411 REFERENCE · Wikipedia
वैस्टसाइड स्कूल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
36.144205 -5.356047 region:GI_type:edu title
वैस्टसाइड स्कूल Westside School चित्र:वैस्टसाइड स्कूल का लोगो.jpg 1982 एकल-लिंग व्यापक विद्यार्थियों का लिंग स्त्री ऐ कॉर्टिस 60 लगभग 900 उम्र 12-18 क्वींसवे जिब्राल्टर
वैस्टसाइड स्कूल (Westside School), बोलचाल की भाषा में सिर्फ़ वैस्टसाइड, ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित लड़कियों का एक व्यापक विद्यालय है। विद्यालय की स्थापना वर्ष 1982 में गर्ल्स कोम्प्रेहेंसिव स्कूल की तीन शाखाओं को आपस में मिला कर हुई थी जो स्वयं भी चार विभिन्न विद्यालयों का समामेलन था।
माध्यमिक शिक्षा उप्लब्ध कराने वाला वैस्टसाइड स्कूल सम्पूर्ण जिब्राल्टर में केवल दूसरा विद्यालय है, दूसरा माध्यमिक स्तर का विद्यालय बेसाइड कोम्प्रेहेंसिव स्कूल जो लड़को का व्यापक विद्यालय है तथा वैस्टसाइड से दस वर्ष पहले 1972 में चार पृथक विद्यालयों को मिला कर स्थापित हुआ था।
इतिहास
वैस्टसाइड स्कूल की स्थापना वर्ष 1982 में हुई थी। इसकी स्थापना के पीछे का उद्देश्य गर्ल्स कोम्प्रेहेंसिव स्कूल की छात्राओं को उचित सुविधाएँ उपलब्ध कराना था। गर्ल्स कोम्प्रेहेंसिव स्कूल 1972 में स्थापित हुआ था जिसकी नगरीय क्षेत्र में तीन शाखाएँ थी। वैस्टसाइड स्कूल इन तीनों शाखाओं को आपस में मिला कर बनाया गया था। मूल गर्ल्स कोम्प्रेहेंसिव स्कूल स्वयं भी चार लड़कियों के माध्यमिक विद्यालयों का समामेलन था: लॉरेटो हाई स्कूल, सेंट जोसेफ सेकेंडरी स्कूल, सेंट मार्गरेट स्कूल और सेंट डेविड कॉमर्शियल स्कूल।http://www.international-schoolfriends.com/schools-Westside_School-Queensway-Gibraltar-10991-show.html International School detail of Westside School international-schoolfriends.com 9 नवम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20100115163119/http://www.international-schoolfriends.com/schools-Westside_School-Queensway-Gibraltar-10991-show.html 15 जनवरी 2010 dead
निवर्तमान समय में वैस्टसाइड स्कूल में कुल 900 विद्यार्थी और 60 से अधिक अध्यापक हैं।
पाठ्यक्रम व एकल-लिंग शिक्षा
12 वर्ष की उम्र के जिब्राल्टेरियन छात्र एकल-लिंग माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश लेते है (इस उम्र समूह से पहली की सारी शिक्षा सहशिक्षा प्रणाली पर आधारित होती है)।http://news.bbc.co.uk/2/hi/europe/1872515.stm Growing up on the Rock बीबीसी मिलर, कैथरीन 14 मार्च 2002 9 नवम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20120829053506/http://news.bbc.co.uk/2/hi/europe/1872515.stm 29 अगस्त 2012 live आगे के चार वर्ष में विद्यार्थी जनरल सर्टिफिकेट ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन की तैयारी करते हैं, जिसमें वे अंतिम परीक्षाओं में 16 वर्ष की उम्र में बैठते हैं। विद्यार्थी कुल 10 विषयों तक का चयन कर सकते हैं, जिनमें पाँच विषय (अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, धार्मिक अध्ययन और स्पेनिश) अनिवार्य होते हैं। वे विद्यार्थी जो जनरल सर्टिफिकेट ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन के पश्चात भी अपनी शिक्षा ज़ारी रखना चाहते हैं वे अपने वर्तमान विद्यालय की सिक्स्थ फॉर्म में प्रवेश लेते हैं, बशर्ते न्यूनतम आवश्यकता को पूरा करें जिसमें उनका कम से कम चार विषयों (जिसमें अंग्रेज़ी और गणित साधारणतया शामिल होते हैं) में सी ग्रेड के साथ पास होना अनिवार्य होता है। यहाँ विद्यार्थी दो वर्ष की अवधि के ऐ-लेवल कोर्स को पूरा करते हैं। ऐ-लेवल कोर्स में विद्यार्थियों को हर वर्ष के अंत में एडवांस्ड सबसाइडरी परीक्षाओं में बैठना होता है (एडवांस्ड सबसाइडरी 1 व एडवांस्ड सबसाइडरी 2)। जिब्राल्टेरियन छात्र एक साथ चार विभिन्न विषयों का ऐ-लेवल में चयन कर सकते हैं।http://www.gibraltar.gov.gi/education-a-training Department of Education 9 नवम्बर 2012 gibraltar.gov.gi. जिब्राल्टर की सरकार https://web.archive.org/web/20130304034729/http://www.gibraltar.gov.gi/education-a-training 4 मार्च 2013 live
वैस्टसाइड विद्यालय का पाठ्यचर्या यूनाईटेड किंगडम की शिक्षा प्रणाली पर आधारित है। जिब्राल्टर का राष्ट्रीय पाठ्यचर्या इंग्लैंड और वेल्स में लागू शिक्षा प्रणाली से मेल खाता है।http://www.baysideschoolgibraltar.gi/courses.php Courses baysideschoolgibraltar.gi 9 नवम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20121112211825/http://www.baysideschoolgibraltar.gi/courses.php 12 नवंबर 2012 dead
वैस्टसाइड स्कूल सम्पूर्ण जिब्राल्टर में माध्यमिक स्तर की शिक्षा मुहैया कराने वाला दूसरा विद्यालय है। दूसरा विद्यालय बेसाइड सड़क पर स्थित बेसाइड कोम्प्रेहेंसिव स्कूल है जो लड़को का व्यापक विद्यालय है।http://www.gibraltarinformation.com/education-in-gibraltar.html Education in Gibraltar – Information on the education system, a list of schools and much more.. gibraltarinformation.com 9 नवम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20121026004151/http://www.gibraltarinformation.com/education-in-gibraltar.html 26 अक्तूबर 2012 dead
इन्हें भी देखें
जिब्राल्टर में शिक्षा
सन्दर्भ
श्रेणी:जिब्राल्टर के विद्यालय
श्रेणी:जिब्राल्टर की इमारतें और संरचनाएँ