Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कैथरीन मेगन मैकआर्थर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कैथरीन मेगन मैकआर्थर एक अमेरिकी समुद्र विज्ञानी और एक राष्ट्रीय एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) अंतरिक्ष यात्री है। उनका जन्म ३० अगस्त १९७१ को हवाई में हुआ था।thumb|कैथरीन मेगन मैकआर्थर उन्होंने स्पेस शटल और स्पेस स्टेशन दोनों के लिए कैप्सूल कम्युनिकेटर (सीएपीसीओएम) के रूप में काम किया है। मेगन मैकआर्थर अंतरिक्ष शटल मिशन एसटीएस -125 में क्रू- सदस्य के रूप में कार्य किया है। वह हबल स्पेस टेलीस्कॉप के साथ हाथ रखने वाले अंतिम व्यक्ति के रूप में जानी जाती है, हालांकि उन्होंने वास्तव में हाथों से नहीं किया था क्योंकि वह उस समय रोबोट आर्म का उपयोग कर थी। "Astronauts eager for last Hubble visit: Final telescope servicing mission brings veterans and rookies together". MSNBC. 2009-05-04. कैथरीन मेगन मैकआर्थर को जुलाई २००० में नासा द्वारा मिशन विशेषज्ञ के रूप में चयनित किया गया और उन्होंने अगस्त २००० में अपना प्रशिक्षण प्रारम्भ किया। उन्हें कार्टर प्रशिक्षण सुविधा में प्रशिक्षित किया गया। दो साल के प्रशिक्षण और मूल्यांकन के पूरा होने के बाद, उन्होंने शटल एवियोनिक्स एकत्रीकरण प्रयोगशाला (सेल) में शटल सिस्टम पर तकनीकी मुद्दों पर काम करने वाले अंतरिक्ष यात्री कार्यालय शटल परिचालन शाखा में अपना कार्य प्रारम्भ किया। कैथरीन ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर अपने छह महीने के मिशन के दौरान अभियान-9 क्रू के लिए क्रू-सपोर्ट अंतरिक्ष यात्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने स्पेस स्टेशन और स्पेस शटल मिशन कंट्रोल सेंटर में कैप्सूल कम्युनिकेटर (सीएपीसीओएम) के रूप में भी काम किया।Spacefacts biography of K. Megan McArthur सन्दर्भ श्रेणी:महिला अंतरिक्ष यात्री