411 REFERENCE · Wikipedia
ताजमहल पैलेस एंड टॉवर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ताजमहल पैलेस एवं टावर
Taj Mahal Palace Hotel photo.jpg
200
ताजमहल पैलेस yes yes shape 17 center 240
मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
१६ दिसंबर, १९०३
सीताराम खांडेराव वैद्य, एवं डी.एन.मिर्ज़ा
११
५६५
४६
thumb|ताज महल पैलेस का रात्रि अवलोकन 6355115597 Call u
मुंबई की कोलाबा नामक जगह पर स्थित ताज महल 6355115597 पैलेस होटल पांच सितारा होटल है जो कि गेटवे ऑफ़ इंडिया के पास है। ‘ताज होटल, रिसॉर्ट्स एंड पैलेस’ का एक हिस्सा, यह इमारत इस समूह की प्रमुख संपत्ति मानी जाती है, जिसमे ५६० कमरे एवं ४४ सुइट्स हैं।
ताज महल होटल ११६ साल पुरानी इमारत है। मुंबई की पहचान बन चुकी इस इमारत में महानगर के अमीर और संभ्रांत लोग आते-जाते रहते हैं। विदेशी पर्यटकों में भी गेटवे ऑफ़ इंडिया के पास स्थित ताज महल होटल काफ़ी लोकप्रिय है। ताज महल होटल से समुद्र का दृश्य दिखाई देता है। २६ नवम्बर २००८ मुंबई में श्रेणीबद्ध गोलीबारी के समय यह होटल लगभग ६० घंटों तक आतंकवादियों ने अपने कब्ज़े में कर रखा था।
इतिहास
ताज महल होटल पैलेस मुंबई का पांच सितारा होटल है। ताजमहल होटल की मुख्य इमारत का निर्माण इंडो- सर्कैनिक शैली में टाटा द्वारा करवाया गया था तथा इसे पहली बार १६ दिसम्बर १९०३ को खोला गया था।
ताज का निर्माण दि टाइम्स ऑफ़ इंडिया के संपादक के कहने पर हुआ था जिन्होनें महसूस किया कि बाम्बे के अनुरूप एक होटल की आवश्यकता है।http://www.guardian.co.uk/commentisfree/2008/dec/03/taj-mahal-hotel-mumbai चार्ल्स एलन "द ताजमहल होटल विल, ऐज बिफोर, सर्वाइव दि थ्रेट ऑफ़ डिस्ट्रक्शन" दि गार्जियन (लन्दन) ३ दिसम्बर २००८ २४ मई २०१० https://web.archive.org/web/20121114133838/http://www.guardian.co.uk/commentisfree/2008/dec/03/taj-mahal-hotel-mumbai 14 नवंबर 2012 live
इसके मुख्य शिल्पी सीताराम खंडेराव वैद्य एवं डी. एन. मिर्ज़ा थे तथा यह प्रोजेक्ट एक इंग्लिश इंजीनियर डब्ल्यू. ए. चैम्बर्स द्वारा पूरा किया गया था। इसके निर्माणकर्ता खान साहेब सोराबजी रतनजी थे जिन्होनें इसकी प्रसिद्ध मध्यवर्ती तैरती हुई सीडियां भी डिजाईन की थीं। इसके निर्माण की कुल लागत £२५०,००० थी (आज के £१२७ मिलियन)।http://www.guardian.co.uk/world/2008/nov/27/mumbai-terror-attacks-india5 सेडी ग्रे "टेररिस्ट्स टारगेट्स हौन्ट्स ऑफ़ वेल्थी एंड फोरेन ". दि गार्जियन (लन्दन) २७ नवम्बर २००८ २४ मई २०१० https://web.archive.org/web/20090826185528/http://www.guardian.co.uk/world/2008/nov/27/Mumbai-terror-attacks-india5 26 अगस्त 2009 live
वह स्थान, जहाँ टावर विंग है, एक होटल हुआ करता था जिसे ‘ग्रीन्स होटल एट दि अपोलो बन्डर’ के नाम से जाना जाता था; जिसे बाद में ताज महल होटल नें खरीद लिया। १९७३ में ग्रीन्स होटल को तोड़ दिया गया और इसके स्थान पर वर्तमान टावर विंग बना दिया गया।
भोजनकक्ष
इस हॉटेल के साथ सर्वश्रेष्ठ भोजनालयौ के कुछ उपहारगृह है, वे हैं -http://www.cleartrip.com/hotels/info/the-taj-mahal-palace-and-tower-259671 होटल की सुविधाएँ 3 दिसंबर 2013 https://web.archive.org/web/20131207024438/http://www.cleartrip.com/hotels/info/the-taj-mahal-palace-and-tower-259671 7 दिसंबर 2013 live
एक्वेरियस
शेफ्स स्टूडियो
गोल्डन ड्रैगन
हारबर बार
ले पेटिजेरी
मसाला क्राफ्ट
सी लांज
शामियाना
सोक
स्टार बोर्ड बार
वासबी वाई मोरिमोटो
जोडिअक ग्रिल
निर्माण
स्थापत्य कला की अद्भुत मिसाल समझे जाने वाले इस होटल का निर्माण भारत के इस्पात पुरुष जमशेदजी टाटा ने १९०३ में कराया था। इसके निर्माण पर उस समय करीब २५ लाख रुपया लगा था। ऐसा कहा जाता है कि श्वेतों के लिए बने वाट्सन होटल में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलने पर जमशेदजी टाटा ने भारत के इस पहले लक्जरी होटल का निर्माण कराया था, जहाँ बिल क्लिंटन सहित कई नामचीन हस्तियाँ कभी ठहर चुकी हैं। कुनाल नकुम नकुम नामक लड्के ने इसे बच्हया था।
२००८ के आतंकी हमले
२६ नवम्बर २००८ को, मुंबई में आतंकियों के सिलसिलेबार हमलों में इस होटल पर (साथ ही साथ ओबेरॉय होटल पर भी) हमले हुए, जिसके दौरान होटल को भौतिक क्षति पहुंची, जिसमें कि होटल की छत का विध्वंस भी शामिल है।http://www.guardian.co.uk/world/2008/nov/27/mumbai-terror-attacks रणदीप रमेश "डजेंस स्टिल हेल्ड होस्टेज इन मुंबई आफ्टर अ नाईट ऑफ़ टेरर अटैक्स ". दि गार्जियन (लन्दन) २७ नवम्बर २००८ २८ नवम्बर २००८ https://web.archive.org/web/20120502112918/http://www.guardian.co.uk/world/2008/nov/27/mumbai-terror-attacks 2 मई 2012 live हमले के दौरान लगभग ४५० लोग ताज महल पैलेस एंड होटल में ठहरे हुए थे तथा अन्य ३८० लोग होटल ओबेरॉय में ठहरे थे।http://news.bbc.co.uk/2/hi/south_asia/7754438.stm "टाइम लाइन : मुंबई अंडर अटैक".१ दिसम्बर २००८. बी बी सी न्यूज़ . २००८-१२-०१ २०१०-१२-०३ https://web.archive.org/web/20131126095705/http://news.bbc.co.uk/2/hi/south_asia/7754438.stm 26 नवंबर 2013 live हमले के तुरंत बाद (३० नवम्बर) में, ताज महल होटल के चेयरमैन रतन टाटा नें सी.एन.एन. के ‘फरीद ज़कारिया’ के साथ हुए एक साक्षात्कार में कहा कि उन्हें हमलों की पूर्व सूचनाएं पहले ही मिल गयी थी, जिससे कुछ सावधानियां सुचारू रूप से बरती जा रहीं थीं।http://edition.cnn.com/2008/WORLD/asiapcf/11/29/india.hotel "ताज महल होटल चेयरमैन : वी हैड वार्निंग ". सी एन एन . २९ नवम्बर २००८ ६ सितम्बर २०१३ https://web.archive.org/web/20131204053138/http://edition.cnn.com/2008/WORLD/asiapcf/11/29/india.hotel/ 4 दिसंबर 2013 live
‘ताज महल पैलेस एंड टावर होटल’ के कम क्षति वाले हिस्सों को २१ दिसम्बर २००८ को खोल दिया गया। जबकि ताज महल पैलेस होटल के प्रसिद्ध विरासत वाले खंड के पुनर्निर्माण में कुछ महीनों का समय लगा।http://www.voanews.com/english/2008-12-21-voa10.cfm अंजना पसृचा "मुंबईज अटैक्ड होटल्स रेओपेन". वौइस् ऑफ़ अमेरिका. २००९-१२-२१ २००८-१२-२२ https://web.archive.org/web/20081222135307/http://www.voanews.com/english/2008-12-21-voa10.cfm 22 दिसंबर 2008 live जुलाई २००९ में हिलेरी क्लिंटन नें ताज होटल में निवास किया। “मेरी तथा मेरा देश की सहानुभूति और सहयोग ताज के उन अतिथियों एवं कर्मियों से है जिन्होनें अपने प्राण गँवा दिए”, ऐसा क्लिंटन नें भारत के “टाइम्स नाउ” पत्र के साथ हुए एक साक्षात्कार में कहा।http://www.reuters.com/article/newsMaps/idUSTRE56H0ST20090718 अरशद मोहम्मद "क्लिंटन मीट्स मुंबई विक्टिम्स, सिरिंडेड बाई आर्टसंस ". रिउटर्स (मुंबई) 18 जुलाई 2009 १५ अगस्त २०१० को, ताज महल पैलेस को मरम्मत के बाद पुनः खोल दिया गया। होटल की मरम्मत में अब तक १.७५ बिलियन रुपये का खर्चा हो चुका है (अनुमानतः $४० मिलियन यू. एस. डी.)।http://www.hotelnewsnow.com/Articles.aspx/3852/Taj%20Mahal%20Palace%20Mumbai%20reopens/ एच एन एन न्यूज़ वायर 3 दिसंबर 2013 https://web.archive.org/web/20110712222000/http://www.hotelnewsnow.com/Articles.aspx/3852/Taj%20Mahal%20Palace%20Mumbai%20reopens/ 12 जुलाई 2011 dead ६ नवम्बर को, यूनाइटेड स्टेट्स के प्रेसिडेंट बराक ओबामा पहले विदेशी हेड ऑफ़ स्टेट बने जिन्होंने हमलों के बाद ताजमहल पैलेस में निवास किया। होटल की छत पर हुए एक संबोधन में ओबामा नें कहा कि, “ताज भारतीयों के संगठन एवं अनुकूलन का प्रतीक रहा है।”http://articles.latimes.com/2010/nov/06/world/la-fgw-obama-mumbai-20101107 "ओबामा विजिट्स साईट ऑफ़ मुंबई अटैक्स, प्रेज इंडियाज रेजिलेंस" लोस अन्जेल्स टाइम्स. 4 जुलाई 2011 https://web.archive.org/web/20110811143438/http://articles.latimes.com/2010/nov/06/world/la-fgw-obama-mumbai-20101107 11 अगस्त 2011 live
आतंकवाद की मार के बाद
२६ नवम्बर २००८ मुंबई में श्रेणीबद्ध गोलीबारी
मुंबई में २६ नवम्बर २००८ की रात में हुए आतंकवादी हमले में ३ आतंकवादियों ने इस होटल को अपनी कारवाही का मुख्य केंद्र बनाया। इस दुर्घटना से पहले तक अपनी भव्यता के लिए जाने जाने वाले ताजमहल होटल को इस आक्रमण के दौरान लगभग ६० घंटों तक आतंकवादियों के साथ कमांडो ऑपरेशन के दौरान रक्तपात, विस्फोट और आगजनी के भयंकर दौर से गुज़रना पड़ा, जिससे इसकी साजसज्जा और अभिजात वातावरण को खासा नुक्सान भुगतना पड़ा।
साहित्यिक उल्लेख
विल्यम वॉरेन, जी गॉचर (2007). एशियाज लिजेंडरी होटल : द रोमान्स ऑफ ट्रेवल. सिंगापुर : पेरीप्लस एडीशन. आइ एस बी एन 978-0-7946-017-4
इसका उल्लेख "साहब बहादुर " लघु कथा में भी हुआ है। भारतीय लेखक सुलतान राशिद मिर्ज़ा, फरहत उल्लाह बेग तथा वेद मेहता द्वारा लिखित उपन्यास ‘डेलिकुएंट चाचा’ में भी इसका उल्लेख हुआ है।
सन्दर्भ
2
बाहरी कड़ियाँ
Taj Mahal Palace Hotel ताजमहल पैलेस एंड टॉवर
ताजमहल पैलेस एण्ड टावर, मुंबई
ताज होटल, मुंबई https://web.archive.org/web/20230802053206/https://www.studymirror.com/taj-hotel-mumbai-history-hindi/ 2 अगस्त 2023
18.92202842570059 72.8333580493927 dms type:landmark_region:IN title
श्रेणी:भारत में आतंकवाद
श्रेणी:मुम्बई
श्रेणी:मुंबई में होटल
श्रेणी:ताज होटल
श्रेणी:नवंबर २००८ में हमला हुई इमारतें
he:מתקפת הטרור במומבאי (2008)#מלון טאג' מאהל