411 REFERENCE · Wikipedia
ऐहोले का दुर्गा मंदिर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हिन्दू धर्म दुर्ग मन्दिर Durga Temple - General View.jpg ऐहोले का दुर्ग मन्दिर India#India Karnataka हाँ कर्नाटक में ऐहोले की स्थिति 16 1 14.4 N 75 52 55 E type:landmark_region:IN_source:dewiki inline,title भारत कर्नाटक बागलकोट ऐहोले ७वीं शताब्दी के अन्तिम भाग से लेकर ८वीं शताब्दी के प्रारम्भिक काल में चालुक्य राजवंश
ऐहोले का दुर्ग मंदिर, भारत के कर्नाटक राज्य के ऐहोले नामक स्थान पर स्थित एक मन्दिर है जिसका निर्माण ७वीं-८वीं शताब्दी में हुआ थ। यह मन्दिर मूलतः एक सूर्य मन्दिर था। इस मन्दिर में शैव, वैष्णव, शाक्त और वैदिक देवी-देवताओं के बड़े-बड़े चित्र हैं।M. A. Dhaky Michael W. Meister 1983 49–52
यह मन्दिर वस्तुतः सूर्य मन्दिर है किन्तु अब इसको 'दुर्ग मन्दिर' कहा जाने लगा है जो 'दुर्ग' शब्द से आया है। वास्तव में १३वीं शताब्दी में जब हिन्दू राज्यों और इस्लामी सल्तनतों के बीच युद्ध की स्थिति थी तब इस मन्दिर के ऊपर एक दुर्ग जैसी संरचना का निर्माण किया गया। यह मन्दिर १९वीं शताब्दी तक इसी रूप में बचा रहा जब पुनः इसका पता चला। यह दुर्गा मन्दिर, पर्यटकों के लिये अकर्षण का प्रमुख केन्द्र है। इसको विश्व धरोहर घोषित करने के लिये यूनेस्को से आवेदन किया गया है।https://whc.unesco.org/en/tentativelists/5972/ Evolution of Temple Architecture – Aihole-Badami- Pattadakal 2004 21 October 2015 UNESCO
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
ऐहोले
श्रेणी:भारत में मंदिर