वर्षों में ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें इस प्रकार के रोगियों में संवेदी संलयन हुआ है, बशर्ते कि शल्यक्रिया-पश्चात चालन संरेखण बहुत अधिक हो।Edelman PM 2010 Functional benefits of adult strabismus surgery Am Orthopt J 60 43–47 10.3368/aoj.60.1.43 21061883 शल्यक्रिया पूर्व अन्दर की ओर भेंगेपन के मामले में शल्यक्रिया द्वारा सुधार किये जाने पर रोगी का द्विनेत्री दृश्य क्षेत्र बढ़ जाता है, और इससे उसकी परिधीय दृष्टि में सुधार होता है। इसके अलावा, नेत्रीय संरेखण की बहाली से रोगी को मनोवैज्ञानिक-सामाजिक और आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकते हैं (यह भी देखें: स्ट्रैबिस्मस के मनोसामाजिक प्रभाव) )।
जटिलताएं
शल्यचिकित्सा के बाद पहले कुछ हफ्तों में अक्सर डिप्लोपिया हो जाता है।
शल्यचिकित्सा के बाद शायद ही कभी या बहुत कम होने वाली जटिलताओं में शामिल हैं: नेत्र संक्रमण, स्कलेलर वेध के मामले में रक्तस्राव, मांसपेशियों में खराबी या टूट, या दृष्टि की हानि।
नेत्र माँसपेशी शल्यचिकित्सा से निशान/स्कारिंग (फाइब्रोसिस) बन जाता है; यदि निशान हो, तो इसे आंख के सफेद हिस्से पर उभरे और लाल ऊतक के रूप में देखा जा सकता है। सर्जरी के दौरान माईटोमाइसिन सी के उपयोग से फाइब्रोसिस को कम किया जा सकता है। Kersey J. P. Vivian A. J. Jul–Sep 2008 Mitomycin and amniotic membrane: a new method of reducing adhesions and fibrosis in strabismus surgery Strabismus 16 116–118 10.1080/09273970802405493 18788060
एक अपेक्षाकृत नई विधि में जो मुख्य रूप से स्विस नेत्र-रोग विशेषज्ञडैनियल मोजोन द्वारा तैयार की गई है, मिनिमली इनवेसिव स्ट्रैबिस्मस सर्जरी (MISS)Mojon DS: Minimally invasive strabismus surgery. In: Eye. (Lond). 29, 2015, S. 225–233. Mojon DS: Comparison of a new, minimally invasive strabismus surgery technique with the usual limbal approach for rectus muscle recession and plication. In: Br J Ophthalmol. 91, 2007: 76–82. है जिसमें जटिलताओं के जोखिम को कम करने और शीघ्रतर द्राश्यिक सामान्यीकरण व घाव भरने की संभावित क्षमता है। ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप का इस्तेमाल करते हुए, नेत्र-श्लेष्मला में पारंपरिक शल्यचिकित्सा की तुलना में छोटे चीरे लगाये जाते हैं। 2017 में प्रकाशित एक अध्ययन बतलाता है कि MISS विधि से शल्यचिकित्सा कराने वाले लोगों में दीर्घावधि परिणाम पारंपरिक विधि जैसे ही थे, लेकिन MISS के बाद शल्यक्रिया पश्चात नेत्रश्लेष्मलाशोथ और पलकों में सूजन की शिकायत व जटिलताएं कम पायी गयी।Gupta P, Dadeya S, Kamlesh, Bhambhawani V: Comparison of Minimally Invasive Strabismus Surgery (MISS) and Conventional Strabismus Surgery Using the Limbal ApproachJ Pediatr Ophthalmol Strabismus. 2017;54:208-215.. MISS का उपयोग सभी प्रकार की भेंगेपन की शल्यक्रियाओं को करने के लिए किया जा सकता है, जैसे रेक्टस मांसपेशी निकासी, उच्छेदन, स्थानांतरण, प्रवलन और यहाँ तक कि सीमित गतिशीलता के मामले में भी। Asproudis I, Kozeis N, Katsanos A, Jain S, Tranos PG, Konstas AG : A Review of Minimally Invasive Strabismus Surgery (MISS): Is This the Way Forward? Adv Ther. 2017;34:826-833.
बहुत कम मामलों में, भेंगेपन की शल्यचिकित्सा के दौरान ऑक्युलोकार्डियाक रिफ्लेक्स के कारण जीवन को खतरा उत्पन्न कर देने वाली जटिलताएं आ सकती हैं।September 2018
यह भी देखें
Eye surgery
Orthoptist
Stereopsis recovery
संदर्भ
आगे की पढाई
Wright Kenneth W. Thompson Lisa S. Strube Yi Ning Coats David K. August 2014 Novel strabismus surgical techniques—not the standard stuff Journal of American Association for Pediatric Ophthalmology and Strabismus (JAAPOS) 18 e47 10.1016/j.jaapos.2014.07.152 4
Kushner Burton J. 2014 The Benefits, Risks, and Efficacy of Strabismus Surgery in Adults https://semanticscholar.org/paper/161413825a5c0e39fa6541115aaff76bb4ef7850 Optometry and Vision Science 91 5 e102–e109 10.1097/OPX.0000000000000248 1040-5488 24739461
Engel JM September 2012 Adjustable sutures: an update Current Opinion in Ophthalmology 23 5 373–6 10.1097/ICU.0b013e3283567321 22871879
बाहरी कड़ियाँ
Strabismus Surgery, Horizontal on EyeWiki from the American Academy of Ophthalmology
Strabismus Surgery Complications on EyeWiki from the American Academy of Ophthalmology