Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नगेन्द्र सिंह

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

डॉ॰ नगेन्द्र सिँह NagendraSingh.jpg 1914 3 18 डूंगरपुर, राजस्थान अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय के अध्यक्ष 1985 - 1988 भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त 1 अक्टूबर 1972 - 6 फरवरी 1973 भारतीय हिन्दू धर्म डॉ॰ नगेन्द्र सिंह डूंगरपुर (18 मार्च 1914-11 दिसम्बर 1988) पूर्व अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय के अध्यक्ष थे। वे भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त रह चुके थे। नगेंद्र सिंह का जन्म भारत के डूंगरपुर राज्य में राजपूत सिसोदिया राजपरिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम महाराजा श्री सर विजय सिंह और उनकी माता का नाम महारानी देवेन्द्र कुंवर साहिबा था। सेंट जॉन्स कॉलेज, कैम्ब्रिज में शिक्षा प्राप्ति के पश्चात सिविल सेवा में शामिल हुए। वर्ष 1966 और 1972 के बीच भारत के राष्ट्रपति के सचिव थे। 01 अक्टूबर 1972 से 06 फरवरी 1973 तक भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त भी रहे थे। 1966, 1969 और 1975 में, उन्हें संयुक्त राष्ट्र विधानसभा में भारत के प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया था और वर्ष 1967 से 1972 तक अंशकालिक आधार पर संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय कानून आयोग में कार्यरत थे। 1973 में वह इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस के न्यायाधीश बनने के लिए हेग में चले गए और फरवरी 1985 से फरवरी 1988 तक वह इसके अध्यक्ष रहे। डॉ. नगेन्द्र सिंह को वर्ष 1938 में ‘कामा पुरुस्कार’ से सम्मानित किया गया था। भारत सरकार द्वारा साल 1973 में उन्हें ‘पद्मविभूषण’ सम्मान प्राप्त हुआ था। सेवानिवृत्त होकर वे हेग में ही रहे और दिसम्बर 1988 में उनकी मृत्यु हो गई। सन्दर्भ इन्हें भी देखें श्रेणी:1914 में जन्मे लोग श्रेणी:अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीश श्रेणी:भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त