411 REFERENCE · Wikipedia
चग़ताई ख़ान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|मंगोलिया में चग़ताई ख़ान का बुत, जो चंगेज़ ख़ान और बोरते का दूसरा पुत्र था
चग़ताई ख़ान (मंगोल: Цагадай, त्सगदाई; फ़ारसी: ur جغتای, चग़ताई, अंग्रेजी: Chagtai;; जन्म: ११८३ ई अनुमानित; देहांत: १२४२ या १२४३ ई) मंगोल साम्राज्य के संस्थापक चंगेज़ ख़ान और उसकी मुख्य पत्नी बोरते का दूसरा पुत्र था। उसने अपने पिता के मध्य एशिया को मंगोल साम्राज्य के अधीन करने के अभियान में बहुत हिस्सा लिया। उसे एक क़ाबिल और सहासी सिपहसालार माना जाता है।Genghis Khan: Conqueror of the World https://web.archive.org/web/20161208235508/https://books.google.com/books?id=a4p9C6J35XYC 8 दिसंबर 2016 , Leo de Hartog, Tauris Parke Paperbacks, 2004, ISBN 978-1-86064-972-1, ... There is no doubt that Genghis Khan owed his conquests west of Mongolia to his three eldest sons. During their father's lifetime Jochi, Chaghatai and Ogodei already enjoyed their rights in the apanages they had been allotted ... इसी के नाम के ऊपर चग़ताई ख़ानत, चग़ताई भाषा और चग़ताई तुर्कों का नाम पड़ा है। अपने पिता (चंगेज़ ख़ान) के देहांत के बाद उसने मध्य एशिया के क्षेत्र का शासक बनाने के ज़िम्मा सम्भाला। उसे एक गरम-मिज़ाज व्यक्ति माना जाता है क्योंकि उसने स्पष्ट रूप से चंगेज़ ख़ान के बड़े बेटे जोची ख़ान को सर्वोच्च ख़ान मानने से इनकार कर दिया।Genghis: Birth of an Empire, Conn Iggulden, Random House Digital, Inc., 2010, ISBN 978-0-385-34421-0, ... it was because his second son, Chagatai, refused to accept Jochi as their father's successor that later Genghis named his third son, Ogedai, as heir ...
इन्हें भी देखें
चग़ताई ख़ानत
चंगेज़ ख़ान
बोरते
मंगोल साम्राज्य
सन्दर्भ
2
श्रेणी:मध्य एशिया का इतिहास
श्रेणी:मंगोल इतिहास की हस्तियाँ
श्रेणी:मंगोल इतिहास