Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चमत्कारोक्ति

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|रॉबर्ट हेमन की वर्ष 1628 की पुस्तक क्वाडलिबेट्स का ज़्यादातर हिस्सा चमत्कारोक्ति को समर्पित है। चमत्कारोक्ति (Epigram) एक लघु, दिलचस्प, यादगार और कभी-कभी चौंकाने वाला या मज़ेदार व्यंग्यात्मक कथन होता है। इस शब्द की उत्पत्ति यूनानी भाषा के शब्द एपिग्रैमा (epígramma) से हुई है, जिसका अर्थ शिलालेख होता है।Epigram http://www.etymonline.com/index.php?term=epigram एटिमऑनलाइन 14 सितम्बर 2026 https://web.archive.org/web/20160508231918/http://www.etymonline.com/index.php?term=epigram 8 मई 2016 en चमत्कारोक्ति साहित्य में इस शैली का उपयोग दो हज़ार से अधिक वर्षों से किया जा रहा है। साहित्य में जब कोई कवि या लेखक अपनी बात को सीधे-सादे ढंग से न कहकर ऐसे अनोखे या कलात्मक तरीके से कहता है कि पाठक या श्रोता चमत्कृत और आनंदित हो जाए, तो उसे चमत्कारोक्ति कहा जाता है।सूर्यकांत त्रिपाठी निराला लिली और अन्य कहानियां 2024 वाणी प्रकाशन 9789350726563 92 https://www.google.co.in/books/edition/Lili_Aur_Anya_Kahaniyan/bxl0EQAAQBAJ?hl=en&gbpv=1&dq=चमत्कारोक्ति&pg=PA92&printsec=frontcover 14 सितम्बर 2026 चमत्कारोक्ति दो शब्दों चमत्कार और उक्ति से मिलकर बना है। इसका अर्थ अद्भुत, अनोखा या वैचित्र्यपूर्ण कथन है। भारतीय काव्यशास्त्र में चमत्कारोक्ति का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। इसका उपयोग काव्य में अनोखापन, आकर्षण और सौंदर्य पैदा करने के लिए किया जाता है। इन गुणों के बावजूद चमत्कारोक्ति अलंकार से भिन्न होता है।नरेश पांड्या प्राणनाथ सम्प्रदाय एवं साहित्य 1973 पंचशील प्रकाशन 294-295 https://www.google.co.in/books/edition/Pr%C4%81%E1%B9%87an%C4%81tha/s-8NAAAAMAAJ?hl=en&gbpv=1&bsq=चमत्कारोक्ति&dq=चमत्कारोक्ति&printsec=frontcover 14 सितम्बर 2026 हाज़िरजवाबी या व्यंग्य की उपस्थिति गैर-काव्यात्मक सूक्तियों को सूक्तिवाक्यों और लोकोक्तियों से अलग करती है, क्योंकि आम तौर पर उनमें ये गुण नहीं होते। प्राचीन यूनान यूनानी चमत्कारोक्ति की परंपरा की शुरुआत पवित्र स्थलों पर मन्नत के रूप में चढ़ाई गई वस्तुओं और अंत्येष्टि स्मारकों पर लिखी कविताओं से हुई। प्राचीन यूनान की चमत्कारोक्तियों में हाज़िरजवाबी की तुलना में सच्चाई और अभिव्यक्ति की सरलता को अधिक महत्व दिया जाता था।ऑब्रे स्टीवर्ट English Epigrams and Epitaphs 1897 चैपमैन एंड हॉल v https://www.google.co.in/books/edition/English_Epigrams_and_Epitaphs/ImLj6IPOMqwC?hl=en&gbpv=1&dq=epigrams&pg=PR5&printsec=frontcover 14 सितम्बर 2026 en अंग्रेज़ी चमत्कारोक्तियाँ और समाधि-लेख ये शुरुआती चमत्कारोक्ति वही काम करते थे जो गद्य में लिखा कोई छोटा सा लेख करता, लेकिन ये कविता के रूप में होते थे। हेलेनिस्टिक काल में चमत्कारोक्ति एक साहित्यिक विधा बन गया था,रूथ स्कोडेल पीटर बिंग Greek poetry : Epigrams https://www.oxfordbibliographies.com/display/document/obo-9780195389661/obo-9780195389661-0049.xml ऑक्सफ़ोर्ड बिब्लियोग्राफ़ीज़ 14 सितम्बर 2026 https://web.archive.org/web/20240512184002/https://www.oxfordbibliographies.com/display/document/obo-9780195389661/obo-9780195389661-0049.xml 12 मई 2024 en यूनानी कविता : चमत्कारोक्ति जिसका विकास संभवतः शिलालेखों पर लिखे चमत्कारोक्ति के विद्वानों द्वारा किए गए संग्रहों से हुआ। आधुनिक चमत्कारोक्ति को आमतौर पर बहुत छोटा माना जाता है, यूनानी साहित्यिक चमत्कारोक्ति हमेशा उतने छोटे नहीं होते थे जितने बाद के उदाहरणों में देखे जाते हैं। कभी-कभी चमत्कारोक्ति और एलिजी (शोक-गीत) के बीच का अंतर स्पष्ट नहीं हो पाता था (दोनों एक विशिष्ट छंद साझा करते हैं)। शास्त्रीय काल में इनके बीच स्पष्ट अंतर यह था कि चमत्कारोक्ति को कहीं लिखा जाता था और पढ़ा जाता था, जबकि एलिजी को सुनाया और सुना जाता था। इन्हें भी देखें अभिलेख हस्तलेख एपिटाफ शिलालेख विसूत्र सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ चमत्कारोक्ति अंग्रेजी विकिस्रोत पर। चमत्कारोक्ति अंग्रेजी विक्षनरी पर। चमत्कारोक्ति अंग्रेजी विकिसूक्ति पर। श्रेणी:काव्य शैलियाँ श्रेणी:साहित्य का इतिहास श्रेणी:काव्य श्रेणी:साहित्य शैलियाँ