Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अलेक्जेण्डर वॉन हम्बोल्ट

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अलेक्सांडर फ़ॉन हुमबॉल्ट Stieler, Joseph Karl - Alexander von Humboldt - 1843.jpg 250px अलेक्सांडर फ़ॉन हुमबॉल्ट (जोसेफ स्टेलर द्वारा, 1843) 14 सितम्बर 1769 बर्लिन, प्रशिया 1859 05 6 1769 09 14 yes बर्लिन, प्रशिया भूगोल जीव भूगोल, कॉसमॉस (1845) शेलिंग डार्विन कॉप्ले मेडल (1852) Alexander von Humboldt signature.svg फ़्रीडरिश विलहेल्म हाइनरिश अलेक्सांडर फ़ॉन हुमबॉल्ट [[चित्र:humboldt.jpg|thumb|right|200px|अलेक्सांडर फ़ॉन हुमबॉल्ट 1859 में 89 साल की उम्र में]]फ़्रीडरिश विलहेल्म हाइनरिश अलेक्सांडर फ़ॉन हुमबॉल्ट (de Friedrich Wilhelm Heinrich Alexander von Humboldt no; 14 सितंबर 1769 – 6 मई 1859) जर्मनी (तत्कालीन प्रशिया) के भूगोलवेत्ता, प्रकृति विज्ञानी, और खोजकर्ता थे। उनका जन्म बर्लिन में तत्कालीन शाही परिवार में हुआ। हुमबॉल्ट के बड़े भाई विल्हेम फ़ॉन हुमबॉल्ट एक प्रसिद्द भाषा विज्ञानी और प्रशा कि सरकार में मंत्री थे। हुमबॉल्ट ने सर्वप्रथम वनस्पति विज्ञान में परिमाणात्मक विधियों का प्रयोग किया जिनसे जैव भूगोल की मजबूत आधारशिला का निर्माण हुआ। यह हुमबॉल्ट ही थे जिनके द्वारा भूगोलीय घटनाओं की दीर्घावधिक मॉनिटरिंग वकालत की गयी और इस कार्य ने आधुनिक भूचुम्बकीय और मौसम वैज्ञानिक प्रेक्षणों का मार्ग प्रशस्त किया। हुमबॉल्ट एक अनुभववादी विचारक थे और घटनाओं के प्रेक्षण और मापन में यकीन रखते थे। उन्होंने घर में बैठकर चिंतन करके लेखन करने की बजाय भ्रमण करके घटनाओं के प्रेक्षण के बाद उनके निरूपण की विधा पर कार्य किया। हुमबॉल्ट ने अपने जीवन में लगबग साढ़े छह हजार किलोमीटर की यात्रायें कीं जिनमें सबसे प्रमुख उनकी दक्षिण अमेरिका की यात्रा है। वे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने इस महादीप की यात्रा और इसका वर्णन वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की। इस यात्रा के दौरान उन्होंने दूरबीन, तापमापी, साइनोमीटर, सेक्सटैंट, वायुदाबमापी इत्यादि उपकरणों से लैस होकर मापन कार्य किये और उनकी इस यात्रा के वर्णन का प्रकाशन २१ खण्डों में हुआ। हुमबॉल्ट उन पहले लोगों में से थे जिन्होंने दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका के कभी जुड़े हुए होने की बात कही थी। हुमबॉल्ट कि सबसे प्रमुख कृति कॉसमॉस है जिसमें उन्होंने संश्लेषणात्मक विचारों के साथ ज्ञान की विभिन्न शाखाओं में सामंजस्य और एकता लाने का प्रयास किया है। इस कार्य में वे ब्रह्माण्ड को एक एकीकृत इकाई के रूप में भी पुरःस्थापित किया। वे अनेकता में एकता के सिद्धांत''' के पुरोधा थे। जीवन हुमबॉल्ट का जन्म एक पोमेरैनियाई परिवार में अलेक्सांडर जॉर्ज हुमबॉल्ट के यहाँ हुआ जो प्रशा की सारकार में एक अफसर थे और उन्हें सात वर्षीय युद्ध में सेवाओं के लिये प्रिंस की उपाधि दी गयी थी। जॉर्ज का विवाह पहले प्रशियाई जनरल एजटान्ट श्यूडर की बेटी से हुआ था जिसका कुछ दिनों बाद निधन हो गया। विधुर जॉर्ज का विवाह १७६६ में एक विधवा मैरी एलिजाबेथ के साथ हुआ जो प्रसिद्ध ह्यूगेनोट परिवार से थीं। इन दोनों की दो संताने विल्हेम (१७६७) और अलेक्सांडर (१४ सितम्बर १७६९) हुईं।WILHELM VON HUMBOLDT - BIOGRAPHY http://www.egs.edu/library/wilhelm-von-humboldt/biography/ http://www.egs.edu/ 26 जुलाई 2015 en https://web.archive.org/web/20150908023535/http://www.egs.edu/library/wilhelm-von-humboldt/biography/ 8 सितंबर 2015 live इनके पिता की मजबूत स्थिति ने इन्हें अच्छी शिक्षा प्राप्त करने में मदद की और बाद में खुद फ्रेडरिक विलियम II ने इनकी देखरेख की। इनकी शिक्षा एक प्राइवेट शिक्षक द्वारा हुई और उनके शिक्षक के विचारों में अलेक्सांडर कोई अच्छे शिष्य नहीं थे और उन्हें लगता था कि अलेक्सांडर को कोई बात जल्दी समझ में नहीं आती। यात्रायें हुमबॉल्ट की सबसे महत्वपूर्ण बात थी उनके द्वारा आनुभविक विधियों के द्वारा ज्ञान की खोज जिसके कारण उन्होंने एक जगह बैठ कर पुस्तकें पढ़ने-लिखने की बजाय यात्राओं और खोज की ओर अधिक ध्यान दिया। हुमबॉल्ट ने मध्य यूरोप, अमेरिका और कनाडा तथा लातिन अमेरिका की यात्राएं की और इन यात्राओं में महत्वपूर्ण प्रेक्षण कार्य संपादित किये। इन्होंने क्यूबा की यात्रा भी की और वहाँ पर सामाजिक अध्ययन किया दक्षिण अमेरिका की यात्रायें "दक्षिण अमेरिका के असली खोजकर्ता हुमबॉल्ट थे, क्योंकि उनका काम सभी लोगों के कामों की तुलना में हमारे लोगों के लिए अधिक उपयोगी था।"सिमोन बोलिवर (Simón Bolívar)"Alexander von Humboldt. From the Americas to the Cosmos. https://web.archive.org/web/20131019140528/http://web.gc.cuny.edu/dept/bildn/publications/humboldt.pdf 19 अक्तूबर 2013 " thumb|left|अलेक्सांडर फ़ॉन हुमबॉल्ट दक्षिण अमेरिका अभियान हुमबॉल्ट की सबसे प्रमुख यात्राओं में उनके द्वारा की गयी लातिन अमेरिका की यात्रा रही। साइमन बोलिवर ने इन यात्राओं की उपलब्धियों से प्रभावित होकर कहा था कि "दक्षिण अमेरिका का वास्तविक खोजकर्ता तो हुमबॉल्ट था, क्योंकि हमलोगों के लिये उनके काम सारे विजेताओं के सामूहिक कार्यों की अपेक्षा अधिक उपयोगी रहे।" इन यात्राओं में भी उनका एण्डीज अभियान सर्वाधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। रचनायें कॉसमॉस- १८४५ से १८६२ के बीच पांच खण्डो में प्रकाशितT. Jackson Stephen Alexander Von Humboldt and the General Physics of the Earth https://archive.org/details/sim_science_2009-05-01_324_5927/page/596 Science 1 मई 2009 324 5927 596-597 12 जुलाई 2015 en 2049382776 1860 27 जुलाई 2015 Harper Alexander von Humboldt Translated by Elise C. Otté Cosmos: A Sketch of a Physical Description of the Universe, Volume 4 https://books.google.com/books?id=hZY-AQAAIAAJ&pg=PA76&dq=ines+mongolian+spot&hl=en&sa=X&ei=3pqdVaHIBIWS-wGP46H4BA&ved=0CD8Q6AEwBQ#v=onepage&q=ines%20mongolian%20spot&f=false https://web.archive.org/web/20151017055302/https://books.google.com/books?id=hZY-AQAAIAAJ&pg=PA76&dq=ines+mongolian+spot&hl=en&sa=X&ei=3pqdVaHIBIWS-wGP46H4BA&ved=0CD8Q6AEwBQ#v=onepage&q=ines%20mongolian%20spot&f=false 17 अक्तूबर 2015 live साइनलैण्ड पर लिखा शोध ग्रन्थ १७८९ प्रक्रति दिग्दर्शन १८४७ दोनों गोलाद्धो की चट्टानो की विशिष्ट स्थिति पर भू-वैज्ञानिक लेख १८२३ दक्षिण अमरिका के मूल वंशजो के बारे में दो खण्डो में पेरिस से प्रकाशित लेख मेक्सिको एवं क्यूबा के प्रादेशिक वर्णन हुमबॉल्ट के नाम पर नामित भौगोलिक चीजें हुमबॉल्ट धारा हुमबॉल्ट नदी - नेवादा राज्य हुमबॉल्ट खाड़ी - उत्तरी कैलिफोर्निया में हुमबॉल्ट ग्लेशियर - उ प ग्रीनलैण्ड में हुमबॉल्ट पर्वतचोटी - कॉलोरोडो में हुमबॉल्ट श्रेणी- न्यूज़ीलैंड में इन्हें भी देखें विल्हेम फ़ॉन हुमबॉल्ट कार्ल रिटर भूगोलवेत्ताओं की सूची सन्दर्भ 2 बाहरी कड़ियाँ अलेक्सांडर फ़ॉन हुमबॉल्ट:एक मेटाबायोग्राफी (रिव्यू लेख; अंग्रेजी में) (JSTOR से) Cosmos : a sketch of a physical description of the universe by Alexander von Humboldt; translated from the German by E. C. Otté (5 vols.) Cosmos: essai d'une description physique du monde (4 vols.) प्रसिद्द वैज्ञानिक:अलेक्सांडर फ़ॉन हुमबॉल्ट (अंग्रेजी में) श्रेणी:भूगोलवेत्ता श्रेणी:जर्मन भूगोलवेत्ता