Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पुकार (2000 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पुकार पुकार.jpg पुकार का पोस्टर सुरिन्द्र कपूर बोनी कपूर भारत शाह राजकुमार संतोषी ए॰ आर॰ रहमान अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, नम्रता शिरोडकर, ओम पुरी, डैनी डेन्जोंगपा राजकुमार संतोषी अंजुम राजाबाली 4 फरवरी, 2000 भारत हिन्दी पुकार 2000 की राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित और सह-लिखित एक्शन नाटकीय हिन्दी भाषा की भारतीय फिल्म है। इसमें अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, नम्रता शिरोडकर, डैनी डेन्जोंगपा, शिवाजी साटम और ओम पुरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसने दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते, जिनमें राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नर्गिस दत्त पुरस्कार और मेजर जयदेव राजवंश के रूप में अनिल कपूर के प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार शामिल था। पार्श्व संगीत और गीतों के लिये संगीत ए आर रहमान द्वारा रचित थे। सारांश मेजर जयदेव "जय" राजवंश (अनिल कपूर) और उनके साथी अधिकारी एक प्रमुख राजनेता को बचाने के साथ-साथ उनके अपहरणकर्ता, अब्रुश (डैनी डेन्जोंगपा) को पकड़ने में कामयाब रहते हैं। यह आतंकवादी वर्षों से भाग रहा था और अंत में वह दो अधिकारियों द्वारा पकड़ लिया जाता है। जय का खुशी से स्वागत किया जाता है और उसे राष्ट्रीय नायक घोषित किया जाता है। वह सेना से छुट्टी लेता है और अपने शहर लौटता है। वहाँ वह अपने बचपन की दोस्त अंजली (माधुरी दीक्षित) से मिलता है जो हमेशा से जय से प्यार करती है। अंजलि जय की छुट्टियों में अधिकांश समय उसके साथ रहना चाहती है और उसके करीब आने की कोशिश करती है। एक पार्टी में, जय तत्कालीन मिस इंडिया, पूजा मल्लापा (नम्रता शिरोडकर) से मिलता है। जैसे-जैसे वे साथ अधिक समय बिताते हैं, वे प्यार में पड़ने लगते हैं। जय के माता-पिता उसकी शादी अंजलि से तय कर देते हैं, पर जब उन्हें पता चलता है कि जय और पुजा एक दूसरे से प्यार करते हैं तो वो ये सब अंजलि को बता देते हैं। अंजलि का दिल टूट जाता है और वो इसका बदला लेने के बारे में सोचती है। अब्रुश इसका फायदा उठाने की कोशिश करता है। वे दोनों मिल कर जय की पूरी जिंदगी तबाह करने की साज़िश रचते हैं। अंजलि उसके लिए कुछ गुप्त दस्तावेज़ चोरी कर लेती है और इस तरह उन दोनों के कारण जय का कोर्ट मार्शल हो जाता है और उसे देशद्रोही घोषित कर दिया जाता है। परिवार वालों के कारण पूजा उसे अकेला छोड़ देती है। जय खुद ही अपने आप को बेगुनाह साबित करने की कोशिश में लग जाता है। अंजलि को अपनी भूल का एहसास होता है और वो जय की मदद करने की कोशिश करती है। बेगुनाह साबित होने के बाद वो अंजलि को माफ कर देता है और प्यार का इकरार भी कर देता है। मुख्य कलाकार अनिल कपूर - मेजर जयदेव राजवंश माधुरी दीक्षित - अंजली नम्रता शिरोडकर - पूजा ओम पुरी - कर्नल हुसैन रोहिणी हट्टंगड़ी - पूजा की माँ फरीदा ज़लाल - गायत्री राजवंश शिवाजी साटम - कर्नल राणा डैनी डेन्जोंगपा - अब्रुश सुधीर जोशी - अंजली के पिता गिरीश कर्नाड - जय के पिता कुलभूषण खरबंदा - भारतीय सेना के जर्नल विजू खोटे - दयानंद गोविन्द नामदेव - श्री मिश्रा मुकेश ऋषि - बख्शी यशपाल शर्मा - मेजल कटार सिंह अंजान श्रीवास्तव - मिश्रा का सहायक संगीत गीत गायक ए॰ आर॰ रहमान सुनता है मेरा ख़ुदा उदित नारायण, कविता कृष्णमूर्ति, स्वर्णलता 6:36 मजरुह सुल्तानपुरी के सेरा सेरा शंकर महादेवन, कविता कृष्णमूर्ति 7:05 जावेद अख्तर किस्मत से तुम सोनू निगम, अनुराधा पौडवाल 6:33 मजरुह सुल्तानपुरी एक तू ही भरोसा लता मंगेश्कर, बच्चे 6:37 मजरुह सुल्तानपुरी हमराही जब हो मस्ताना उदित नारायण, हेमा सरदेसाई 4:29 मजरुह सुल्तानपुरी है जाना है जाना सुजाता मोहन 4:19 जावेद अख्तर नामांकन और पुरस्कार फिल्मफेयर पुरस्कार नामांकित: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार – अनिल कपूर फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार – माधुरी दीक्षित बाहरी कड़ियाँ 0218533 पुकार श्रेणी:2000 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:ए॰ आर॰ रहमान द्वारा संगीतबद्ध फिल्में