Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

केन्‍द्रीय सड़क अनुसंधान संस्‍थान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

केन्‍द्रीय सड़क अनुसंधान संस्‍थान (Central Road Research Institute / CRRI) की स्‍थापना [[भारत}]] की एक प्रमुख राष्‍ट्रीय प्रयोगशाला के रूप में 1948 में वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद की एक अंगभूत प्रयोगशाला के रूप में की गई I संस्‍थान की स्‍थापना का उद्देश्‍य सड़कों तथा हवाई पट्टियों का अभिकल्‍प, निर्माण एवं रखरखाव, बडे़ तथा मध्‍यम शहरों की यातायात तथा परिवहन आयोजना, विभिन्‍न क्षेत्रों में सड़कों का प्रबन्‍ध, मार्जिनल सामग्री का सुधार, सड़क निर्माण में औद्योगिक अपशिष्‍ट की उपयोगिता, भू स्‍खलन नियंत्रण, भू सुधार पर्यावरणीय प्रदूषण तथा सड़क यातायात सुरक्षा पर अनुसंधान तथा विकास परियोजनाओं पर कार्य करना है I संस्‍थान भारत तथा विदेशों में विभिन्‍न उपयोगकर्ता संगठनों को तकनीकी तथा परामर्श सेवाएं प्रदान करता है I संस्‍थान सड़क तथा रन-वे परियोजनाओं के कार्य निष्‍पादित करने के लिए 1962 से जन समूह तक अनुसंधान तथा विकास उप‍लब्धियों के प्रचार प्रसार के लिए राष्‍ट्रीय तथा अन्‍तर्राष्‍ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों/पुनर्ग्रहण शिक्षण पाठ्यक्रमों को आयोजित करने का सामर्थ्‍य रखता है I महामार्ग अभियांत्रिकी के क्षेत्रों में मानव संसाधन की क्षमता बनाने के लिए संस्‍थान के पास राष्‍ट्रीय तथा अन्‍तर्राष्‍ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों को आयोजित करने की क्षमता है I सीएसआईआर केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) की स्थापना भारत सरकार के वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद की एक घटक प्रयोगशाला के रूप में सन् 1952 में दिल्ली में की गई। संस्थान राजमार्ग और सड़क परिवहन प्रौद्योगिकी के प्रमुख क्षेत्रों में व्यवसाय को उच्च गुणवत्ता और विश्व स्तर पर स्वीकार्य अनुसंधान और परामर्श सेवाएं प्रदान करता है। संस्थान के पांच अनुसंधान एवं विकास क्षेत्र तथा चार अवसंरचना तकनीकी सहायता क्षेत्र है। सीएसआईआर - सीआरआरआई एक आईएसओ 9001 प्रमाणपत्र प्राप्त संस्थान है। संस्थान में अनुसंधान और विकास क्षेत्रों में सड़क और सड़क परिवहन के सभी पहलुओं पर अनुसंधान और विकास कार्य संपन्न किए जाते हैं। इनकी गतिविधियों को पाँच प्रमुख क्षेत्रों में समूहीकृत कर सकते हैं, जैसे कुटिटम अभियांत्रिकी और सामग्री, भूतकनीकी अभियांत्रिकी, सेतु और संरचनाएं, यातायात और परिवहन योजना, सड़क विकास योजना एवं प्रबंधन। संस्थान प्रायोजित और अनुबंध अनुसंधान कार्य करता है और सभी सरकारी और निजी क्षेत्र के संगठनों के लिए परामर्श सेवाएं प्रदान करता है।1973 mai sathapana बाहरी कड़ियाँ केन्‍द्रीय सड़क अनुसंधान संस्‍थान का जालघर केन्‍द्रीय सड़क अनुसंधान संस्‍थान का जालघर (पुराना जालघर) संस्‍थान, केन्‍द्रीय सड़क अनुसंधान श्रेणी:भारत में अनुसंधान संस्थाएँ